1. निम्नलिखित विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए।

(1) एक स्थलीय भाग जो तीन ओर से समुद्र से घिरा हो-

(क) तट

(ग) द्वीप

(ख) प्रायद्वीप

(घ) इनमें से कोई नहीं

(ii) भारत के पूर्वी भाग में म्यांमार की सीमा का निर्धारण करने वाले पर्वतों का संयुक्त नाम-

(क) हिमाचल

(ख) पूर्वांचल

(ग) उत्तराखण्ड

(घ) इनमें से कोई नहीं

(iii) गोवा के दक्षिण में स्थित पश्चिम तटीय पट्टी-

(क) कोरोमंडल

ख) कन्नड

(ग) कोंकण

(घ) उत्तरी सरकार

(iv) पूर्वी घाट का सर्वोच्च शिखर-

(क) अनाईमुडी

(ख) महेंद्रगिरि

(ग) कंचनजुंगा

(घ) खासी

2. निम्नलिखित प्रश्नों के संक्षेप में उत्तर दीजिए-

(i) 'भावर' क्या है?

(ii) हिमालय के तीन प्रमुख विभागों के नाम उत्तर से दक्षिण के क्रम में बताइए ?

(iii) अरावली और विंध्याचल की पहाड़ियों में कौन-सा पठार स्थित है?

(iv) भारत के उन द्वीपों के नाम बताइए जो प्रवाल भित्ति के हैं।

3. निम्नलिखित में अंतर स्पष्ट कीजिए-

(i) बांगर और खादर

(ii) पूर्वी घाट तथा पश्चिमी घाट

4. भारत के प्रमुख भू-आकृतिक विभाग कौन से हैं? हिमालय क्षेत्र तथा प्रायद्वीप पठार के उच्चावच लक्षणों में क्या अंतर है? 

5. भारत के उत्तरी मैदान का वर्णन कीजिए।

6. निम्नलिखित पर संक्षिप्त टिप्पणियाँ लिखिए-

(i) मध्य हिमालय

(ii) मध्य उच्च भूमि

(iii) भारत के द्वीप समूह

मानचित्र कार्य

भारत के रेखा मानचित्र पर निम्नलिखित दिखाइए-

(i) पर्वत शिखर के 2, कंचनजुंगा नंगा पर्वत, अनाईमुडी

(iii) पठार शिलांग, छोटानागपुर मालवा तथा बुंदेलखंड:

(iv) थार मरुस्थल, पश्चिमी घाट, लक्षद्वीप समूह, गंगा-यमुना दोआब तथा कोरोमंडल तट

क्रियाकलाप

दो गई वर्ग पहेली में कुछ शिखरों दरों श्रेणियों, पठारों, पहाड़ियाँ एवं घाटियों के नाम छुपे हैं। उन्हें ढूंढिए । ज्ञात कीजिए कि ये आकृतियाँ कहाँ स्थित हैं? आप अपनी खोज क्षैतिज ऊर्ध्वाधर या विकर्णीय दिशा सकते हैं।

नोट: पहेली के उत्तर अंग्रेजी के शब्दों में हैं।


Post ID: DABP007348