Chapter 10

सुनीता की पहिया कुर्सी

-----------------------


👉Text Books Question Answer
👉Download Books PDF
👉MCQs Online Exam
👉Click Here You Tube Video
👉MCQs Answer


प्रश्न 1. सुनीता कब उठी और वह क्या सोच रही थी?

उत्तर: सुनीता सुबह सात बजे उठी। वह सोच रही थी कि आज उसे क्या-क्या काम करने हैं।

प्रश्न 2. सुनीता के मन में बाजार जाने की बात सोचकर क्या प्रतिक्रिया हुई?

उत्तर: बाजार जाने की बात सोचकर सुनीता की आँखों में चमक आ गई क्योंकि वह पहली बार अकेले बाजार जाने वाली थी।

प्रश्न 3. सुनीता चलने-फिरने के लिए किसकी मदद लेती है?

उत्तर: सुनीता चलने-फिरने के लिए पहिया कुर्सी की मदद लेती है।

प्रश्न 4. सुनीता के लिए कौन-से काम कठिन थे?

उत्तर: कपड़े बदलना और जूते पहनना जैसे काम सुनीता के लिए कठिन थे।

प्रश्न 5. कठिनाइयों के बावजूद सुनीता ने क्या किया?

उत्तर: कठिनाइयों के बावजूद सुनीता ने अपने रोज के काम करने के लिए स्वयं कई तरीके ढूँढ निकाले थे।

प्रश्न 6. माँ ने अचार की बोतल कहाँ रखी थी?

उत्तर: माँ ने अचार की बोतल अलमारी में रखी थी।

(2) प्रश्न और उत्तर

प्रश्न 1. सुनीता बाजार क्यों जा रही थी?

उत्तर: सुनीता बाजार एक किलो चीनी लाने के लिए जा रही थी।

प्रश्न 2. सुनीता ने बाजार जाने से पहले क्या तैयारियाँ कीं?

उत्तर: सुनीता ने माँ से झोला और रुपए लिए और अपनी पहिया कुर्सी पर बैठकर बाजार की ओर चल दी।

प्रश्न 3. सड़क पर सुनीता ने बच्चों को क्या करते देखा?

उत्तर: सड़क पर सुनीता ने बच्चों को रस्सी कूदते और गेंद खेलते हुए देखा।

प्रश्न 4. छोटे कद वाले बच्चे के साथ अन्य बच्चे क्या कर रहे थे?

उत्तर: अन्य बच्चे छोटे कद वाले बच्चे को "छोटू" कहकर चिढ़ा रहे थे, जो सुनीता को अच्छा नहीं लगा।

प्रश्न 5. सुनीता को देखकर राह चलते लोग कैसे व्यवहार कर रहे थे?

उत्तर: रास्ते में कई लोग सुनीता को देखकर मुस्कुरा रहे थे, जबकि सुनीता उन्हें जानती भी नहीं थी।

प्रश्न 6. कपड़े की दुकान पर छोटी लड़की ने सुनीता से क्या पूछा?

उत्तर:छोटी लड़की ने सुनीता से पूछा कि "तुम्हारे पास यह अजीब सी चीज क्या है?"

प्रश्न 7. छोटी लड़की की माँ ने क्या किया?

उत्तर: छोटी लड़की की माँ ने गुस्से में आकर अपनी बेटी को सुनीता से दूर हटा दिया।

प्रश्न 8. फरीदा की माँ ने फरीदा को क्या समझाया?

उत्तर: फरीदा की माँ ने कहा कि इस तरह का सवाल (किसी की विकलांगता से जुड़ा) नहीं पूछना चाहिए, अच्छा नहीं लगता।

प्रश्न 9. बाजार में पहुँचने के लिए सुनीता को किस कठिनाई का सामना करना पड़ा?

उत्तर: बाजार में घुसने के लिए सुनीता को सीढ़ियाँ चढ़नी पड़ीं, जो उसके लिए बहुत मुश्किल था।

प्रश्न 10. अमित ने सुनीता की कैसे मदद की?

उत्तर: अमित ने सुनीता की पहिया-कुर्सी को सावधानी से सीढ़ी पर चढ़ाने में मदद की।

प्रश्न 11. दुकानदार ने सुनीता का सामान कैसे दिया?

उत्तर: दुकानदार ने सुनीता की गोद में चीनी की थैली रख दी, बिना उससे पूछे।

प्रश्न 12. सुनीता दुकानदार के व्यवहार से क्यों नाराज हुई?

उत्तर: सुनीता नाराज हुई क्योंकि वह भी दूसरों की तरह अपना सामान खुद पकड़ सकती थी, लेकिन दुकानदार ने उसे अलग तरह से व्यवहार किया।

प्रश्न 13. सुनीता को लोगों के व्यवहार से कैसा महसूस हो रहा था?

उत्तर: सुनीता को लग रहा था कि लोग उसके साथ अजीब तरह से व्यवहार करते हैं, जैसे वह कोई अलग या अजीब लड़की हो।

प्रश्न 14. सुनीता को सब लोग गौर से क्यों देख रहे थे?

उत्तर: लोग सुनीता को गौर से देख रहे थे क्योंकि वह पहिया-कुर्सी पर बैठकर चल रही थी, जो दूसरों से अलग था।

प्रश्न 15. सुनीता को दुकानदार का व्यवहार क्यों बुरा लगा?

उत्तर: दुकानदार ने बिना पूछे चीनी की थैली उसकी गोद में रख दी, जिससे सुनीता को लगा कि वह उसे दूसरों से कमतर समझ रहा है।

(2) सोचो और लिखो (मजेदार गतिविधि)

(क) तुम्हारे विचार से सुनीता को सड़क देखना अच्छा क्यों लगता होगा?

उत्तर: सुनीता को सड़क देखना अच्छा लगता था क्योंकि वहाँ वह बच्चों को खेलते, लोगों को आते-जाते और जीवन में हलचल देख सकती थी। इससे उसे खुशी और जुड़ाव का अहसास होता था।

(ख) अपने घर के आसपास की सड़क को ध्यान से देखो और बताओ—

1. तुम्हें क्या-क्या चीजें नजर आती हैं?

उत्तर: सड़क पर दुकानें, पेड़-पौधे, घूमते वाहन, लोग चलते हुए, बच्चे खेलते हुए और ठेलेवाले दिखाई देते हैं।

2. लोग क्या-क्या करते हुए नजर आते हैं?

उत्तर: कुछ लोग दुकानदारी कर रहे होते हैं, कुछ सब्जी खरीदते हैं, बच्चे साइकिल चला रहे होते हैं, और कुछ लोग बातें करते या मोबाइल पर बात करते नजर आते हैं।

प्रश्न 1. माँ ने फरीदा को क्यों रोक दिया होगा?

उत्तर: माँ ने फरीदा को इसलिए रोका होगा क्योंकि वे सोचती थीं कि इस तरह के सवाल पूछने से सुनीता को बुरा लग सकता है।

प्रश्न 2. क्या फरीदा को पहिया कुर्सी के बारे में नहीं पूछना चाहिए था? तुम्हें क्या लगता है?

उत्तर: मुझे लगता है कि फरीदा को प्यार और सम्मान के साथ सुनीता से सवाल पूछना चाहिए था, ताकि वह सुनीता के बारे में और अच्छी तरह जान सके।

प्रश्न 3. क्या तुम्हें भी कोई काम करने या कोई बात कहने से मना किया जाता है? कौन मना करता है? कब मना करता है?

उत्तर: हाँ, कभी-कभी मुझे माँ-पापा मना करते हैं, जैसे देर रात बाहर खेलने से, या किसी बड़े से बिना सोचे-समझे सवाल पूछने से रोकते हैं।

(क) यदि सुनीता तुम्हारी पाठशाला में आए तो उसे किन-किन कामों में परेशानी आएगी?

उत्तर: सीढ़ियाँ चढ़ने में परेशानी आएगी।

भारी दरवाजे खोलने में दिक्कत होगी।

ऊँची मेज या बेंच तक पहुँचने में कठिनाई होगी।

टॉयलेट तक आसानी से नहीं पहुँच पाएगी।

(ख) उसे यह परेशानी न हो इसके लिए अपनी पाठशाला में क्या तुम कुछ बदलाव कर सकते हो?

उत्तर: स्कूल में रैंप बनवाना चाहिए।

दरवाजे चौड़े और हल्के होने चाहिए।

पहिया-कुर्सी के लिए अलग रास्ता होना चाहिए।

नीचे ऊँचाई वाली टेबल और बेंच का इंतजाम होना चाहिए।

बाथरूम को भी सुगम बनाना चाहिए।

(क) वे किस तरह की किताबें पढ़ सकते हैं?

उत्तर: वे बच्चे जो देख नहीं सकते, वे ब्रेल लिपि (छूकर पढ़ने वाली लिखावट) की किताबें पढ़ते हैं।

(ख) उस तरह की किताबों के बारे में सबसे पहले किसने सोचा?

उत्तर: लुई ब्रेल (Louis Braille) ने सबसे पहले ब्रेल लिपि का आविष्कार किया था।

 क्या तुम ऐसे किसी बच्चे को जानते हो जो सुन-बोल नहीं सकता? तुम उसे किस तरह से अपनी बात समझाते हो?

उत्तर: हाँ, मैंने ऐसे बच्चों को देखा है जो सुन और बोल नहीं सकते।
मैं उनसे इशारों (सांकेतिक भाषा) और चित्रों के जरिए अपनी बात समझाता हूँ,
जैसे- हाथ के इशारे, चेहरे के भाव और कभी-कभी लिखकर भी।


Editing By- Rita Moni Bora