Chapter 7
खुला आकाश
1. हमारे अंदर की दुनिया का महत्व लेखक ने कैसे बताया है?
उत्तर: लेखक के अनुसार हमारे अंदर की दुनिया बाहर की दुनिया से अधिक बड़ी और महत्वपूर्ण है। उसमें ही पूरी आज़ादी संभव है, जो निःस्वार्थ रूप से औरों के लिए भी महत्त्व रखती है।
2. लेखक अपने मुहल्ले से क्यों बाहर निकलना चाहते हैं?
उत्तर: क्योंकि वहाँ हर ओर मकान ही मकान हैं, न आसमान दिखाई देता है, न हरियाली, न पेड़ हैं। वह तंग गली, भीड़ और बदसूरत माहौल से परेशान हैं।
3. सही साहित्य किसे कहा गया है?
उत्तर: लेखक के अनुसार सही और संपूर्ण साहित्य वही है जिसे हम दोनों आँखों से देखें—न कि केवल बाईं या दाईं आँख से।
4. लेखक के अनुसार आत्मचिंतन का लाभ क्या है?
उत्तर: आत्मचिंतन से हम स्वयं को जान सकते हैं और दूसरों के सोचने की स्वतंत्रता में हस्तक्षेप नहीं करते।
5. 'दूसरा' किसे कहा गया है?
उत्तर: लेखक के अनुसार 'दूसरा' कोई भिन्न नहीं बल्कि हमारे ही अंतर्मन का प्रतिरूप है—हमारा ही एक रूप।
6. लेखक को जीवन जीने का कौन-सा तरीका पसंद है?
उत्तर: लेखक को जीवन को सहज, सरल और खुले ढंग से जीना पसंद है, न कि छिपाकर या दिखावा करके।
7. व्यवहार कुशलता को लेखक क्या मानते हैं?
उत्तर: लेखक इसे चारित्रिक बेईमानी मानते हैं, जो आत्मविश्वास की कमी को दर्शाती है।
8. लेखक ने बुढ़ापे के बारे में क्या विचार व्यक्त किए हैं?
उत्तर: बुढ़ापा जीवन के कम बचे वर्षों का प्रतीक नहीं, बल्कि यह ज़रूरी है कि बचे वर्षों को हम किस तरह सार्थक बनाते हैं।
9. लेखक के अनुसार साहित्यिक चेष्टा और जीवन चेष्टा में क्या संबंध है?
उत्तर: लेखक उन्हें अविभाज्य मानते हैं—दोनों का उद्देश्य जीवन को सार्थक बनाना है।
10. लेखक को 'दिल्ली में रहना' कैसा लगता है?
उत्तर: लेखक के अनुसार दिल्ली में रहना मानो एक चलती बस में किसी कोने में लटक जाना है—भीड़, घुटन और अस्थायी जीवन का प्रतीक।
11. बहस किससे करनी चाहिए और क्यों?
उत्तर: बहस दूसरों से नहीं, बल्कि अपने आप से करनी चाहिए क्योंकि इससे सच्चाई हाथ लगती है।
12. दूसरों से बहस का क्या परिणाम होता है?
उत्तर: इससे केवल झगड़ा होता है, समाधान नहीं निकलता।
13. लेखक ने ‘चीजों की गुलामी’ कैसे बताई है?
उत्तर: लेखक बताता है कि अब इंसान चीजों का गुलाम बन गया है—कंप्यूटर, मोटर जैसी वस्तुएँ इंसान को चला रही हैं।
14. गुलामी की प्रवृत्ति पर लेखक का क्या विचार है?
उत्तर: लेखक मानते हैं कि गुलामी की प्रवृत्ति आज भी मौजूद है, बस तरीके बदल गए हैं।
15. लेखक ने कंप्यूटर के बारे में क्या कहा है?
उत्तर: लेखक व्यंग्यात्मक रूप से कहते हैं कि कंप्यूटर ने उन्हें खरीद लिया है और वह उसकी सेवा में लगे हैं।
16. लेखक की नज़र में 'शौक' और 'बहाने' में क्या अंतर है?
उत्तर: जो काम हम शौक से करना चाहते हैं, उसके लिए रास्ते निकालते हैं, और जो नहीं करना चाहते, उसके लिए बहाने बनाते हैं।
17. लेखक ने किन जानवरों के उदाहरण से मनुष्यों की प्रवृत्तियाँ समझाई हैं?
उत्तर: बाघ, भेड़िए, साँप जैसे हिंसक और गाय, तितली जैसे शांत जीवों की तुलना इंसानों की प्रवृत्तियों से की गई है।
18. लेखक के अनुसार जीवन में सबसे बड़ा प्रश्न क्या है?
उत्तर: जीवन को किस तरह जिया जाए—अपने लिए या दूसरों के लिए, यह सबसे बड़ा प्रश्न है।
19. लेखक ने मृत्यु का अनुभव किस रूप में व्यक्त किया है?
उत्तर: लेखक कहते हैं कि मृत्यु कभी भी आ सकती है और इसका अहसास हर उम्र में हो सकता है।
20. लेखक के विचारों में 'स्वीकृति का भाव' क्या है?
उत्तर: लेखक मानते हैं कि हमें हर व्यक्ति के प्रति सहज और सकारात्मक स्वीकृति का भाव रखना चाहिए।
ANSWA BY BARASHA BORA