Chapter 12
आचार्य रामचंद्र शुक्ल (सन 1889-1941)
1.आचार्य रामचंद्र शुक्ल का जन्म कब और कहाँ हुआ था?
उत्तर: उनका जन्म सन् 1889 ई. में उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के अगोना गांव में हुआ।
2.आचार्य शुक्ल का निधन कब और कहाँ हुआ?
उत्तर: उनका निधन सन् 1941 में बनारस (काशी) में हुआ।
3.शुक्ल जी की प्रारम्भिक शिक्षा कहाँ हुई और मैट्रिक कब उत्तीर्ण की?
उत्तर: प्रारम्भिक शिक्षा अगोना गांव में हुई और उन्होंने सन् 1901 में मैट्रिक उत्तीर्ण की।
4.उच्च शिक्षा प्राप्त न कर पाने का कारण क्या था?
उत्तर: विपरीत परिस्थितियाँ उनके उच्च शिक्षा प्राप्त करने में बाधक बनीं।
5.लेखक ने साहित्य में किस प्रकार का योगदान दिया?
उत्तर: उन्होंने निबंध, आलोचना, कहानी, कविता, अनुवाद और सम्पादन में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
6.उनकी प्रमुख रचनाओं में कौन-कौन सी हैं?
उत्तर: प्रमुख रचनाएँ हैं – हिंदी साहित्य का इतिहास, जायसी, तुलसीदास की ग्रंथावली की भूमिका, सूरदास (भ्रमरगीत सार की भूमिका), रस मीमांसा, चिंतामणि भाग 1, 2, 3।
7.निबंध ‘मित्रता’ का मुख्य उद्देश्य क्या है?
उत्तर: जीवन में मित्र के महत्व और उसके चुनाव में सावधानी को समझाना।
8.लेखक के अनुसार मित्र का चरित्र जीवन पर कैसे प्रभाव डालता है?
उत्तर: मित्र का चरित्र हमारे आचरण, निर्णय और जीवन की सफलता पर गहरा प्रभाव डालता है।
9.सच्चा मित्र हमारे लिए क्या कर सकता है?
उत्तर: समयानुसार उचित सलाह देकर दुःख-दर्द दूर कर सकता है और जीवन में सुधार लाने में मदद कर सकता है।
10.बुरा मित्र जीवन में किस प्रकार प्रभाव डाल सकता है?
उत्तर: वह हमें गलत आदतों में फँसा कर विनाश का कारण बन सकता है।
11.युवा पुरुष के जीवन में मित्रता क्यों महत्वपूर्ण होती है?
उत्तर: क्योंकि युवा समय में चित्त कोमल और प्रवृत्ति अपरिपक्व रहती है और मित्र का प्रभाव जीवन के व्यवहार पर बड़ा असर डालता है।
12.कच्ची मिट्टी की मूर्ति के रूप में युवाओं की उपमा क्यों दी गई है?
उत्तर: क्योंकि युवा अपरिपक्व होते हैं और किसी भी रूप में ढाले जा सकते हैं, जैसे कच्ची मिट्टी की मूर्ति।
13.किस प्रकार के लोगों का साथ करना युवाओं के लिए हानिकारक है?
उत्तर: जो लोग हमसे अधिक दृढ़ संकल्प वाले हैं या हमारी बातों को ही ऊपर रखते हैं।
14.लोग मित्र बनाने में किन बातों पर जल्दी विश्वास कर लेते हैं?
उत्तर: हँसमुख चेहरा, बातचीत का ढंग, थोड़ी चतुराई या साहस देखकर।
15.विश्वासपात्र मित्र का महत्व लेखक ने कैसे बताया है?
उत्तर: लेखक ने कहा कि विश्वासपात्र मित्र जीवन की औषधि और खजाना समान है।
16.मित्र से अपेक्षित गुण क्या होने चाहिए?
उत्तर: मित्र सच्चा, ईमानदार, धर्मपरायण, साहसी, शिष्ट और सत्यनिष्ठ होना चाहिए।
17.बाल्यावस्था की मित्रता और युवावस्था की मित्रता में क्या अंतर है?
उत्तर: बाल्यावस्था की मित्रता अनुरक्ति और विश्वास में भावुक, युवावस्था की मित्रता गंभीर और स्थिर होती है।
18.मित्रता में स्नेह और सहानुभूति क्यों आवश्यक हैं?
उत्तर: ताकि मित्र एक दूसरे के हानि-लाभ को अपने हानि-लाभ के समान समझे और सही मार्ग दिखा सके।
19.मित्रता के लिए प्रकृति या रुचियों का समान होना जरूरी क्यों नहीं है?
उत्तर: क्योंकि विभिन्न प्रकृति और रुचियों वाले लोग भी सच्चे मित्र बन सकते हैं।
20.राम-लक्ष्मण के उदाहरण से लेखक क्या बताना चाहते हैं?
उत्तर: भिन्न स्वभाव के लोग भी प्रगाढ़ मित्रता निभा सकते हैं।
21.कुसंगति और सत्संगति में अंतर क्या है?
उत्तर: कुसंगति पतन लाती है, सत्संगति सहारा और उन्नति देती है।
22.बुरी संगति का प्रभाव किससे तुलना किया गया है?
उत्तर: इसे चक्की के समान बताया गया है, जो दिन-रात पैरों के नीचे घूमती है और पतन की ओर ले जाती है।
23.अच्छी संगति का प्रभाव किससे तुलना किया गया है?
उत्तर: इसे सहारा देने वाली बाहु के समान बताया गया है, जो निरंतर उन्नति की ओर उठाती है।
24.क्यों युवा पुरुष अक्सर विवेक से कम काम लेते हैं?
उत्तर: क्योंकि वे भावों में अपरिपक्व और उत्साही होते हैं।
25.युवाओं को किन प्रकार के साथी नहीं बनाने चाहिए?
उत्तर: जो अश्लील, अपवित्र और फूहड़ बातें करके हँसाने का प्रयास करें।
26.मनुष्य का विवेक क्यों कुंठित हो जाता है?
उत्तर: जब वह बुरी संगति के साथ अभ्यस्त हो जाता है।
27.एक मित्र की विशेषताओं में विश्वास क्यों सबसे महत्वपूर्ण है?
उत्तर: क्योंकि विश्वास से ही हम अपना जीवन सुधार और आत्मशिक्षा प्राप्त कर सकते हैं।
28.मित्रता में माता और वैद्य की उपमा क्यों दी गई है?
उत्तर: क्योंकि मित्रता में धैर्य, कोमलता, निपुणता और सहायता का गुण आवश्यक है।
29.युवा पुरुष को मित्र चुनते समय क्या करना चाहिए?
उत्तर: पूर्व आचरण, स्वभाव और विश्वास के आधार पर सावधानीपूर्वक मित्र का चयन करना चाहिए।
30.जान-पहचान वालों का मूल्य मित्रों से क्यों अलग है?
उत्तर: क्योंकि जान-पहचान वाले सहारा कम देते हैं और लाभ सीमित होता है, जबकि मित्र पूर्ण सहयोग देते हैं।
Answer by Mrinmoee