Chapter- 21              वैश्वीकरण


प्रश्न 1. वैश्वीकरण क्या है?
उत्तर: जब विभिन्न देश आपस में वस्तुओं, सेवाओं, विचारों और तकनीक के माध्यम से जुड़े होते हैं, उसे वैश्वीकरण कहते हैं।

प्रश्न 2. वैश्वीकरण हमें किन-किन देशों से जोड़ता है?
उत्तर: यह हमें दुनिया के लगभग सभी देशों से जोड़ता है।

प्रश्न 3. आपके आसपास ऐसी कौन-सी चीजें हैं जो हमें दूसरे देशों से जोड़ती हैं?
उत्तर: विदेशी खिलौने, मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक सामान, इंटरनेट, टीवी और विदेशी भोजन।

प्रश्न 4. भारत में कौन-से देश के खिलौने अधिक देखने को मिलते हैं?
उत्तर: चीन में बने खिलौने।

प्रश्न 5. चीनी खिलौने भारत में क्यों अधिक आयात किए जाते हैं?
उत्तर: क्योंकि वे सस्ते और आसानी से उपलब्ध होते हैं।

प्रश्न 6. बाजार में कौन-सा विदेशी इलेक्ट्रॉनिक सामान उपलब्ध है?
उत्तर: चाइनीज मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक सामान।

प्रश्न 7. हम विदेशी सामान का उपयोग कब करते हैं?
उत्तर: अपने दैनिक जीवन में।

प्रश्न 8. टीवी वैश्वीकरण में कैसे मदद करता है?
उत्तर: टीवी के माध्यम से हम विश्व की घटनाओं को तुरंत देख सकते हैं।

प्रश्न 9. इंटरनेट का वैश्वीकरण में क्या योगदान है?
उत्तर: इंटरनेट से दुनिया भर की जानकारी तुरंत मिल जाती है।

प्रश्न 10. इंटरनेट ने दुनिया को कैसे बदला है?
उत्तर: दुनिया को छोटा और आपस में जुड़ा बना दिया है।

प्रश्न 11. हमारे खानपान में किन विदेशी व्यंजनों का समावेश हुआ है?
उत्तर: पिज्जा, बर्गर, नूडल्स, चाउमीन आदि।

प्रश्न 12. हम विदेशी खाद्य पदार्थों के विज्ञापन कहाँ देखते हैं?
उत्तर: टीवी पर।

प्रश्न 13. विदेशी भोजन भारत में लोकप्रिय क्यों हो रहा है?
उत्तर: स्वाद, विज्ञापन और आसानी से उपलब्ध होने के कारण।

प्रश्न 14. इलाज के लिए दूसरे देशों के मरीज भारत क्यों आते हैं?
उत्तर: क्योंकि भारत में इलाज बेहतर और सस्ता है।

प्रश्न 15. भारत की चिकित्सा सुविधा की विशेषता क्या है?
उत्तर: अच्छी गुणवत्ता और कम लागत।

प्रश्न 16. वैश्वीकरण का चिकित्सा क्षेत्र पर क्या प्रभाव पड़ा है?
उत्तर: विदेशी मरीज भारत आने लगे हैं।

प्रश्न 17. विद्यार्थी विदेश क्यों जाते हैं?
उत्तर: उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए।

प्रश्न 18. भारतीय विद्यार्थी किन संस्थानों में पढ़ने जाते हैं?
उत्तर: विदेशी शिक्षा संस्थानों और विश्वविद्यालयों में।

प्रश्न 19. प्रति वर्ष कितने भारतीय विद्यार्थी विदेश जाते हैं?
उत्तर: लगभग 2.5 से 3 लाख।

प्रश्न 20. शिक्षा के क्षेत्र में वैश्वीकरण का क्या प्रभाव है?
उत्तर: अंतरराष्ट्रीय शिक्षा के अवसर बढ़े हैं।

प्रश्न 21. वैश्वीकरण से व्यापार पर क्या प्रभाव पड़ा है?
उत्तर: देशों के बीच व्यापार बढ़ा है।

प्रश्न 22. वैश्वीकरण से उपभोक्ताओं को क्या लाभ हुआ है?
उत्तर: अधिक विकल्प और सस्ती वस्तुएँ।

प्रश्न 23. वैश्वीकरण से संस्कृति पर क्या प्रभाव पड़ा है?
उत्तर: विभिन्न संस्कृतियों का आदान-प्रदान हुआ है।

प्रश्न 24. क्या वैश्वीकरण केवल वस्तुओं तक सीमित है?
उत्तर: नहीं, यह विचार, शिक्षा और तकनीक से भी जुड़ा है।

प्रश्न 25. मोबाइल फोन वैश्वीकरण का उदाहरण क्यों है?
उत्तर: क्योंकि यह विदेशों में बनकर हमारे देश में उपयोग होता है।

प्रश्न 26. वैश्वीकरण से रोजगार के अवसर कैसे बढ़े हैं?
उत्तर: विदेशी कंपनियों के आने से।

प्रश्न 27. वैश्वीकरण का एक नकारात्मक प्रभाव बताइए।
उत्तर: स्थानीय उद्योगों पर दबाव बढ़ा है।

प्रश्न 28. वैश्वीकरण से जीवनशैली में क्या परिवर्तन आया है?
उत्तर: जीवन अधिक आधुनिक और सुविधाजनक हुआ है।

प्रश्न 29. वैश्वीकरण में विज्ञापनों की क्या भूमिका है?
उत्तर: वे विदेशी उत्पादों को लोकप्रिय बनाते हैं।

प्रश्न 30. इस पाठ से हमें क्या शिक्षा मिलती है?

उत्तर: वैश्वीकरण ने दुनिया को आपस में जोड़ दिया है।

Answer by Dimpee Bora