Chapter- 12         सर्वधर्म समभाव


प्रश्न 1. “सर्वधर्म समभाव” पाठ के लेखक कौन हैं?
उत्तर: डॉ. कृष्ण गोपाल रस्तोगी।

प्रश्न 2. इस पाठ का मुख्य विषय क्या है?
उत्तर: धार्मिक सहिष्णुता, मानव धर्म और सर्वधर्म समभाव।

प्रश्न 3. लेखक के अनुसार सबसे ऊपर किसे रखना चाहिए?
उत्तर: मानव कल्याण और मानव धर्म को।

प्रश्न 4. किन बातों का मानव धर्म पर कोई प्रभाव नहीं पड़ना चाहिए?
उत्तर: युद्ध, द्वेष और कलह का।

प्रश्न 5. पाठ में किन दो महान व्यक्तियों की प्रेरक कहानियाँ दी गई हैं?
उत्तर: महाराणा प्रताप और गुरु गोविन्द सिंह।

प्रश्न 6. दोनों कहानियों से कौन-सी भावना प्रकट होती है?
उत्तर: विश्वबंधुत्व और मानवता की भावना।

प्रश्न 7. महाराणा प्रताप और मुगलों के बीच क्या चल रहा था?
उत्तर: युद्ध चल रहा था।

प्रश्न 8. युद्ध में महाराणा प्रताप की ओर से नेतृत्व कौन कर रहा था?
उत्तर: कुँवर अमरसिंह।

प्रश्न 9. युद्ध में किसका पलड़ा भारी रहा?
उत्तर: महाराणा प्रताप की सेना का।

प्रश्न 10. युद्ध के बाद खानखाना और उसकी सेना ने क्या किया?
उत्तर: युद्धभूमि छोड़ दी।

प्रश्न 11. कुँवर अमरसिंह ने किन्हें बंदी बना लिया?
उत्तर: मुगलों की स्त्रियों, बच्चों, परिवारवालों और सैनिकों को।

प्रश्न 12. जीत का समाचार सुनकर महाराणा प्रताप ने क्या किया?
उत्तर: वे कुँवर अमरसिंह को बधाई देने स्वयं आए।

प्रश्न 13. किस बात को जानकर महाराणा प्रताप क्रोधित हो गए?
उत्तर: कि मुगलों की स्त्रियाँ और परिवारवाले बंदी बनाए गए हैं।

प्रश्न 14. महाराणा प्रताप ने कुँवर अमरसिंह को क्या कहा?
उत्तर: कि उन्होंने बड़ा अपराध किया है।

प्रश्न 15. राणा प्रताप के अनुसार शत्रुता किससे थी?
उत्तर: मुगल साम्राज्य से, किसी व्यक्ति विशेष से नहीं।

प्रश्न 16. महाराणा प्रताप ने मुगलों की स्त्रियों को किसके समान माना?
उत्तर: अपनी माँ-बहनों के समान।

प्रश्न 17. महाराणा प्रताप ने खानखाना की बेगम से क्या किया?
उत्तर: स्वयं जाकर भेंट की।

प्रश्न 18. राणा प्रताप ने खानखाना की बेगम से क्या माँगा?
उत्तर: कुँवर के अपराध के लिए क्षमा माँगी।

प्रश्न 19. महाराणा प्रताप ने क्या आदेश दिया?
उत्तर: मुगलों की स्त्रियाँ और बच्चों को सम्मानपूर्वक लौटा दिया जाए।

प्रश्न 20. महाराणा प्रताप का यह व्यवहार किस गुण को दर्शाता है?
उत्तर: मानवता और उदारता।

प्रश्न 21. पाठ में मानव धर्म से क्या आशय है?
उत्तर: सभी मनुष्यों के प्रति करुणा और सम्मान।

प्रश्न 22. युद्ध जीतने के बाद भी महाराणा प्रताप ने क्या महत्व दिया?
उत्तर: मानवता को।

प्रश्न 23. यह पाठ धार्मिक सहिष्णुता का उदाहरण कैसे है?
उत्तर: शत्रु धर्म के लोगों को भी सम्मान देने से।

प्रश्न 24. कुँवर अमरसिंह का कौन-सा कार्य गलत बताया गया है?
उत्तर: स्त्रियों और बच्चों को बंदी बनाना।

प्रश्न 25. महाराणा प्रताप का चरित्र कैसा दर्शाया गया है?
उत्तर: न्यायप्रिय, मानवतावादी और उदार।

प्रश्न 26. इस पाठ से क्या शिक्षा मिलती है?
उत्तर: धर्म से ऊपर मानवता होती है।

प्रश्न 27. सर्वधर्म समभाव का क्या अर्थ है?
उत्तर: सभी धर्मों को समान सम्मान देना।

प्रश्न 28. लेखक युद्ध के बाद किस व्यवहार की अपेक्षा करता है?
उत्तर: करुणा और भाईचारे के व्यवहार की।

प्रश्न 29. पाठ में विश्वबंधुत्व की भावना कैसे प्रकट होती है?
उत्तर: शत्रु परिवारों की रक्षा और सम्मान से।

प्रश्न 30. “सर्वधर्म समभाव” शीर्षक क्यों सार्थक है?
उत्तर: क्योंकि पाठ में मानवता और सभी धर्मों के प्रति समान भाव दिखाया गया है।

Answer by Dimpee Bora