Chapter- 8     मुगलकालीन जन-जीवन


प्रश्न 1: यह पाठ किस विषय से संबंधित है?
उत्तर:
यह पाठ मुगलकाल के सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और धार्मिक जीवन से संबंधित है।

प्रश्न 2: मुगलकाल में भारत की क्या पहचान थी?
उत्तर:
मुगलकाल में भारत पूरी दुनिया में एक सम्पन्न देश के रूप में प्रसिद्ध था।

प्रश्न 3: भारत की संपन्नता से कौन-कौन आकर्षित होकर आए?
उत्तर:
विश्व के अनेक देशों के लोग और यूरोपीय व्यापारी भारत आए।

प्रश्न 4: यूरोपीय व्यापारी भारत क्यों आए थे?
उत्तर:
वे व्यापार के माध्यम से धन कमाने के लिए भारत आए थे।

प्रश्न 5: यूरोपीय व्यापारियों का भारत पर क्या प्रभाव पड़ा?
उत्तर:
बाद में उन्होंने भारत पर अपना शासन स्थापित कर लिया।

प्रश्न 6: मुगलकालीन समाज में सबसे ताकतवर वर्ग कौन था?
उत्तर:
बादशाह, उनका परिवार और राजपूत राजा सबसे ताकतवर वर्ग थे।

प्रश्न 7: मुगल दरबार में सर्वोच्च स्थान किसका था?
उत्तर:
मुगल दरबार में सर्वोच्च स्थान बादशाह का था।

प्रश्न 8: बादशाह का जीवन कैसा होता था?
उत्तर:
बादशाह अत्यंत वैभवपूर्ण जीवन व्यतीत करता था।

प्रश्न 9: अमीर किसे कहा जाता था?
उत्तर:
राजा के दरबार में ऊँचे पदों पर आसीन लोगों को अमीर कहा जाता था।

प्रश्न 10: अमीर कौन-कौन से कार्य करते थे?
उत्तर:
वे मंत्री, सेनापति और प्रांतपति जैसे प्रमुख कार्य करते थे।

प्रश्न 11: अमीरों को उनके कार्यों के बदले क्या मिलता था?
उत्तर:
उन्हें कई गाँवों की जागीर दी जाती थी।

प्रश्न 12: अमीरों की आय का मुख्य स्रोत क्या था?
उत्तर:
गाँवों से प्राप्त लगान का अधिकांश भाग।

प्रश्न 13: अमीर कैसे जीवन बिताते थे?
उत्तर:
वे भव्य महलों में रहते थे और शानो-शौकत से जीवन बिताते थे।

प्रश्न 14: अमीर किन वर्गों से आते थे?
उत्तर:
तुर्क, ईरानी, हिन्दुस्तानी मुसलमान और राजपूत राजा।

प्रश्न 15: मध्यम वर्ग में कौन-कौन शामिल थे?
उत्तर:
छोटे अधिकारी, सैनिक और व्यापारी।

प्रश्न 16: क्या सभी व्यापारी गरीब थे?
उत्तर:
नहीं, कुछ व्यापारी बहुत धनवान भी थे।

प्रश्न 17: गाँवों में सबसे ताकतवर वर्ग कौन था?
उत्तर:
गाँवों में जमींदार सबसे ताकतवर थे।

प्रश्न 18: जमींदारों का मुख्य कार्य क्या था?
उत्तर:
वे लगान इकट्ठा करने में शासन की मदद करते थे।

प्रश्न 19: जमींदार किसानों की किस प्रकार सहायता करते थे?
उत्तर:
वे किसानों की बात शासन तक पहुँचाते थे।

प्रश्न 20: जमींदार किसानों से क्या-क्या वसूलते थे?
उत्तर:
लगान के अतिरिक्त तरह-तरह की वसूलियाँ।

प्रश्न 21: समाज का सबसे बड़ा वर्ग कौन-सा था?
उत्तर:
किसान, कारीगर, दलित वर्ग और सेवक।

प्रश्न 22: इस वर्ग की जीवन-स्थिति कैसी थी?
उत्तर:
वे प्रायः गरीबी में जीवन बिताते थे।

प्रश्न 23: समाज में सबसे अधिक शोषण किसका होता था?
उत्तर:
किसान, कारीगर और दलित वर्ग का।

प्रश्न 24: इस वर्ग को किनके अत्याचार सहने पड़ते थे?
उत्तर:
जमींदारों और जागीरदारों के।

प्रश्न 25: मुगलकाल में छत्तीसगढ़ में किसका शासन था?
उत्तर:
छत्तीसगढ़ में कल्चुरियों का शासन था।

प्रश्न 26: छत्तीसगढ़ समाज में ब्राह्मणों का क्या स्थान था?
उत्तर:
ब्राह्मणों को ऊँचा स्थान प्राप्त था।

प्रश्न 27: ब्राह्मणों के प्रमुख कार्य क्या थे?
उत्तर:
धार्मिक कार्य और शिक्षा प्रदान करना।

प्रश्न 28: राजाओं द्वारा ब्राह्मणों को क्या दिया जाता था?
उत्तर:
गाँव-के-गाँव दान में दिए जाते थे।

प्रश्न 29: छत्तीसगढ़ समाज की एक विशेषता क्या थी?
उत्तर:
वहाँ सामाजिक भेदभाव नहीं दिखाई देता था।

प्रश्न 30: हिन्दू और मुसलमान पुरुषों की पोशाक कैसी थी?
उत्तर:
उनकी पोशाकें आमतौर पर एक-जैसी होती थीं।

Answer by Dimpee Bora