विश्व की जलवायु एवं जलवायु परिवर्तन

Chapter 12

1.  बहुवैकल्पिक प्रश्न :

(i) कोपेन के A प्रकार की जलवायु के लिए निम्न में से कौन सी दशा अर्हक हैं? (क) सभी महीनों में उच्च वर्षा (ख) सबसे ठंडे महीने का औसत मासिक तापमान हिमांक बिंदु से अधिक (ग) सभी महीनों का औसत मासिक तापमान 18° सेल्सियस से अधिक (घ) सभी महीनों का औसत तापमान 10° सेल्सियस के नीचे (ii) जलवायु के वर्गीकरण से संबंधित कोपेन की पद्धति को व्यक्त किया जा सकता है- (क) अनुप्रयुक्त (ख) व्यवस्थित (ग) जननिक (घ) आनुभविक (iii) भारतीय प्रायद्वीप के अधिकतर भागों को कोपेन की पद्धति के अनुसार वर्गीकृत किया जायेगा- (क) "Af" (ख) "BSh" (ग) "Cfb" (घ) "Am" (iv) निम्नलिखित में से कौन सा साल विश्व का सबसे गर्म साल माना गया है- (क) 1990 (ख) 1998 (ग) 1885 (घ) 1950

(v) नीचे लिखे गए चार जलवायु के समूहों में से कौन आर्द्र दशाओं को प्रदर्शित करता हैं? (क) A-B-C-E (ख) A-C-D-E (ग) B-C-D-E (घ) A-C-D-F 2. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 30 शब्दों में दीजिए : (i) जलवायु के वर्गीकरण के लिए कोपेन के द्वारा किन दो जलवायविक चरों का प्रयोग किया गया है ? (ii) वर्गीकरण की जननिक प्रणाली आनुभविक प्रणाली से किस प्रकार भिन्न है? (iii) किस प्रकार की जलवायुओं में तापांतर बहुत कम होता है? (iv) सौर कलंकों में वृद्धि होने पर किस प्रकार की जलवायविक दशाएँ प्रचलित होंगी?
3. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 150 शब्दों में दीजिए : (i) A एवं B प्रकार की जलवायुओं की जलवायविक दशाओं की तुलना करें। (ii) C तथा A प्रकार के जलवायु में आप किस प्रकार की वनस्पति पाएँगे?

(iii) ग्रीनहाउस गैसों से आप क्या समझते हैं? ग्रीनहाउस गैसों की एक सूची तैयार करें? परियोजना कार्य भूमंडलीय जलवायु परिवर्तनों से संबंधित 'क्योटो प्रोटोकॉल' से संबंधित जानकारियाँ एकत्रित कीजिए ।




Type - Dimpi Bora