Chapter:5


नाना साहब की पुत्री देवी मैना को भस्म कर दिया गया


1.बालिका मैना ने सेनापति 'हे' को कौन- कौन से तर्क देकर महल की रक्षा के लिए प्रेरित किया?
उत्तर:  बालिका मैना ने सेनापति हे को कहा कि उस जड़ महल ने अंग्रेजों का कोई नुकसान नहीं किया था इसलिए उन्हें उस महल को नहीं गिराना चाहिए। 


2. मैना जड़ पदार्थ मकान को बचाना चाहती थी पर अंग्रेजं उसे नष्ट करना चाहते थे। क्यों?

उत्तर: मैना अपने मकान की बचाना चाहती थी क्योंकि वह मकान उसे बहुत प्रिय था। यह मकान उसकी पिता की धरोहर थी। अंग्रेज़ उस मकान को नष्ट कर देना चाहते थे क्योंकि यह मकान नानाजी जैसे और भी क्रांतिकारियों का ठिकाना हो सकता था। नाना जी ने अंग्रेज़ी सरकार को बहुत हानि पहुँचाई थी तथा अनेक अंग्रेज़ नर-नारियों की हत्या की थी।


3. सर टामस 'हे' के मैना पर दया-भाव के क्या कारण थे?
उत्तर: सर टामस 'हे' के मैना पर दया-भाव के  कारण यह हैं कि- मैंना एक छोटी, ईमानदार और प्यारी बालिका थी| सर टामस हे स्वभाव से कुछ दयालु थे क्योंकि सर टामस की भी एक पुत्री थी।


4. मैना की अंतिम इच्छा थी कि वह उस प्रासाद के ढेर पर बैठकर जी भरकर रो ले लेकिन पाषाण ह्रदय वाले जनरल ने किस भय से उसकी पूर्ण न होने दी?

उत्तर:  मैना की अंतिम इच्छा थी कि वह उस प्रासाद के ढेर पर बैठकर जी भरकर रो ले लेकिन पाषाण ह्रदय वाले जनरल ने उसकी इच्छा पूर्ण न होने दी क्योकि- उसे भय था कि  कहीं वह भी नाना साहब की तरह भाग न जाए। यदि वह भाग जाती तो उसकी नौकरी जा सकती थी उनकी ब्रिटिश सरकार का आदेश था कि नाना साहब से जुड़ी हुई हर चीज को नष्ट कर दिया जाए।


5. बालिका मैना के चरित्र की कौन- कौन सी विशेषताएँ आप अपनाना चाहेंगे और क्यों?

उत्तर: बालिका मैना के चरित्र की ये विशेषताएँ मैं अपनाना चाहूंगी वह हैं-
 (1) मैना एक वाक् चतुर बालिका थी।
(2) उसके मन में अपनी पैतृक धरोहर के प्रति सम्मान की भावना थी।
(3) उसके मन में किसी भी प्रकार का कोई भय नहीं था। वह साहसी थी।
(4) उसमें आत्मबलिदान की भावना प्रबल थी।

क्योंकि- यह सब विषेषताएँ एक लड़की के अंदर होनी चाहिए। लड़कीयो को मैना जैेसी साहसी, चतुर और निर्भय होना चाहिए।


6. 'टाइम्स' पत्र ने 6 सितंबर को लिखा था- 'बड़े दुख का विषय है कि भारत सरकार आज तक उस दुर्दांत नाना साहब को नहीं पकड़ सकी'। इस वाक्य में 'भारत सरकार' से क्या आशय है?

उत्तर: 'टाइम्स' पत्र ने 6 सितंबर को लिखा था- 'बड़े दुख का विषय है कि भारत सरकार आज तक उस दुर्दांत नाना साहब को नहीं पकड़ सकी। ' इस वाक्य में 'भारत सरकार' से आशय हैं कि भारत में चल रही अंग्रेजों की हुकूमत क्योंकि भारत में उस समय अंग्रेज शासन कर रहे थे।

Author-DIKHA BORA



Post Id:DABP002561