अध्याय-10 

मानव बस्ती 

अभ्यास

1. नीचे दिए गए चार विकल्पों में से सही उत्तर को चुनिएः

(i) निम्न में से किस प्रकार की बस्तियाँ सड़क, नदी या नहर के किनारे होती हों?

(अ) वृत्ताकार

(स) चौक पट्टी

(ब) रेखीय

(द) वर्गाकार


(ii)निम्न में से कौन-सी एक आर्थिक क्रिया ग्रामीण बस्तियों की मुख्य आर्थिक क्रिया है?

(क) प्रथमिक

(ख) तृतीयक

(ग) द्वितीयक

(घ) चतुर्थ


(iii) निम्न में से किस प्रदेश में प्रलेखित प्राचीनतम नगरीय बस्ती रही है?

(क) हांगही की घाटी

(ख) सिंधु घाटी

(ग) नील घाटी

(घ) मेसोपोटामिया


(iv) 2006 के प्रारंभ में भारत में कितने मिलियन सिटी थे?

(क) 40 

(ख) 41

(ग) 42

(घ) 43


(v) विकासशील देशों की जनसंख्या के सामाजिक ढाँचे के विकास एवं आवश्यकताओं की पूर्तिमें कौन से प्रकार के संसाधन सहायक हैं?

(क) वित्तीय

(ख) मानवीय 

(ग) प्राकृतिक

(घ) सामाजिक


2. निम्नलिखित प्रशनों के उत्तर लगभग 30 शब्दों में दीजिएः

(i) आप बस्ती को कैसे परिभाषित करेंगे?

(ii) स्थान (साइट) एंव स्थिति (सिचुएसन) के मध्य अंतर बताएँ। 

(iii) बस्तियों के वर्गीकरण के क्या आधार हैं?


3. निम्नलिखित प्रशनों के उत्तर 150 शब्दों से अधिक में न दीजिए। 

(i) ग्रामीण एवं नगरीय बस्ती किसे कहते हैं?उनकी विशेषताएँ बताएँ।

(ii) विकासशील देशों में नगरीय बस्तियों की समस्याओं का विवेचन कीजिए।


परियोजना/ क्रियाकलाप

(i) क्या आप शहर में रहते हैं?यदि नहीं तो क्या शहर के समीप रहते हैं? क्या आपका जीवन शहर से जुड़ा हुआ है?

(क) इसका क्या नाम है?

(ख) यह कब बसा?

(ग) इसकी यह स्थिति क्यों चुनी गई?

(घ) इसकी जनसंख्या कितनी है?

(ड) यह कौन-से कार्य करता है?

(च) अपने शहर का एक खाका (स्केच) बनाकर उसमें किए जाने वाले कार्यो को पहचानिए। प्रत्येक विद्यार्थी चयनित शहर से जुड़ी हुई पाँच चीजों की सूची बनाए जो अन्यत्र नहीं पाई जाती हो। यह शहर की एक छोटी परिभाषा होगी जैसा कि विद्यार्थी इसे देखता है। कक्षा में इस सूची को एक दूसरे से मिलाएँ एवं देखें कि सूचियों के बारे में आपस में कितनी सहमति है।


(ii) क्या आप किसी ऐसी युक्ति के विषय में सोच सकते हैं, जिसके प्रयोग से आप अपनी बस्ती में प्रदूषण कम करनें में सहायता कर सकते हैं। 

संकेतः

(अ) उचित कूड़ा-करकट निस्तारण

(ब) सार्वजनिक यातायात के साधनों का प्रयोग

(स) घरेलू पानी उपयोग का बेहतर प्रबंधन

(द) आस-पास के क्षेत्रों में वृक्षारोपण



Type_Krishna Devi