अध्याय 2

विश्व जनसंख्या

 अभ्यास

1. नीचे दिए गए चार विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए ः

(i)निम्नलिखित में से किस महाद्वीप में जनसंख्या वृद्धि सर्वाधिक है?

(क) अफ्रीका 

 (ख) एशिया

 (ग) दक्षिण अमेरिका  

 (घ) उत्तर अमेरिका 


 (ii) निम्नलिखित में से कौन-सा एक विरल जनसंख्या वाला क्षेत्र नहीं है?

(क) अटाकामा  

(ख) भूमध्यरेखीय प्रदेश

(ग) दक्षिण-पूर्वी एशिया

 (घ) ध्रुवीय प्रदेश


(iii) निम्नलिखित मेंसे कौन-सा एक प्रतिकर्ष कारक नहीं है?

(क) जलाभाव  

 (ख) बेरोजगारी

 (ग) चिकित्सा/ शौक्षणिक सुविधाएँ   

 (घ) महामारियाँ


(iv) निम्नलिखित में से कौन-सा एक तथ्य सही नहीं है? 

 (क) विगत 500 वर्षों में मानव जनसंख्या 10 गुणा से अदिक बढ़ी है। 

 (ख) 5 अरब से 6 अरब तक बढ़ने जनसंख्या को 100 वर्ष लगे।

 (ग) जनांकिकीय संक्रमण की प्रथम अवस्था  में जनसंख्या वृद्धि उच्च होती है।


2. निम्नलिखित प्रशनों के उत्तर लगभग 30 शब्दों में दीजिए ः

 (i) जनसंख्या के वितरण को प्रभावित करने वाले तीन भौगोलिक कारकों का उल्लेख कीजिए।

 (ii) विश्व में उच्च जनसंख्या घनत्व वाले अनेक क्षेत्र हैं। ऐसा क्यों होता है।

(iii) जनसंख्या परिवर्तन के तीन घटक कौन-से हैं?

 3. अंतर स्पष्ट कीजिएः

(i) जन्म दर और मृत्यु दर

 (ii)प्रवास के प्रतिकर्ष कारक और अपकर्ष कारक 

4. निम्नलिखित प्रशनों के उत्तर लगभग 150 शब्दों में दीजिएः

(i) विश्व में जनसंख्या के वितरण और घनत्व को प्रभावित करने वाले कारकों की विवेचना कीजिए।

(ii) जनांकिकीय संक्रमण की तीन उवस्थाओं की विवेचना कीजिए।

                                      मानचित्र कुशलता

विश्व के रूपरेखा मानचित्र पर निम्नलिखित को दर्शाइए व उनके न्म लिखिएः

(i) यूरोप और एशिया के ऋणात्मक जनसंख्या वृद्धि दर वाले देश।

(ii) तीन प्रतिशत से उधिक जनसंख्या वृद्धि दर वाले अफ्रीकी देश ( आप परिशिष्ट 1 का हवाला दे सकते हैं।

                                     परियोजना / क्रियाकलाप

 (i) क्या आपके परिवार में कोई प्रवासी है? उसके गंतव्य स्थान के बारे में लिखिए।उसके प्रवास के क्या कारण थे?

(ii) अपने राज्य के जनसंख्या वितरण और घनत्व पर एक संक्षिप्त रिपोर्ट ( प्रतिवेदन ) लिखिए।





Type_Krishna Devi