भूमि, मृदा, जल, प्राकृतिक वनस्पति और वन्य जीवन संसाधन
अभ्यास
1. निम्न प्रश्नों के उत्तर दीजिए
(i) मृदा निर्माण के लिए उत्तरदायी दो मुख्य जलवायु कारक कौन से हैं?
उत्तर: 1.वर्षा (Rainfall)
2.तापमान (Temperature)
(ii) भूमि निम्नीकरण के कोई दो कारण लिखिए।
उत्तर: 1.वनों की कटाई
2.अत्यधिक चराई
(iii)भूमि को महत्त्वपूर्ण संसाधन क्यों माना जाता है?
उत्तर: भूमि को महत्त्वपूर्ण संसाधन इसलिए माना जाता है क्योंकि यह खेती, आवास, उद्योग, वन, खनिजों की प्राप्ति, सड़कें, बाँध, आदि अनेक मानवीय गतिविधियों का आधार है।
(iv)किन्हीं दो सोपानों के नाम बताइए जिन्हें सरकार ने पौधों और प्राणियों के संरक्षण के लिए आरंभ किया है।
उत्तर:
राष्ट्रीय उद्यान (National Parks)
-
वन्यजीव अभयारण्य (Wildlife Sanctuaries)
(v) जल संरक्षण के तीन तरीके बताइए।
उत्तर: 1.वर्षा जल संचयन
2.ड्रिप सिंचाई प्रणाली का प्रयोग
3.जल स्रोतों का प्रदूषण रोकना
2. सहीं उत्तर को चिह्नित कीजिए-
(1) निम्नलिखित में से कौन-सा कारक मृदा निर्माण का नहीं है?
(क) समय
(ख) मृदा का गठन
(ग) जैव पदार्थ
उत्तर: (ख) मृदा का गठन
(ii) निम्नलिखित में से कौन-सी विधि तीव्र ढालों पर मृदा अपरदन व उपयुक्त है? अपरदन को रोकने के लिए सर्वाधिक
(क) रक्षक मेखला
(ख) मलचिंग
(ग) वेदिका कृषि
उत्तर: (ग) वेदिका कृषि
(iii) निम्नलिखित में से कौन सा प्रकृति के संरक्षण के अनुकूल नहीं है?
(क) बल्ब को बंद कर देना चाहिए जब आवश्यकता न हो।
(ख) नल की उपयोग के बाद तुरंत बंद कर देना चाहिए।
(ग) खरीददारी के बाद पॉली पैक को नष्ट कर देना चाहिए।
उत्तर: (ग) खरीददारी के बाद पॉली पैक को नष्ट कर देना चाहिए।
3. निम्नलिखित का मिलान कीजिए -
(क) भूमि उपयोग
(ख) ह्यूमस
(ग) चट्टान बाँध
(घ) जैवमंडल
(i) मृदा अपरदन को रोकना
(ii)स्थलमंडल, जलमंडल और वायुमंडल के बीच जुड़ा एक संकरा क्षेत्र
(iii)भूमि का उत्पादनकारी उपयोग
(iv)ऊपरी मृदा पर निक्षेपित जैव पदार्थ
(v) समोच्चरेखीय जुताई
उत्तर: *(क) भूमि उपयोग → (iii) भूमि का उत्पादनकारी उपयोग
*(ख) ह्यूमस → (iv) ऊपरी मृदा पर निक्षेपित जैव पदार्थ
*(ग) चट्टान बाँध → (i) मृदा अपरदन को रोकना
*(घ) जैवमंडल → (ii) स्थलमंडल, जलमंडल और वायुमंडल के बीच जुड़ा एक संकरा क्षेत्र
4. निम्नलिखित कथनों में से सत्य अथवा असत्य बताइए। यदि सत्य है तो उसके कारण लिखिए-
(1) भारत का गंगा, ब्रह्मपुत्र का मैदान अत्यधिक आबाद प्रदेश है।
उत्तर: गंगा-ब्रह्मपुत्र का मैदान अत्यधिक उपजाऊ, जलसंपन्न और समतल भू-भाग है, जहाँ कृषि के लिए अनुकूल परिस्थितियाँ हैं। इन कारणों से यह क्षेत्र मानव बस्तियों के लिए उपयुक्त है, जिसके कारण यहाँ जनसंख्या घनत्व बहुत अधिक है।
(ii) भारत में प्रति व्यक्ति जल की उपलब्धता कम हो रही है।
उत्तर : भारत में बढ़ती जनसंख्या, शहरीकरण, औद्योगीकरण और जल के असम्यक उपयोग के कारण प्रति व्यक्ति जल की उपलब्धता लगातार घटती जा रही है। इसके अतिरिक्त जल स्रोतों का प्रदूषण और सूखा/बाढ़ जैसी समस्याएँ भी इसका कारण हैं।
(iii) तटीय क्षेत्रों में पवन गति रोकने के लिए वृक्ष कतार में लगाए जाते हैं, जिसे बीच की फसल उगाना कहते हैं।
उत्तर : यह कथन गलत है। तटीय क्षेत्रों में पवन की गति को कम करने के लिए वृक्षों को कतार में लगाया जाता है, इसे विंड ब्रेक (Wind Breaks) कहा जाता है। बीच की फसल (Intercropping) का अर्थ है एक ही खेत में दो या दो से अधिक फसलों की साथ-साथ खेती करना।
(iv) मानवीय हस्तक्षेप और जलवायु परिवर्तन पारितंत्र को व्यवस्थित रख सकते हैं।
उत्तर: यह कथन गलत है। अनियंत्रित मानवीय हस्तक्षेप और जलवायु परिवर्तन पारितंत्र को हानि पहुँचा सकते हैं। जैव विविधता में कमी, प्रदूषण, जंगलों की कटाई आदि पारिस्थितिक संतुलन को बिगाड़ते हैं।
यह कथन गलत है। अनियंत्रित मानवीय हस्तक्षेप और जलवायु परिवर्तन पारितंत्र को हानि पहुँचा सकते हैं। जैव विविधता में कमी, प्रदूषण, जंगलों की कटाई आदि पारिस्थितिक संतुलन को बिगाड़ते हैं।