प्रेमचंद के फटे जूते

प्रश्न -अभ्यास

1. हरिशंकर परसाई ने प्रेमचंद का जो शब्द चित्र हमारे सामने प्रस्तुत किया है उससे प्रेमचंद के व्यक्तित्व की कौन-कौन सी विशेषताएं उभर कर आती है?

उत्तर- प्रेमचंद के व्यक्तित्व की विशेषताएं

प्रेमचंद का व्यक्तित्व बहुत ही सीधा-सादा था, उनके व्यक्तित्व में दिखावापन नहीं था।

प्रेमचंद एक स्वाभिमानी व्यक्ति थे। किसी और की वस्तु मांगना उनके व्यक्तित्व के खिलाफ था।

इन्हें परिस्थितियों से समझौता करना मंजूर नहीं था।

ये परिस्थितियों के गुलाम नहीं थे। किसी भी परिस्थितियों का डटकर मुकाबला करना इनके व्यक्तित्व की विशेषता थी।

2. सही कथन के सामने (√) का निशान लगाइए-

(क) बाएं पाव का जूता ठीक है मगर दाहिने जूते में बड़ा छेद हो गया है जिसमें से अंगुली बाहर निकल आई है।

(ख) लोग तो इतर चुपड़कर फोटो खीचाते है जिससे फोटो में खुशबू आ जाए। खुशबू आ जाए।

(ग) तुम्हारी यह व्यंग्य मुसकान मेरे हौसले बढ़ाती है। है।

(घ) जिसे तुम घृणित समझते हो, उसकी तरफ अंगूठे से

उत्तर-

(क) बाएं पाव का जूता ठीक है मगर दाहिने जूते में बड़ा छेद हो गया है जिसमें से अंगुली बाहर निकल आई है। (x)

(ख) लोग तो इतर चुपड़कर फोटो खींचाते है जिससे फोटो में खुशबू आ जाए। (√)

(ग) तुम्हारी यह व्यंग्य मुसकान मेरे हौसले बढ़ाती है। (x)

(घ) जिसे तुम घृणित समझते हो, उसकी तरफ अंगूठे से (x)

3. नीचे दी गई पंक्तियों में निहित व्यंग्य को स्पष्ट कीजिए-

(क) जूता हमेशा टोपी से कीमती रहा है। अब तो जूते की कीमत और बढ़ गई है और एक जूते पच्चीसों टोपियां न्योछावर होती है।

उत्तर- यहाँ पर जूते का आशय समृद्धि है तथा टोपी मान, मर्यादा तथा इज्जत का प्रतीक है। आज की परिस्थिति में इज्जत को समाज के समृद्ध एवं प्रतिष्ठित लोगों के सामने झुकना पड़ता है। अर्थात धनवानों का मान-सम्मान और भी अधिक बढ़ गया है। एक धनवान पर पच्चीसों गुणी लोग न्योछावर है।

(ख) तुम पर्दे का महत्व ही नहीं जानते, हम पर्दे पर कुर्बान हो रहे हैं।

उत्तर- प्रेमचंद ने कभी पर्दे को महत्व नहीं दिया था। वे अंदर बाहर से एक थे। यहां उनका पहनावा भी अलग-अलग न था। लेखक अपनी तथा अपने युग की मनोभाव पर व्यंग्य करता है कि हम पर्दा रखने को बड़ा गुण मानते हैं। अर्थात जो व्यक्ति अपने कष्टों को छिपाकर समाज के सामने सुखी होने का ढोंग करता है। हम उसी को महान मानते है। जो अपने दोषों को छिपाकर स्वयं को महान सिद्ध करता है।

(ग) जिसे तुम घृणित समझते हो, उसकी तरफ हाथ की नहीं, पांव की अंगुली से इशारा करते हो?

उत्तर- लेखक कहता है- प्रेमचंद ने समाजमें जिसे घृणायोग्य समझा, उसकी ओर हाथ की अंगुली से नहीं बल्कि अपने पांव की अंगुली की इशारा किया। अर्थात उसे अपनी ठोकरों पर रखा, अपने जूते की नोंक पर रखा, उसके विरुद्ध किए रखा।

4. पाठ में एक जगह पर लेखक सोचता है कि 'फोटो खिंचाने की अगर यह पोशाक है तो पहनने की कैसी होगी?' लेकिन अगले ही पल वह विचार बदलता है कि 'नहीं' इस आदमी की अलग-अलग पोशाकें नहीं होंगी।' आप के अनुसार इस संदर्भ में प्रेमचंद के बारे में लेखक के विचार बदलने की क्या वजहें हो सकेगी हैं?

उत्तर- पहले लेखक प्रेमचंद के साधारण व्यक्तित्व को परिभाषित करना चाहते हैं कि खास समय (फोटो खींचाने) में ये इतने साधारण है तो साधारण मौकों पर ये इससे भी अधिक साधारण होते होंगे। वे जैसे भीतर हैं वैसे ही बाहर है। अर्थात प्रेमचंद सादगी पसंद और आडंबर तथा दिखावे से दूर रहने वाले व्यक्ति हैं।

5. आपने यह व्यंग्य पढ़ा। इसे पढ़कर आपको लेखक लेखक की की कौन कौन र सी बातें आकर्षित करती है?

उत्तर- लेखक एक संदर्भ से दूसरे संदर्भकी ओर बढ़ता चला जाता है। प्रेमचंद के व्यक्तित्व की विशेषताओं को व्यक्त करने के लिए उदाहरणों का प्रयोग किया गया है, वे व्यंग को और भी आकर्षक बनाते हैं। कड़वी से कड़वी बातों को अत्यंत सरलता से व्यक्त किया गया है। यहां अप्रत्यक्ष रूप से समाज के दिखावे पर व्यंग किया गया है।

6. पाठ में 'टीले' है शब्द का प्रयोग किन संदभों को इंगित करने के लिए किया गया है?

उत्तर- 'टीले' शब्द का प्रयोग मार्ग की बाधा (रुकावट) के रूप में किया गया है। प्रेमचंद ने अपनी लेखनी के द्वारा सामाजिक बुराइयां, कुरीतियां, भेदभाव, अनीति को दर्शाया है क्योंकि मानव के सामाजिक विकास में अड़चन पैदा करती हैं।

7. प्रेमचंद के फटे जूते को आधार बनाकर परसाई जी ने यह व्यंग्य लिखा है आप ही किसी व्यक्ति की पोशाक को आधार बनाकर एक व्यंग लिखिए।

उत्तर- स्वयं करें

8. पकी दृष्टि में वेश-भूषा के प्रति लोगों की सोच में आज क्या परिवर्तन आया है?

उत्तर- पहले वेशभूषा का प्रयोग शरीर ढकने के उद्देश्य से किया जाता था। परिवर्तन समाज का नियम है। इसलिए समय के बदलते रूप ने वेश-भूषा की परिभाषा को बदल दिया है। आज की स्थिति ऐसी हो गई है कि लोग फैशन दिखावे के लिए इसका प्रयोग कर रहे हैं और समय के परिवर्तन के साथ अगर कोई स्वयं को ना बदले तो समाज में उसकी प्रतिष्ठा नहीं बनती। स्वयं को समाज में प्रतिष्ठित करने के लिए लोग अपनी आर्थिक क्षमता से बाहर जाकर वेशभूषा का चुनाव करते हैं। आज वेश-भूषा केवल व्यक्ति की जरूरत न हो कर उसके व्यक्तित्व का एक अभिन्न अंग बन चुका है। यही कारण है कि आधुनिक बनने की होड़ लगी है।

भाषा-अध्ययन

9. पाठ में आए मुहावरे छाटिए और उनका वाक्य में प्रयोग कीजिए।

*अंगुली का इशारा (कुछ बताने की कोशिश) मैं तुम्हारी अंगुली का इशारा खूब समझता हूं।

व्यंग्य- मुस्कान (मजाक उड़ाना) तू अपनी व्यंग भरी मुस्कान से मेरी तरफ मत देखो

*बाजू से निकलना (कठिनाइयों का सामना न करना) इस कठिन परिस्थिति में तुमने मेरा साथ छोड़कर बाजू से निकलना

रास्ते पर खड़ा होना (बाधा पड़ना) तुम तुम मेरी मेरी सफलता के रास्ते पर खड़े हो।

जीवन *टीला खड़ा होना (बाधाएं आना जीना इतना सरल नहीं है यहां पग पग पर टीले खड़े हैं।

*पहाड़ फोड़ना (बाधाएँ नष्ट करना) प्रेमचंद संघर्षशील लेखकों में से हैं जिन्होंने पहाड़ फोड़ना सीखा था, बचना नहीं।

"ठोकर मारना (चोट करना) प्रेमचंद ने राह के संकटों पर खूब ठोकरें मारी

10. प्रेमचंद के व्यक्तित्व को उभारने के लिए लेखक ने जिन विशेषणो का उपयोग किया उनकी सूची बनाइए।

उत्तर- प्रेमचंद का व्यक्तित्व भरने के लिए लेखन विशेषण का प्रयोग किया है यह है-

*महान कथाकार

*युग प्रवर्तक

*उपन्यास सम्राट

'जनता के लेखक

*साहित्यिक पुरखे

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

1. हरिशंकर परसाई का जन्म कब और कहाँ हुआ था?

(a) 1922 में मध्यप्रदेश के होशंगाबाद में

(b) 1922 में इलाहाबाद में

(c) 1932 में पटना में

(d) 1922 में वाराणसी में

उत्तर- (a) 1922 में मध्यप्रदेश के होशंगाबाद में।

2. निम्नलिखित में से कौन-सी रचना हरिशंकर परसाई जी की नहीं है?

(a) हसते हैं रोते हैं

(b) रानी नागफनी की कहानी

(c) गोदान

(d) भूत के पाँव पी

उत्तर-(C) गोदान

3. हरिशंकर परसाई जी का निधन कब हुआ?

(a) 1991 में

(c) 1999 में

 (b) 1995 में

(d) (d) 1998 में

उत्तर-(b) 1995 में

4. 'प्रेमचंद के फटे जूते' पाठ में लेखक ने प्रेमचंद का कैसा चित्रण किया है?

(a) बनावटी

(b) अतिशयोक्तिपूर्ण चित्रण

(c) व्यंग्य चित्रण

(d) यथार्थ चित्रण

उत्तर-(d) यथार्थ चित्रण

5. प्रेमचंद ने कैसे जूते पहन कर फोटो खिंचवाए हैं?

(a) गंदे

(b) फटे

(c) रंगीन

(d) महंग

उत्तर-(b) फटे

6. समाज में किसके कारण अधिक मान-सम्मान दिया जाता है?

(a) घर के कारण

शिक्षा के कारण

(c) धन के कारण

(d) हँसी के कारण

उत्तर- (c) धन के कारण

7. लेखक को प्रेमचंद की मुस्कान कैसी जान पड़ती है?

(a) प्रेम और वात्सल्य से भरी।

(b) विचित्र और व्यंग्य से भरी।

(c) अंहकार और दिखावे से भरी।

(d) गहरे विषाद और खिन्नता से भरी।

उत्तर- (b) विचित्र और व्यंग्य से भरी।

8. लेखक के अनुसार प्रेमचंद कैसा जीवन जीते थे?

(a) सहज

(b) सुखी

(c) दिखावटी

(d) इनमें से कोई नहीं

उत्तर- (a) सहज

9. चित्र में प्रेमचन्द किसके साथ फोटो खिंचा रहे हैं?

(a) पिता के साथ

(b) बहन के साथ

(c) पत्नी के साथ

(d) लेखक के साथ

उत्तर- (c) पत्नी के साथ

10. इस रचना को लिखने की प्रेरणा प्रेरणा लेखक लेखक को कहाँ से प्राप्त हुई थी?

(a) प्रेमचंद की पत्नी से मिलकर।

(b) प्रेमचंद के योगदान को देखकर।

(c) प्रेमचंद के लिखे साहित्य साहित्य को को देखकर।

(d) प्रेमचंद की श्री फोटो फोटो को को देखकररा देखकरा

उत्तर- (d) प्रेमचंद की फोटो को देखकर।

11. लेखक एक पुरानी फोटो देख रहे थे। उनकी दृष्टि फौटो में कहाँ जाकर अटक गई थी?

(a) टोपी पर

(b) जूते पर

(c) धोती पर

(d) कलम पर

उत्तर- (b) जूते पर

12. 'गोदान' उपन्यास का मुख्य पात्र कौन है?

(a) प्रेमचंद

(b) माधो

(c) लेखक

(d) होरी

उत्तर- (d) होरी

12. 'गोदान' उपन्यास का मुख्य पात्र कौन है?

(a) प्रेमचंद

(b) माधो

(c) लेखक

(d) होरी

उत्तर- (d) होरी

13. लेखक के अनुसार प्रेमचंद किसका महत्व नहीं समझते थे? 

(a) फोटो का

(b) लेखन का

(c) जूते का

(d) कलम का

उत्तर- (a) फोटो का

14. लेखक के अनुसार प्रेमचंद कैसे लेखक

(a) सुस्त

(b) संघर्षशील

(c) क्रांतिकारी

(d) गंभीर

उत्तर- (b) संघर्षशील

15. प्रेमचंद के जीवन की सबसे बड़ी कमजोरी क्या थी?

(a) जीवन में समझौते न कर पाना।

(b) अशिक्षित होना

(c) निर्धन होना

(d) इनमें से कोई नहीं

उत्तर : (a) जीवन में समझौते न कर पाना।

16. प्रेमचंद फोटो के माध्यम से किन लोगों पर व्यंग्य करते हैं?

(a) जो गरीब हैं।

(b) जो अपनी कमजोरियों को छिपाते हैं।

(c) जिनके पास अधिक पैसा है।

(d) जो समाज के नियम मानते हैं।

उत्तर- (b) जो अपनी कमजोरियों को छिपाते हैं।

17. प्रेमचंद के जमाने में जूते कितने रूपये में मिलते थे?

(a) दो रुपये में

(b) पाँच रुपये में

(c) आठ आने में

(व) तीन रुपये में

उत्तर- (b) पाँच रुपये में

18. प्रेमचंद की कहानी 'कफ़न्' का पात्र माधो की इंसानियत किस कारण मर चुकी है?

(a) भूख के कारण

(b) अमीरी के कारण

(c) दिखावे के कारण

(d) बीमारी के कारण

उत्तर- (a) भूख के कारण

9. प्रेमचंद जीवन-भर किसे झेलते रहे?

(a) बीमारी

(b) आर्थिक संकट

(c) सामाजिक कुरीतियों को

(d) इनमें से कोई नहीं

उत्तरः (b) आर्थिक संकट

20. लेखक ने इस पाठ में भक्ति काल के किस कवि का वर्णन किया है।

(a) सूरदास

(b) कुंभन दास

(c) रैदास

(d) कबीरदास

उत्तर- (b) कुंभन दास