सवैये
प्रश्न- उत्तर :-
1. ब्रजभूमि के प्रति कवि का प्रेम किन-किन रूपों में अभिव्यक्त हुआ है?
उत्तर- ब्रजभूमि के प्रति कवि रसखान का प्रेम विभिन्न रूपों में अभिव्यक्त हुआ है।
कृष्ण से जुड़ी स्मृतियों के कारण ब्रज के ग्वालों, गायों, पत्थर, पक्षी आदि से कवि का लगाव हो गया है। इसलिए कवि की इच्छा है कि उन्हें अगला जन्म चाहे मनुष्य के रूप में मिले तो गोकुल के ग्वालों के बीच, पशु के रूप में मिले तो नंद के गायों के बीच मिले, पत्थर बने तो गोवर्धन पर्वत का अंश बने और अगर पक्षी के रूप में जन्म मिले तो यमुना किनारे कदम की डालों में मिले, जिससे उन्हें कृष्ण का सान्निध्य मिलता रहे। कवि ब्रजभूमि के लिए संसार के सभी निधियों को भी त्याग देना चाहते हैं।
2. कवि का ब्रज के वन, बाग और तालाब को निहारने के पीछे क्या कारण है?
उत्तर- कवि रसखान को कृष्ण से जुड़ी ब्रज के प्राकृतिक सौंदर्य और प्रत्येक वस्तुओं से प्रेम हो गया था। ब्रज के वनों, बागों और तालाबों पर कृष्ण की लीलाओं से जुड़ी मधुर स्मृतियां है। इसलिए कवि ब्रज के वन, बाग और तालाब को जीवन-भर निहारते रहना चाहते हैं, जिससे कृष्ण का सान्निध्य उन्हें मिलता रहे।
3. एक लकुटी और कामरिया पर कवि सब कुछ न्योछावर करने को क्यों तैयार है?
उत्तर- कवि को कृष्ण तथा कृष्ण-भूमि से जुड़ी प्रत्येक वस्तुओं से अत्यधिक प्रेम है। कृष्ण अपनी गायों को चराने के लिए लकुटी और कमरिया हमेशा अपने साथ रखते थे। इसलिए कवि कृष्ण का सान्निध्य पाने के लिए उनकी लकुटी और कामरिया पर सब राज्य-सुख को न्योछावर कर देना चाहते हैं।
4. सखी ने गोपी से कृष्ण का कैसा रूप धारण करने का आग्रह किया था? अपने शब्दों में वर्णन कीजिए।
उत्तर- सखी नें गोपी से वैसा ही रूप धारण करने को कहती हैं जैसा कि कृष्ण का मनमोहक रूप है। सखी नें गोपी से सिर पर मोरपंख का मुकुट, गले में वन के फूलों की माला, तन पर पीला-वस्त्र तथा हाथ में लाठी लेकर गायों को चराने का रूप धारण करने के लिए कह रही है, किंतु कृष्ण के होठों पर हमेशा रहने वाली मुरली को अपनी होठों पर कभी नहीं धारण करने का आग्रह करती है।
5. आपके विचार से कवि पशु, पक्षी और पहाड़ के रूप में भी कृष्ण का सान्निध्य क्यों पाना चाहते है ?
उत्तर- कवि का भगवान श्री कृष्ण के प्रति अनन्य भक्ति एवं प्रेम की भावना थी। इसलिए कवि भगवान कृष्ण के सान्निध्य को पाने के लिए उसकी लीला-भूमि ब्रज में जन्म लेने की इच्छा व्यक्त करते हैं। ब्रजभूमि में पशु, पक्षी और पहाड़ा में से किसी भी रूप में जन्म लेने में किसी भी प्रकार का संकोच नहीं करते हैं, उन्हें बस जीवन-भर कृष्ण का सान्निध्य मिलता रहे।
6. चौथे सवैये के अनुसार गोपियां अपने आप को क्यों विवश पाती है?
उत्तर- कृष्ण का रूप अत्यंत सुंदर और मनमोहक है। कृष्ण के मुरली की मधुर-धुन तो अत्यंत चिताकर्षक होती है। कृष्ण की मधुर-मुस्कान भी अत्यंत मनमोहक है। इन दोनों से बच पाना गोपियों के लिए अत्यंत कठिन है। न चाहते हुए भी गोपियां कृष्ण के मुरली की मधुर-धुन को सुनने के लिए विवश हो जाती हैं। कृष्ण की मन्द-मन्द मुस्कान को गोपियां संभाल नहीं पाती हैं। उसकी मधुर-मुस्कान से गोपियाँ अपना घर-द्वार, लोक-लाज, समाज आदि सब कुछ छोड़-छाड़कर उसकी ओर खींची चली जाने के लिए विवश हो जाती हैं।
7. भाव स्पष्ट कीजिए:-
(क) कोटिक ए कलधौत के घाम करील के कुंजन ऊपर वारौं।
उत्तर- प्रस्तुत पंक्ति के माध्यम से कवि रसखान कहते हैं कि ब्रजभूमि की काँटेदार झाड़ियों के दर्शन के लिए करोड़ों सोने की महलों को भी न्योछावर करने के लिए तैयार हूँ। इन कुंजों एवं काँटेदार झाड़ियों से कृष्ण की स्मृतियां जुड़ी हुई हैं। ब्रज की प्राकृतिक सुंदरता को देखने में जो सुख मिलता है, वह सुख सोने चांदी के महलों में भी नहीं मिलता है।
(ख) माइ री वा मुख की मुसकानि सम्भारी न जैहै, न जैहै, न जैहै।
उत्तर- इस पंक्ति में कवि रसखान कहते हैं कि कृष्ण की मुस्कान इतना मनमोहक है कि गोपियाँ अपने आप को संभाल नहीं पाती हैं। कृष्ण की मधुर मुस्कान पर गोपियाँ घर-द्वार, लोक-लाज और समाज अपना सब कुछ भूल कर कृष्ण की ओर खींची चली जाती हैं।
8. 'कालिंदी कूल कदंब की डारन' में कौन-सा अलंकार है।
उत्तर- इस पंक्ति में 'क' वर्ण की आवृत्ति बार-बार होने के कारण अनुप्रास अलंकार है।
9. काव्य-सौंदर्य स्पष्ट कीजिए
"या मुरली मुरलीधर की अधरान घरी अघरा न धरौंगी।"
उत्तर- भाव-सौंदर्य: एक गोपी अपने सखी के कहने पर कृष्ण पर कृष्ण के हर रूप को धारण करने के लिए तैयार हैं, किंतु कृष्ण के होठों पर हमेशा रहने वाली मुरली को अपने होठों पर धारण करने को तैयार नहीं है। गोपियों के लिए मुरली सौतन के समान है। इसलिए मुरली के प्रति गोपियों के मन में ईर्ष्या की भावना प्रबल हो उठी है। वे अपनी सौतन मुरली को अपने होठों पर धारण नहीं करना चाहती हैं।
काव्य-सौंदर्य:- इस पंक्ति में ब्रजभाषा का
प्रयोग हुआ है। सवैया छंद के सुंदर प्रयोग से कविता संगीतमय है। 'म' और 'ल' वर्ण की आवृत्ति बार-बार होने से कविता में अनुप्रास अलंकार है, जिससे कविता की सुंदरता बढ़ गई है।
रचना और अभिव्यक्तिः-
10. प्रस्तुत सवैयों में जिस प्रकार ब्रजभूमि के प्रति प्रेम अभिव्यक्त हुआ है, उसी तरह आप अपनी मातृभूमि के प्रति अपने मनोभावों को अभिव्यक्त कीजिए।
उत्तर- मुझे भी अपनी मातृभूमि से बहुत प्रेम है। जिस भूमि पर मैंने जन्म लिया है, जहाँ की मिट्टी का अन्न खा कर मैं बड़ा हुआ हूँ, जिस मिट्टी में खेला-कूदा हूँ, जहाँ की हवा को सांस लेकर मैं जीवित हूँ, उस मिट्टी के लिए, अपनी मातृभूमि के लिए मैं अपना सब कुछ न्योछावर करने को तैयार हूँ। मैं अपनी मातृभूमि की गौरवशाली-महिमा को बनाए रखने के लिए तथा अपने देश का विकास के लिए जीवन-भर प्रयास करूँगा।
वस्तुनिष्ठ प्रश्न उत्तर
1. रसखान किसके भक्त थे?
A. कृष्ण
B. राम
C. शिव
D. दुर्गा
उत्तर- Aकृष्ण
2.रचनाओं में किस 2. रसखान की भाषा प्रधानता है?
A. मैथिली
B. अवधी
C. ब्रज
D. खड़ी बोली
उत्तर- C. ब्रज
3. कवि किस पर्वत पर पत्थर बनकर जन्म लेना चाहता है?
A. विंध्याचल
B. मैनाक
G. गोवर्धन
D. हिमालय
उत्तर- C. गोवर्धन
4. 'कालिंदी' किस का नाम है?
A. राधा
B.यमुना
C.यशोदा
D. देवकी
उत्तर- B' यमुना
5. 'मोरपखा सिर ऊपर राखिहै।' सवैये में किसके रूप का अनुकरण करने का वर्णन है?
A. राधा
B. कृष्ण
C. शिव
D. राम
उत्तर- B कृष्ण
6. गोपी कृष्ण की मुरली को किस कारण अपने होंठों से नहीं लगाना चाहती?
A. जूठी होने के कारण
B. उन्हें पसंद नहीं है
C. सौतिया भाव के कारण
D. उन्हें मुरली बजानी नहीं आती
उत्तर- C' सौतिया भाव के कारण
7. गोपी किस की माला गले में पहनना चाहती है?
A. मुंज
B. गुंज
C. मूंगा
D. हीरे की
उत्तर- B' गुंज
8. गोपी क्या नहीं ल पा रही?
A. अपना मन
B. कृष्ण की भेंट
C. कृष्ण के मुख की
मुसकाल
D. कृष्ण की गऊएँ
उत्तर-C कृष्ण के मुख की मुस्कान
9. 'टेरि' का क्या अर्थ है?
A. टटोलना
B. पुकारना
C. टिकाना
D. ठिकाना
उत्तर-B' पुकारना
10. 'पुरंदर' कौन था?
A. कुबेर
B. यमराज
C. इंद्र
D. वायु
उत्तर-C इंद्र
11. कवि ने कंबल के लिए किया है? कौन-सा शब्दप्रयोग
A. कमर कमर
B. कामरिया
C. कंबलिया
D. कामरी
उत्तर-B कामरिया
12. 'तड़ाग' क्या होता है?
A. झरना
B. समुद्र
C. झील
D. तालाब
उत्तर-D" तालाब
13. 'कलधौत के धाम' में 'कलधौत' क्या है?
A.सोना
B.हीरा
C. चाँदी
D. मोती
उत्तर-A. सोना
14. 'मॅझारन' शब्द का अर्थ है -
A. मंझधार
B. बीच में
C. मयान पर
D. महलों में
उत्तर-. बीच में
15. रसखान का जन्म कब और कहाँ हुआ था?
A. 1555 में इलाहाबाद में
B. 1548 में दिल्ली में
C. 1545 में मुम्बई में
D. 1540 में राँची में
उत्तर - B. 1548 में दिल्ली में
16. रसखान की मृत्यु कब हुई थी?
A. 1618 के लगभग
B. 1648 के लगभग
C. 1628 के लगभग
D. 1638 के लगभग
उत्तर C. 1628 के लगभग
17. निम्नलिखित निम्न में से कौन-कौन सी रचना रसखान की हैं?
A. सुजान रसखान और प्रेम वाटिका
B. साखी और सवद
C. रामचरितमानस और कवितावली
D. कामायनी और आंसू
उत्तर - A. सुजान रसखान और प्रेम वाटिका