नाना साहब की पुत्री देवी मैना को भस्म कर दिया गया
1. बालिका मैना ने सेनापति 'हे' को कौन-कौन से तर्क देकर महल की रक्षा के लिए प्रेरित किया ?
उत्तर- पहला तक मना ने यह दिया कि मकान जड़ वस्तु है, इसने कोई अपराध नही किया। आप अपराधी को पकड़िए उसको सजा दीजिये महल को नहीं। दूसरा यह कि चूंकि मैने अपना सारा जीवन इस महल में गुजारा है अतः इससे मेरी यादें जुड़ी हुई हैं। तीसरा यह कि आपकी पुत्री 'मेरी' के साथ मेरा मित्रता का संबंध था और आपका भी इस महल में आना जाना होता रहता था। इसी कारण से आप महल को नहीं नष्ट करके असली अपराधी को पकड़कर सजा दीजिये।
2. मैना जड़ पदार्थ मकान को बचाना चाहती थी पर अंग्रेज उसे नष्ट करना चाहते थे। क्यों?
उत्तर- मैना उस महल को इसलिए बचाना चाहती थी क्योंकि उसका पालन-पोषण उसी मकान में हुआ। उस महल से उसकी खट्टी-मीठी यादें जुड़ी हुई थी।
और अंग्रेज इसलिए उस महल को तोड़ना चाहते थे क्योंकि वह महल 1857 की क्रांति के प्रमुख विद्रोही नेता नाना साहब का था। नाना ने अंग्रेज सरकार को बहुत हानि पहुंचाई थी तथा अंग्रेज नर-नारियों की हत्या का उन्हें दोषी माना गया था।
3. सर टामस 'हो के मैना के प्रति दया के क्या कारण थे ? थे?
उत्तर- सर टॉमस 'हे' का मैना पर दया दिखाने का सर्वप्रमुख कारण मैना का करुण मुख और उसकी वाक्पटुता थी। साथ ही वह उनकी पुत्री मेरी की सहेली भी थी। स्वयं जनरल 'हे' का भी उसके घर में आना जाना होता था और उस परिवार से उनके मधुर संबंध थे।
4. मैना की अंतिम इच्छा थी किवह उस प्रासाद के ढेर पर बैठकर जी भरकर रो ले लेकिन पाषाण हृदय वाले जनरल ने किस भय से उसकी इच्छा पूर्ण न होने दी ?
उत्तर- जनरल आउटरम को यह भय था कि वह सरकारी सेवक था। सरकारी आदेश की अवहेलना के कारण उसे सजा हो सकती थी। उसे यह भी डर था कि कहीं उसके रोने से द्रवित होकर आम जनता इकट्ठी होकर फिर से अंग्रेज सरकार के खिलाफ बगावत न कर दे। यही कारण है कि वह मैना की इच्छापूर्ति कर के अपने अधिकारियों के कोपभाजन का शिकार नहीं बनना चाहता था।
5. बालिका मैना के चरित्र की कौन-कौन सी विशेषताएं आप अपनाना चाहेंगे और क्यों ?
उत्तर- हम मैना के चरित्र से साहस, धैर्य, गंभीरता, वाक्चातुर्य आदि विशेषताओं को अपने जीवन में अपनाना चाहेंगे। क्योंकि इन्हीं गुणों के कारण एक नन्ही सी बालिका मैना अंग्रेज सरकार के सामने एक पर्वत की तरह अविचल भाव से खड़ी रही।
6. 'टाइम्स' पत्र ने 6 सितंबर को लिखा था-'बड़े दुख का विषय है कि भारत सरकार आज तक उस दुर्दात नाना साहब को नहीं पकड़ सकी। इस वाक्य में 'भारत सरकार'से क्या आशय है?
उत्तर:- इस वाक्य में भारत सरकार' से आशय-तत्कालीन ब्रिटिश सरकार के अधीन भारत से है। क्योंकि उस समय हमारा देश अंग्रेजों के अधीन था और वही लोग इस देश के नीति नियंता थे।