साखियाँ एवं सबद
प्रश्नोत्तर
प्रश्न 1. 'मानसरोवर' से कवि का क्या आशय है?
उत्तर- मानसरोवर के दो अर्थ हैं-
1. एक पवित्र सरोवर जिसमें हंस विहार करते हैं।
2. पवित्र मन या मानस।
प्रश्न 2. कवि ने सच्चे प्रेमी की क्या कसौटी बताई है?
उत्तर- कवि के अनुसार सच्चे प्रेमी वह है जिसका मन विकारों से दूर तथा पवित्र होता है। इस पवित्रता का असर उनकी संगति करने वालों पर पड़ता है। ऐसे प्रेमी से मिलने पर मन की पवित्रता और सारे पाप नष्ट हो जाते हैं।
प्रश्न 3. तीसरे दोहे में में कचि कवि ने ने किस किस प्र प्रकार के ज्ञान को महत्त्व दिया है?
उत्तर-इस दोहे में में अनुभव से प्राप्त आध्यात्मिक ज्ञान को महत्त्व दिया गया है।
प्रश्न 4. इस संसार में सच्चा संत कौन कहलाता है?
उत्तर- इस संसार में सच्चा संत वही है जो जाति-धर्म, संप्रदाय आदि के भेदभाव से दूर रहकर प्रभु की सच्ची भक्ति करता है।
प्रश्न 5. अंतिम दो दोहों के माध्यम से कबीर ने किस तरह की संकीर्णताओं की ओर संकेत किया है?
उत्तर-अंतिम दो दोहों में कबीर ने निम्नलिखित संकीर्णताओं की ओर संकेत किया है-
1. अपने-अपने मत को श्रेष्ठ मानने की संकीर्णता और दूसरे के धर्म की निंदा करने की संकीर्णता।
II. ऊँचे कुल के अहंकार में जीने की संकीर्णता।
प्रश्न 6. किसी भी व्यक्ति की पहचान उसके कुल से होती है या उसके कर्मों से? तर्क सहित उत्तर दीजिए।
उत्तर- किसी भी व्यक्ति की पहचान उसके
कर्म से होती है, कुल से नहीं। कोई व्यक्ति यदि ऊँचे कुल में जन्म लेकर बुरे कर्म करता है तो वह निंदनीय होता है। इसके विपरीत यदि साधारण परिवार में जन्म लेकर कोई व्यक्ति यदि अच्छे कर्म करता है तो समाज मैं आदरणीय बन जाता है। सूर, कबीर, तुलसी और अनेकानेक ऋषि-मुनि साधारण से परिवार में जन्मे पर अपने अच्छे कर्मों से आदरणीय बन गए। इसके विपरीत कंस, दुर्योधन, रावण आदि बुरे कर्मों के कारण निंदनीय हो गए।
प्रश्न 7. काव्य सौंदर्य स्पष्ट कीजिए-
हस्ती चढ़िए ज्ञान कौ, सहज दुलीचा डारि।
स्वान रूप संसार है, भूकन दे झख मारि।
उत्तर-
भाव-सौंदर्य-ज्ञान का महत्त्व को प्रतिपादित करते हुए कबीर जी कहते हैं कि मनुष्य को ज्ञान रूपी हाथी की सवारी सहज साधना रूपी कालीन डालकर ही करना चाहिए। ऐसा करते हुए यदि कुत्ता रूपी संसार उसकी आलोचना करता है तो मनुष्य को उसकी परवाह नहीं करना चाहिए।
शिल्प-सौंदर्य-
1. सांगरूपक अलंकार का कुशलतापूर्वक प्रयोग किया गया है-
ज्ञान रूपी हाथी
सहज साधना रूपी दुलीचा,
निंदक संसार रूपी श्वान,
निंदा रूपी भौंकना,
'स्वान रूप संसार है' एक सशक्त उपमा है।
II. सधुक्कड़ी भाषा का प्रयोग है। इसमें 'हस्ती', 'स्वान', 'ज्ञान' आदि तत्सम शब्दों का प्रयोग है।
III. भक्ति रस की प्रधानता है।
Iv. 'झख मारि' मुहावरे का सुंदर प्रयोग।
सबद (पद)
प्रश्न 8. मनुष्य ईश्वर को कहाँ-कहाँ ढूँढ़ता फिरता है?
उत्तर-मनुष्य अपने धर्म-संप्रदाय और सोच-विचार के अनुसार ईश्वर को मंदिर, मस्जिद, काबा, कैलाश जैसे पूजा स्थलों और धार्मिक स्थानों पर ढूँढ़ता है। ईश्वर को पाने के लिए कुछ लोग योग साधना करते हैं तो कुछ
प्रश्न 9. कबीर ने ईश्वर-प्राप्ति के लिए किन प्रचलित विश्वासों का खंडन किया है?
उत्तर-कबीर ने ईश्वर प्राप्ति के निम्नलिखित प्रचलित विश्वासों का खंडन किया है-
1. ईश्वर का वास मंदिर-मस्जिदों में होता है।
॥. ईश्वर का वास काबा, कैलाश आदि तीर्थ स्थलों में होता है।
III. ईश्वर कर्मकांड करने से मिलता है।
Iv. ईश्वर योग या वैराग से मिलता है।
प्रश्न 10. कबीर ने ईश्वर को 'सब स्वाँसों की स्वाँस में क्यों कहा है?
उत्तर- इस संसार में सभी प्राणियों की रचना ईश्वर द्वारा की गई है। आत्मा के रूप में उसी ईश्वर का अंश प्रत्येक व्यक्ति में निहित है। प्रत्येक जीव के जीवित रहने का कारण भी वही है, इसलिए कवि ने ईश्वर को 'सब स्वाँसों की स्वाँस में' कहा है।
प्रश्न 11. कबीर ने ज्ञान के आगमन की तुलना सामान्य हवा से न कर आँधी से क्यों की?
उत्तर- कबीर दास जी ने ज्ञान के आगमन की तुलना सामान्य हवा से न करके आँधी से इसलिए की है क्योंकि सामान्य हवा धीरे-धीरे चलकर आसपास की वस्तुओं को प्रभावित नहीं कर पाती है जबकि आँधी तेज गति से चलकर वस्तुओं की स्थिति में परिवर्तन ला देती है। जिस प्रकार इस आँधी के माध्यम से छोटी-छोटी वस्तुएँ, कूड़ा-करकट, पत्तियाँ, घास-फूस उड़कर कहीं दूर चली जाती है। उसी प्रकार ज्ञान की आँधी आने से मनुष्य के मन पर पड़ा हुआ अज्ञान का पर्दा भी उड़ कर कहीं दूर चला जाता है। मोह-माया, स्वार्थ आदि जैसी बुराइयाँ भी उड़कर कहीं दूर चली जाती हैं। शरीर से कपट रूपी कूड़ा-करकट उड़ जाता है। उसका मन सांसारिक बंधनों से मुक्त होकर प्रभु की भक्ति में लीन हो जाता है।
प्रश्न 12. ज्ञान की आँधी का मानव के जीवन पर क्या प्रभाव पड़ता है?
उत्तर- ज्ञान की आँधी के प्रभाव से भक्त के मन पर पड़ा हुआ भ्रम और अज्ञान का पर्दा हट गया। भक्त के मन का अंधकार भी दूर हो गया। वह मोह-माया के बंधनों से मुक्त हो गया तथा उसका मन निश्छल हो गया और प्रभुभक्ति में लीन हो सच्ची भक्ति करने लगा। उसकी परमात्मा से पहचान हो गई।
प्रश्न 13. भाव स्पष्ट कीजिए
(क) हिति चित्त की है थूनी गिराँनी, मोह
बलिंडा टूटा।
(ख) आँधी पीछे जो जल बूठा, प्रेम हरि जन भीना।
उत्तर -
(क) यहाँ ज्ञान की आँधी के कारण मनुष्य मन पर पड़े प्रभाव के फलस्वरूप मनुष्य के स्वार्थ रूपी दोनों खंभे टूट गए, तथा मोह रूमी बल्ली भी गिर गई। इससे उसका कामना रूपी छप्पर नीचे गिर गया। उसके मन की बुराइयाँ नष्ट हो गई। उसका मन साफ हो गया।
(ख) ज्ञान की आँधी के बाद मन प्रभु की भक्ति में रम जाता है। प्रभु भक्ति रूपी ज्ञान की वर्षा के कारण मन प्रेम रूपी जल से भीग जाता है और वह आनंदित हो उठता है। अर्थात् ज्ञान की प्राप्ति के बाद उसका मन शुद्ध हो जाता है।
वस्तुनिष्ठ प्रश्नोत्तर
1. कबीर दास ने किए
(a) समाज सुधार के कार्य।
(b) आर्थिक सुधार के कार्य।
(c) धार्मिक कार्य।
(d) धार्मिक व आर्थिक दोनों।
उत्तर- (a) समाज सुधार के कार्य
2. कबीर दास जी-
(a) सगुण के उपासक थे।
(b) सगुण और निर्गुण दोनों के उपासक थे।
(c) नास्तिक थे।
(d) निर्गुण के उपासक थे।
उत्तर- (d) निर्गुण के उपासक थे।
3. कबीर दास के गुरु का नाम था-
(a) सत्यानंद
(b) रामानंद
(c) ब्रह्मानंद
(d) ईश्वरानंद
उत्तर (b) रामानंद
4. कबीर दास के माता-पिता का नाम था-
(a) शेरु व सीमा
(b) हरिया व हीरा
(c) नीरू और नीमा
(d) रामू और श्यामा
उत्तर (c) नीरू और नीमा
5. कबीर दास का जन्म कब और कहाँ हुआ?
(a) सन् 1398 में वाराणसी में
(b) सन् 1459 में प्रयाग में
(c) सन् 1393 में मधुरा में
(d) सन् 1430 में आगरा में आग में
उत्तर (a) सन् 1398 में वाराणसी में
6. कबीर दास जी ने ज्ञानी और संत किसे बताया-
(a) जो अपने धर्म सम्प्रदाय का ख्याल रखता है।
(b) जो सदा ईश्वर-भक्ति में लीन रहता है।
(c) जो सरल हृदय से निष्पक्ष होकर सम्प्रदायों से ऊपर उठकर प्रभु का ध्यान करता है।
(d) जो कठोर साधना में लीन रहता है।
उत्तर (c) जो सरल हृदय से निष्पक्ष होकर सम्प्रदायों से ऊपर उठकर प्रभु का ध्यान करता है।
7. मनुष्य कब महान कहलाता है?
(a) जब वह ऊँचे कुल में जन्म लेता है।
(b) जब उसके माँ बाप धनी होते हैं।
(c)
जब वह अपने धर्म सम्प्रदाय बढ़ावा देता है। को
(d) जब उनके कर्म ऊँचे होते हैं।
उत्तर (d) जब उनके कर्म ऊँचे होते हैं।
8. कबीर की र की रचनाएँ संकलित हैं-
(a) सूरसागर में
(b) बीजक में।
(c) सूर सारावली में।
(d) उपर्युक्त में से कोई नहीं।
उत्तर (b) बीजक में।
9. कबीर की रचनाएँ हमें मिलती हैं-
(a) साखी के रूप में।
(b) सबद के रूप में।
(c) रमैनी के रूप में।
(d) सभी कथन सत्य हैं।
10. ज्ञान की आँधी आने पर क्या होता है?
(a) मनुष्य का भ्रम दूर हो जाता है।
(b) माया-मोह से छुटकारा मिल जाता है।
(c) मनुष्य की अज्ञानता समाप्त हो जाती है।
(d) उपर्युक्त सभी कथन सत्य है।
उत्तर (d) उपर्युक्त सभी कथन सत्य है।
11. 'मान सरोवर ... अनंत न जाहि' इस साखी में कौन-सा अलंकार है?
(a) अन्योक्ति
(b) रूपक
(c) श्लेष
(d) उपमा
उत्तर (a) अन्योक्ति
12. 'मान सरोवर अनत न जाहि इस साखी में में हंस और मानसरोवर क्रमशः किसके प्रतीक हैं-
(a) का और सरोवर मन का प्रतीक। हंस परमात्मा का का और मानसरोवर
(b) हंस जीवात्मा का और मानसरोवर आनंदवृत्ति वाले मन का मन का एवं शून्य विकार के अमृत कुण्ड का प्रतीक है।
(c) हंस शून्य शून्य विकार विकार का व मान सरोवर परमात्मा का प्रतीक है।
(d) उपर्युक्त सभी कथन सत्य हैं।
उत्तर (b)हंस जीवात्मा का और मानसरोवर
13. कवि के अनुसार 'संत-सुजान' कौन हो सकता है?
(a) गेरुए वस्त्र धारण करने वाला
(b) अपने पक्ष का प्रचार करने वाला
(c) जटा-जूट धारी
(d) निष्पक्ष भाव से प्रभु-स्मरण करने वाला
उत्तर- (a) निष्पक्ष भाव से प्रभु-स्मरण करने वाला
14. कबीर के अनुसार निर्गुण मिलता है? ब्रह्म कहाँ
(a) मंदिर में
(b) कैलाश पर
(c) सर्वत्र
(d) काबा में
उत्तर- (c) सर्वत्र
15. 'मोको कहाँ ढूँढ़े बंदे' पद में कवि ने ईश्वर को कहाँ ढूँढ़ने के लिए कहा है-
(a) मंदिर में
(b)तीर्थों में
(c) मस्जिद में
(d) अपने अंदर
उत्तर- (d) अपने अंदर
16. 'कुबुधि का भाँडाँ फूटा' से क्या आशय है?
(a) बर्तन गिर गए
(b) बर्तन टूट गए
(c) कुबधि भाँडाँ टूटा
(d) भेद खुल गया
उत्तर- (d) भेद खुल गया
17. तृष्णा रूपी छप्पर को ज्ञान की किसने गिर दिया?
(a) वर्षा
(b) आँधी
(c)
भूकंप
(d) बाढ़
उत्तर- (b) आँधी
18. 'कहै कबीर भाँन के प्रगटे उदित भया तम खीनाँ' में 'भाँन' क्या है?
(a) सूर्य
(b) चंद्रमा
(c) नक्षत्र
(d) मंगल
उत्तर- (a) सूर्य
19. किसी भी व्यक्ति की पहचान किसस होती है?
(a) उसके कुल
(b) उसके कर्म
(c) उसके वस्त्र
(d) उसके भोजन
उत्तर- (b) उसके कर्म
20. काबा किनका पवित्र स्थान है?
(a) हिंदुओं का
(b) सिक्खों का
(c) मुसलमानों का
(d) ईसाइयों का
उत्तर- (c) मुसलमानों का
21. 'झख मारना' क्या होता है?
(a) पंखा करना
(b) समय नष्ट करना
(c) कार्य करना
(d) शिकार करना
उत्तर- (b) समय नष्ट करना
22. 'आँधी पीछे जो जल बूठा' में 'बूठा' क्या है?
(a) बैठा
(b) सोया
(c) चला
(d) वर्षा
उत्तर- (d) वर्षा
23. कवि ने संसार को किसका रूप माना है?
(a) श्वान
(b) सिंह
(c) सियार
(d) हाथी
उत्तर- (a) श्वान
24. प्रेमी को प्रेमी मिल जाने पर क्या होता है?
(a) अमृत विष हो
(b) विष अमृत हो जाता है
(c) लोग जलते हैं
(d) सब कुछ नष्ट हो जाता है
उत्तर- (b) विष अमृत हो जाता है
25. 'हस्ती चढ़िए ज्ञान कौ' में 'हस्ति' क्या है?
(a) हाथ
(b) हिम्मत
(c) हाथी
(d) नास्ति
उत्तर- (c) हाथी
26. खोजी को परमात्मा कितनी देर की तलाश में मिल जाता है?
(a) पलभर
(b) एक वर्ष
(c) एक माह
(d) एक सप्ताह
उत्तर- (a) पलभर