चुनावी राजनीति


पाठ्य पुस्तक के प्रश्न-उत्तर

प्रश्न 1. चुनाव क्यों होते हैं, इस बारे में इनमें से कौन-सा वाक्य ठीक नहीं है?

क. चुनाव लोगों को सरकार के कामकाज का फैसला करने का अवसर देते हैं।

ख. लोग चुनाव में अपनी पसंद के उम्मीदवार का चुनाव करते हैं।

ग. चुनाव लोगों को न्यायपालिका के कामकाज का मूल्यांकन करने का अवसर देते हैं।

घ. लोग चुनाव से अपनी पसंद की नीतियाँ बना सकते हैं।

उत्तर (ग) चुनाव लोगों को न्यायपालिका के कामकाज का मूल्यांकन करने का अवसर देते हैं।

 प्रश्न 2. भारत के चुनाव लोकतांत्रिक हैं, यह बताने के लिए इनमें कौन-सा वाक्य सही कारण नहीं देता ?

क. भारत में दुनिया के सबसे ज्यादा मतदाता हैं।

ख. भारत में चुनाव आयोग काफ़ी शक्तिशाली है।

ग. भारत में 18 वर्ष से अधिक उम्र का हर व्यक्ति मनाता है। व्यक्ति मत

घ. भारत में चुनाव हारने वाली पार्टियां जनादेश स्वीकार कर लेती हैं।

उत्तर (क)  भारत में दुनिया के सबसे ज्यादा मतदाता हैं।

प्रश्न 3. सुरेखा एक राज्य विधानसभा क्षेत्र में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने वाली अधिकारी है। चुनाव के इन चरणों में उसे किन-किन बातों पर ध्यान देना चाहिए ?

क. मतदान के दिन

ख. चुनाव प्रचार

ग. मतगणना के दिन

उत्तर- (क) चुनाव प्रचार के समय सुरेखा को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि कोई भी उम्मीदवार चुनाव कानूनों का उल्लंघन ना करें। जैसे-

1. मतदाता को प्रलोभन देना घूस देना या बमकी देना।

2. जाति या धर्म के नाम पर चोटमा

3. चुनाव अभियान में सरकारी संसाधनों का इस्तेमाल करना।

(ख) मतदान के दिन इस बात का ध्यान रखना होता है कि चुनाव निष्पक्ष हो कोई फर्जी मत ना डालने पाए।

(ग) मतगणना के दिन इसके लिए चुनावी मशीनें सीलबंद हो। एक चुनाव क्षेत्र की सभी मशीनें एक साथ खोली जाए। सबसे अधिक मत पाने वाले उम्मीदवार को ही विजयी घोषित किया जाए।

प्रश्न 4. नीचे दी गई तालिका बताती है कि अमेरिकी कांग्रेस के चुनावों के विजयी उम्मीदवारों में अमेरिकी समाज के विभिन्न समुदाय के सदस्यों का क्या अनुपात था। ये किस अनुपात में जीते इसकी तुलना अमेरिकी समाज में इन समुदायों की आबादी के अनुपात से कीजिए। इसके आधार पर क्या आप अमेरिकी संसद के चुनाव में भी आरक्षण का सुझाव देंगे? अगर हाँ तो क्यों और किस समुदाय के लिए? अगर नहीं, तो क्यों ?

उत्तर- इस तालिका के आधार पर हिस्पैनिक समुदाय के लिए आरक्षण एक अच्छा विचार है हिस्पैनिक समुदाय की जनसंख्या अनुपात में प्रतिनिधित्व प्रदान करने के लिए ऐसा करना आवश्यक है।

प्रश्न 5. क्या हम इस अध्याय में दी गई सूचनाओं के आधार पर निम्नलिखित निष्कर्ष निकाल सकते हैं? इनमें से सभी पर अपनी राय के पक्ष में दो तथ्य प्रस्तुत कीजिए।

क. भारत के चुनाव आयोग को देश में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव करा सकने लायक पर्याप्त अधिकार नहीं हैं।

ख. हमारे देश के चुनाव में लोगों में लोगों की जबर्दस्त भागीदारी होती है। ागीदारी होती है.

ग. सत्ताधारी पार्टी के लिए चुनाव जीतना बहुत आसान होता है।

घ. अपने चुनावों को पूरी तरह से निष्पक्ष और स्वतंत्र बनाने के लिए कई कदम उठाने जरूरी हैं।

उत्तर (क) यह सत्य है वास्तव में चुनाव आयोग को ही देश में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव करने का अधिकार प्राप्त है। यह चुनाव के दौरान आचार संहिता लागू करता है तथा इसका उल्लंघन करने वाले राजनीतिक दलों या प्रत्याशियों को दंडित करता है। चुनाव कार्य के दौरान नियुक्त कर्मचारी चुनाव आयोग के अधीन कार्य करते हैं न कि सरकार के।

(ख) यह सत्य है चुनाव में लोगों की भागीदारी प्रायः मतदान करने वाले लोगों के आंकड़ों से मानी जाती है। मतदान प्रतिशत योग्य मतदाताओं में से वास्तव में मतदान करने वाले लोगों के प्रतिशत को प्रदर्शित करता है। मतदाता चुनाव द्वारा राजनीतिक दलों पर अपने अनुकूल नीति एवं कार्यक्रमों के लिए दबाव डाल सकते हैं।

(ग) यह सत्य है सत्ताधारी भी चुनाव में पराजित हुए हैं। कई बार ऐसे प्रत्याशी जो चुनाव में अधिक धन खर्च करते हैं चुनाव हार जाते हैं।

(घ) यह सत्य है चुनाव सुधार के द्वारा धन, बल और अपराधिक छवि वाले उम्मीदवारों को राजनीति से दूर करने की आवश्यकता है क्योंकि कई बार धन, बल और अपराधिक छवि वाले लोग राजनीतिक दलों से टिकट पाने और चुनाव जीतने में सफल हो जाते हैं। ऐसे लोग जनकल्याण नहीं कर सकते बल्कि यह अपने स्वार्थ सिद्ध में ही लगे रहते हैं।

प्रश्न 6. चिनप्पा को दहेज के लिए अपनी पत्नी को परेशान करने के जुर्म में सजा मिली थी। सतबीर को छुआछूत मानने का दोषी माना गया था। दोनों को अदालत ने चुनाव लड़ने की इजाजत नहीं दी। क्या यह फैसला लोकतांत्रिक चुनावों के बुनियादी सिद्धांतों के खिलाफ़ जाता है? अपने उत्तर के पक्ष में तर्क दीजिए।

उत्तर- यह निर्णय लोकतांत्रिक चुनावों के आधारभूत सिद्धांतो के विरुद्ध नहीं हैं क्योंकि चिनप्पा और सतबीर दोनों हीं अपराधी हैं। दोनों को कानून का पालन न करने पर न्यायलय द्वारा दण्डित किया जा चुका हैं अर्थात् यें दोनों देश के लिए अच्छे व आदर्श नागरिक सिद्ध नहीं हुए। इसलिए उन्हें केंद्र या राज्य सरकार में कोई पद धारण नहीं करना चाहिए।

प्रश्न 7. यहाँ दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में चुनावी गड़बड़ियों की कुछ रिपोर्ट दी गई हैं। क्या ये देश अपने यहाँ के चुनावो में सुधार के लिए भारत से कुछ नए भारत से हैं? प्रत्येक मामले में आप क्या सुझाव देंगे ? बातें सीख सकते

क. नाइजीरिया के एक चुनाव में मतगणना अधिकार अधिकारी ने जान-बूझकर एक उम्मीदवार को मिले वोटों की संख्या बढ़ा दी और उसे जीता हुआ घोषित कर दिया। बाद में अदालत ने पाया कि दूसरे उम्मीदवार को मिले पाँच लाख वोटों को उस उम्मीदवार के पक्ष में दर्ज कर लिया गया था। में दर्ज कर लिया

ख. फिजी में चुनाव से ठीक पहले एक परचा बाँटा गया जिसमें धमकी दी गई थी कि अगर पूर्व प्रधानमंत्री महेंद्र चौधरी के पक्ष में वोट दिया गया तो खून-खराबा हो जाएगा। यह धमकी भारतीय मूल के मतदाताओं को दी गई थी।

ग. अमेरिका के हर प्रांत में मतदान, मतगणना और चुनाव संचालन की अपनी-अपनी प्रणालियाँ हैं। सन् 2 के चुनाव में फ्लोरिडा प्रांत के अधिकारियों ने जॉर्ज बुश के पक्ष में अनेक विवादास्पद फ़ैसले लिए पर उनके फैसले को कोई भी नहीं बदल सका।

उत्तर - (क) यदि चुनाव अधिकारी द्वारा की गई गड़बड़ी न्यायालय में प्रमाणित हो जाती है तो इस चुनाव को अवैध घोषित कर दिया जाना चाहिए और उस चुनाव को दोबारा कराया जाना चाहिए।

(ख) चुनाव से ठीक पहले किसी प्रत्याशी के विरोध हेतु धमकी भरा पर्चा निकालना, एक समुदाय को भयभीत करना, निश्चित रूप से चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है। इस पर्चे को जारी करने वाले व्यक्ति तथा राजनीतिक दल का पता लगाकर उसे दंडित किया जाना चाहिए क्योंकि यह लोकतांत्रिक सिद्धांतों के विरुद्ध है।

(ग) संयुक्त राज्य अमेरिका के प्रत्येक राज्य को अपने चुनाव संबंधी कानून बनाने का अधिकार है। फ्लोरिडा राज्य द्वारा लिया गया निर्णय उस राज्य के चुनाव कानून के अनुकूल होगा।

बहुविकल्पीय प्रश्न

1. लोकसभा में अनुसूचित जाति के लिए कितनी सीटें आरक्षित है?

a. 79

b. 41

c. 78

d. 84

 उत्तर:  d. 84

2. वोट देने का अधिकार किसे प्राप्त नहीं है?

a. महिला

b. पुरुष

c. विक्षिप्त एवं अपराधी लोग

d. प्राइवेट कंपनी में कार्यरत लोग

 उत्तर:  c. विक्षिप्त एवं अपराधी लोग

3. चुनाव में उम्मीदवार के रूप में कौन खड़ा हो सकता है?

a. जो मतदाता हो

b. मतदाता जिसकी उम्र 25 वर्ष हो

c. भारत का नागरिक हो

d. इनमें से कोई नहीं

 उत्तर:  b. मतदाता जिसकी उम्र 25 वर्ष हो

4. भारत को कितने संसदीय गया है? वन क्षेत्र में

a. 543

c. 525

by 560

d. 500

उत्तर: a. 543

5. चुनाव के लिए "वार्ड" नामक निर्वाचन क्षेत्र किस के लिए बनाए जाते हैं?

a. विधानसभा के लिए

b. पंचायत और नगर निकाय के लिए

c. विधान परिषद के लिए

d. सांसद के लिए द के लिए

 उत्तर:  b. पंचायत और नगर निकाय के लिए

लघु उत्तरीय प्रश्न

6. आचार संहिता लागू होने पर उम्मीदवार एवं पार्टियां कौन से कार्य नहीं कर सकते हैं?

उत्तर: चुनाव के दौरान आचार संहिता (Model Code of Conduct) लागू होने के बाद उम्मीदवार और राजनीतिक दलों को कई नियमों का पालन करना होता है। इस दौरान वे निम्नलिखित कार्य नहीं कर सकते:

7. इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन में मतदाता किस प्रकार वोट देते हैं?

उत्तर: इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) एक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण है जिसका उपयोग भारत में मतदान (Voting) के लिए किया जाता है। मतदाता निम्नलिखित प्रक्रिया के द्वारा EVM में वोट देते हैं:

8. निर्वाचन आयोग को कौन-कौन से अधिकार प्राप्त हैं?

उत्तर: भारत में निर्वाचन आयोग (Election Commission) एक स्वतंत्र और संवैधानिक निकाय है, जिसे निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसे भारतीय संविधान के अनुच्छेद 324 के तहत अधिकार प्राप्त हैं। नीचे इसके प्रमुख अधिकार दिए गए हैं:

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

9. भारत की चुनाव प्रणाली की व्याख्या करें?

उत्तर: भारत में चुनाव प्रणाली लोकतांत्रिक और प्रतिनिधित्व आधारित है, जिसमें नागरिक अपने प्रतिनिधियों को चुनते हैं। यह प्रणाली संविधान द्वारा निर्धारित की गई है और इसे निर्वाचन आयोग संचालित करता है।

10. निर्वाचन आयोग के अधिकारों का वर्णन करें,?

उत्तर: निर्वाचन आयोग भारत का एक स्वतंत्र एवं संवैधानिक निकाय है, जिसे भारत के संविधान के अनुच्छेद 324 के तहत स्थापित किया गया है। इसका मुख्य कार्य भारत में निष्पक्ष, स्वतंत्र और शांतिपूर्ण चुनाव कराना है। निर्वाचन आयोग को अनेक अधिकार और शक्तियाँ प्राप्त हैं, जो इसे स्वतंत्र रूप से कार्य करने की क्षमता प्रदान करती हैं।