Chapter 8
1. सहेली को अकेला छोड़ देने से क्या परिणाम होगा?
उत्तर: वह और टूट जाएगी और गलत रास्ते पर जाने लगेगी।
2. कठिन परिस्थिति में किसकी परीक्षा होती है?
उत्तर: धैर्य और संयम की।
3. जरूरत पड़ने पर किससे बात करने की सलाह दी गई है?
उत्तर: सहेली के कथित दोस्त या प्रेमी लड़के से।
4. सहेली को लड़के की मंशा से कैसे अवगत कराया जा सकता है?
उत्तर: उसकी सच्चाई जानकर सहेली को बताया या आगाह किया जा सकता है।
5. यदि लड़का निर्दोष और निश्छल लगे तो क्या करना चाहिए?
उत्तर: दोनों को पढ़ाई के अंत तक प्रतीक्षा करने और केवल दोस्त बने रहने का परामर्श देना चाहिए।
6. सहेली से दोस्ती के दौरान क्या वायदा लेना जरूरी है?
उत्तर: कि वह कोई गलत कदम नहीं उठाएगी।
7. दूसरों की आग बुझाते समय किस बात का खतरा है?
उत्तर: अपने हाथ जल जाने का।
8. माँ ने बेटी को यह समझाने की कोशिश क्यों की कि यह सलाह केवल बेटियों के लिए नहीं है?
उत्तर: ताकि बेटी यह न सोचे कि सलाह सिर्फ उसी को दी जा रही है, यह बेटा-बेटी दोनों पर लागू होती है।
9. अंत में माँ ने बेटी से क्या अपेक्षा की?
उत्तर: कि वह परिणाम की जानकारी अगले पत्र में देगी।
10. पत्र का लेखक कौन है?
उत्तर: बेटी की माँ।
11. सहेली का साथ न छोड़ने की सलाह क्यों दी गई है?
उत्तर: क्योंकि सहेली अकेली पड़कर गलत कदम उठा सकती है और वहीं जा सकती है, जिधर से रोकना चाहती है।
12. धैर्य और संयम की परीक्षा किस स्थिति में होती है?
उत्तर: जब सहेली हमारी बात न सुने या बुरा माने, तब भी उसका साथ निभाना ही धैर्य और संयम की परीक्षा है।
13. यदि लगे कि लड़का सच्चा है तो माँ ने बेटी को क्या परामर्श दिया?
उत्तर: कि दोनों पढ़ाई पूरी होने तक केवल दोस्त बने रहें और प्रतीक्षा करें।
14. “दूसरों की आग बुझाते अपने हाथ जला लेना” से क्या अभिप्राय है?
उत्तर: किसी और की समस्या सुलझाते समय स्वयं संकट में पड़ जाना।
15. माँ ने बेटी को दी गई सलाह को किस पर समान रूप से लागू बताया?
उत्तर: बेटा और बेटी दोनों पर।
16. सहेली को गलत रास्ते पर जाने से रोकने के लिए सहेली को क्या करना चाहिए?
उत्तर: उसका साथ न छोड़ना और समझा-बुझाकर सही रास्ते पर लाना चाहिए।
17. सहेली के साथ विश्वास का रिश्ता क्यों जरूरी है?
उत्तर: ताकि वह कोई गलत कदम न उठाए और वायदे पर कायम रहे।
18. “यह तुम्हारी सूझ-समझ की भी परीक्षा होगी” – स्पष्ट कीजिए।
उत्तर: सहेली की मदद करते समय सही निर्णय लेना और सावधानी रखना ही सूझ-समझ की परीक्षा है।
19. ‘अवांछित’ का अर्थ लिखिए।
उत्तर: जिसकी इच्छा न की गई हो।
20. ‘जुनून’ का अर्थ क्या है?
उत्तर: पागलपन या अमाद।
21. ‘निजात’ शब्द का अर्थ बताइए।
उत्तर: छुटकारा।
22. ‘निश्छल’ का अर्थ है?
उत्तर: छल-रहित।
23. ‘मंशा’ शब्द का क्या अर्थ है?
उत्तर: इच्छा या अभिप्राय।
24. ‘भर्त्सना’ शब्द का अर्थ लिखिए।
उत्तर: अनुचित कार्य के लिए बुरा-भला कहना।
25. ‘धरती पर निगाह रखना’ का क्या अर्थ है?
उत्तर: वास्तविकता से जुड़े रहना।
26. ‘राह का रोड़ा बनना’ का अर्थ बताइए।
उत्तर: उन्नति में बाधा बनना।
27. ‘फलीभूत होना’ का क्या मतलब है?
उत्तर: परिणाम निकल आना।
28. ‘कन्नी काटना’ का अर्थ लिखिए।
उत्तर: बचकर निकल जाना।
29. पत्र में दी गई शिक्षा क्या है?
उत्तर: कठिन परिस्थिति में धैर्य और संयम से काम लेकर सहेली का साथ देना चाहिए।
30. माँ की सलाह आज के किशोरों के लिए क्यों महत्वपूर्ण है?
उत्तर: क्योंकि यह उन्हें रिश्तों में सावधानी, धैर्य और जिम्मेदारी निभाने की सीख देती है।
Answer by Dimpee Bora