Chapter 6
पृथ्वी और ग्लोब
प्रश्न:1 महेश ने पहाड़ी की चोटी से दूर तक देखकर क्या अनुभव किया?
उत्तर: महेश ने देखा कि दूर जाकर धरती और आकाश आपस में मिल रहे हैं। इसे देखकर उसने दादाजी से पूछा कि ऐसा क्यों हो रहा है।
प्रश्न:2 दादाजी ने महेश को धरती और आकाश के मिलने का क्या कारण बताया?
उत्तर: दादाजी ने बताया कि वास्तव में धरती और आकाश मिल नहीं रहे हैं। ऐसा इसलिए लगता है क्योंकि पृथ्वी गोल है और हम एक स्थान से दूर तक देख रहे हैं।
प्रश्न:3 किसी स्थान से दूर तक देखने पर पृथ्वी को गोल क्यों नहीं दिखता?
उत्तर: हमें आस-पास देखने पर पृथ्वी गोल नहीं दिखती क्योंकि हम एक जगह खड़े होकर पूरी पृथ्वी को एक साथ नहीं देख सकते।
प्रश्न:4 पृथ्वी को देखने पर चाँद से कैसी दिखाई देती है?
उत्तर: चाँद से पृथ्वी भी गोल और गेंद जैसी दिखाई देती है, और पृथ्वी का रंग वहां से नीला दिखाई देता है।
प्रश्न:5 ग्लोब क्या है और इसे क्यों बनाया गया?
उत्तर: ग्लोब पृथ्वी का गोलाकार मॉडल है, जिसे विशाल पृथ्वी को छोटे आकार में दिखाने के लिए बनाया गया। इसमें सभी देश और महासागर रंगों से दर्शाए जाते हैं।
प्रश्न:6 ग्लोब पर भारत को खोजने और अंगुली चलाने से क्या समझ में आता है?
उत्तर: इससे हम समझते हैं कि पृथ्वी पर देश और महासागर किस दिशा में हैं और किसी भी दिशा में घूमकर वापस भारत पर पहुँच सकते हैं।
प्रश्न:7 ग्लोब पर नीला रंग क्या दर्शाता है?
उत्तर: ग्लोब पर नीला रंग महासागर और समुद्रों को दर्शाता है।
प्रश्न:8 ग्लोब और मानचित्र में क्या अंतर है?
उत्तर: ग्लोब गोल है और पृथ्वी का वास्तविक रूप दर्शाता है, जबकि मानचित्र चपटी सतह पर बना होता है। दोनों में जल और थल भाग रंगों से दिखाए जाते हैं।
प्रश्न:9 महादेश क्या होता है?
उत्तर: महादेश बड़े भू-भाग होते हैं जो महासागरों से घिरे होते हैं और स्थल भाग कहलाते हैं।
प्रश्न:10 पृथ्वी पर कुल कितने महादेश हैं और उनके नाम बताइए।
उत्तर: पृथ्वी पर कुल 7 महादेश हैं – एशिया, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, उत्तर अमेरिका, दक्षिण अमेरिका और अंटार्कटिका।
प्रश्न:11 पृथ्वी पर कितने महासागर हैं और उनके नाम बताइए।
उत्तर: पृथ्वी पर 4 महासागर हैं – हिन्द महासागर, प्रशांत महासागर, अटलांटिक महासागर और आर्कटिक महासागर।
प्रश्न:12 महासागर की औसत गहराई कितनी होती है?
उत्तर: महासागर की औसत गहराई लगभग 4 किलोमीटर होती है।
प्रश्न:13 आर्कटिक महासागर को अन्य नामों से क्यों जाना जाता है?
उत्तर: अत्यधिक ठंड के कारण यहाँ बर्फ जमती है, इसलिए इसे उत्तरी और दक्षिणी हिम महासागर भी कहते हैं।
प्रश्न:14 स्थानीय समय में अंतर क्यों होता है?
उत्तर: पृथ्वी पर अलग-अलग देशांतर रेखाओं पर सूर्य की स्थिति अलग होती है, इसलिए स्थानों का समय अलग होता है।
प्रश्न:15 अक्षांश रेखाएँ क्या हैं?
उत्तर: अक्षांश रेखाएँ पूर्व-पश्चिम दिशा में खींची गई रेखाएँ हैं जो भूमध्य रेखा के समानांतर होती हैं और किसी स्थान के अक्षांश को दर्शाती हैं।
प्रश्न:16 भूमध्य रेखा क्या है और इसे किस अक्षांश पर माना जाता है?
उत्तर: भूमध्य रेखा पृथ्वी को उत्तरी और दक्षिणी गोलार्द्ध में बाँटती है और 0° अक्षांश पर स्थित होती है।
प्रश्न:17 उत्तरी और दक्षिणी गोलार्द्ध में पृथ्वी के हिस्सों को क्या कहा जाता है?
उत्तर: भूमध्य रेखा से उत्तर का भाग उत्तरी गोलार्द्ध और दक्षिण का भाग दक्षिणी गोलार्द्ध कहलाता है।
प्रश्न:18 कर्क रेखा और मकर रेखा किस अक्षांश पर स्थित हैं?
उत्तर: कर्क रेखा 23½° उत्तरी अक्षांश पर और मकर रेखा 23½° दक्षिणी अक्षांश पर स्थित है।
प्रश्न:19 90° उत्तरी और 90° दक्षिणी अक्षांश क्या कहलाते हैं?
उत्तर: 90° उत्तरी अक्षांश उत्तरी ध्रुव और 90° दक्षिणी अक्षांश दक्षिणी ध्रुव कहलाते हैं।
प्रश्न:20 अक्षांश रेखाओं की विशेषताएँ क्या हैं?
उत्तर: ये पूर्व-पश्चिम दिशा में समानांतर खींची जाती हैं, विषुवत रेखा से ध्रुवों की ओर वृत्त छोटे होते जाते हैं, और दो रेखाओं के बीच की दूरी समान रहती है।
प्रश्न:21 देशांतर रेखाएँ क्या हैं?
उत्तर: देशांतर रेखाएँ उत्तरी और दक्षिणी ध्रुव को जोड़ती लंबवत रेखाएँ हैं जो किसी स्थान की स्थिति और समय बताती हैं।
प्रश्न:22 पृथ्वी पर कुल कितनी देशांतर रेखाएँ खींची जा सकती हैं?
उत्तर: पृथ्वी पर कुल 360 देशांतर रेखाएँ खींची जा सकती हैं।
प्रश्न:23 0° और 180° देशांतर रेखा को क्या कहा जाता है?
उत्तर: 0° देशांतर रेखा को प्रधान देशांतर रेखा या प्रधान मध्याह्न रेखा और 180° देशांतर रेखा को अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा कहा जाता है।
प्रश्न:24 देशांतर रेखाओं की विशेषताएँ क्या हैं?
उत्तर: ये अर्द्धवृत्ताकार होती हैं, विपरीत अर्द्धवृत्त मिलकर पूर्ण वृत्त बनाते हैं, लंबाई समान होती है, ध्रुवों पर मिलकर बिंदु बन जाती हैं।
प्रश्न:25 अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा का महत्व क्या है?
उत्तर: अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा तिथि निर्धारण में उपयोगी है। पश्चिम की ओर जाने पर एक दिन बढ़ा दिया जाता है और पूरब की ओर जाने पर एक दिन घटाया जाता है।
प्रश्न:26 सूर्य के सामने पृथ्वी एक देशांतर से दूसरे देशांतर तक पहुंचने में कितना समय लेती है?
उत्तर: 4 मिनट।
प्रश्न:27 अक्षांश रेखाओं से हमें क्या जानकारी मिलती है?
उत्तर: अक्षांश रेखाओं से किसी स्थान का तापमान, जलवायु और कटिबंध का पता चलता है।
प्रश्न:28 देशांतर रेखाओं से क्या पता चलता है?
उत्तर: देशांतर रेखाओं से किसी स्थान का समय और स्थिति पता चलती है।
प्रश्न:29 अक्षांश और देशांतर रेखाओं के मिलन से क्या ज्ञात होता है?
उत्तर: जहाँ अक्षांश और देशांतर रेखाएँ मिलती हैं वहाँ किसी स्थान का सटीक भौगोलिक स्थिति ज्ञात होती है।
प्रश्न:30 पृथ्वी को कितने कटिबंधों में बाँटा गया है?
उत्तर: पृथ्वी को तीन कटिबंधों में बाँटा गया है – उष्ण कटिबंध, समशीतोष्ण कटिबंध और शीत कटिबंध।
प्रश्न:31 उष्ण कटिबंध कहाँ स्थित है और इसकी विशेषता क्या है?
उत्तर: कर्क रेखा और मकर रेखा के बीच स्थित उष्ण कटिबंध में सूर्य की किरणें लम्बवत पड़ती हैं और यहाँ दिन और रात की स्थिति सालभर समान रहती है।
प्रश्न:32 समशीतोष्ण कटिबंध की विशेषताएँ बताइए।
उत्तर: उत्तरी और दक्षिणी गोलार्द्ध में उत्तरी ध्रुव वृत्त और दक्षिणी ध्रुव वृत्त के बीच स्थित क्षेत्र में तापमान मध्यम रहता है। यहाँ दिन और रात की स्थिति होती है लेकिन सूर्य की किरणें कभी लम्बवत नहीं पड़ती।
प्रश्न:33 शीत कटिबंध की विशेषताएँ क्या हैं?
उत्तर: उत्तरी ध्रुव और दक्षिणी ध्रुव के क्षेत्र में सालभर ठंड रहती है और यहाँ छः महीने का दिन और छः महीने की रात होती है।
प्रश्न:34 ग्लोब पर अक्षांश रेखाएँ कैसे खींची जाती हैं?
उत्तर: ग्लोब पर अक्षांश रेखाएँ पूर्व-पश्चिम दिशा में, विषुवत रेखा के समानांतर खींची जाती हैं।
प्रश्न:35 ग्लोब पर देशांतर रेखाएँ कैसे खींची जाती हैं?
उत्तर: ग्लोब पर देशांतर रेखाएँ उत्तरी और दक्षिणी ध्रुव को जोड़ती लंबवत रेखाएँ होती हैं।
प्रश्न:36 पृथ्वी पर अक्षांश रेखाओं का अध्ययन क्यों महत्वपूर्ण है?
उत्तर: अक्षांश रेखाओं से स्थान का तापमान, जलवायु और कटिबंध ज्ञात होता है।
प्रश्न:37 पृथ्वी पर देशांतर रेखाओं का अध्ययन क्यों आवश्यक है?
उत्तर: देशांतर रेखाओं से समय, तिथि और किसी स्थान की स्थिति ज्ञात होती है।
प्रश्न:38 ग्लोब और वास्तविक पृथ्वी में क्या समानता है?
उत्तर: ग्लोब पृथ्वी का गोल आकार दर्शाता है और सभी महादेश एवं महासागर रंगों से दिखाए जाते हैं।
प्रश्न:39 पृथ्वी पर अक्षांश और देशांतर रेखाओं के प्रयोग से क्या संभव है?
उत्तर: इन रेखाओं से किसी स्थान का सटीक भौगोलिक स्थिति और स्थानीय समय पता किया जा सकता है।
प्रश्न:40 अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा से पश्चिम और पूरब जाने पर क्या होता है?
उत्तर: पश्चिम जाने पर एक दिन बढ़ा दिया जाता है और पूरब की ओर जाने पर एक दिन घटाया जाता है।
Answer by Mrinmoee