Chapter 4
प्रथम कृषक एवं पशुपालक
1. प्रश्न: नवपाषाण युग किस समय अवधि का था और इसके मुख्य लक्षण क्या थे?
उत्तर: नवपाषाण युग 8000 ई.पू. से 3000 ई.पू. तक का समय माना जाता है। इस युग में मानव शिकारी-खाद्य संग्राहक से कृषि और पशुपालन करने वाला बन गया। इस युग में स्थायी गाँव बसने लगे, लोग मिट्टी के बर्तन बनाने लगे, वस्त्र पहनने लगे और मृतकों का संस्कार करने लगे।
2. प्रश्न: नवपाषाण युग में मानव ने किस प्रकार के पत्थर के औजार बनाए?
उत्तर: नवपाषाण युग में मानव ने पत्थर के छोटे, मजबूत, धारदार और चमकदार औजार बनाए। ये औजार लकड़ी, हड्डी और अन्य सामग्री पर लगाने योग्य थे और शिकार, खेती तथा अन्य कार्यों में इस्तेमाल होते थे।
3. प्रश्न: नवपाषाण युग में स्थायी गाँव कैसे बने?
उत्तर: जब लोग खेती करने लगे तो फसलों की सुरक्षा के लिए स्थायी रूप से एक ही स्थान पर रहने लगे। उन्होंने छप्पर वाली झोपड़ियाँ बनाई, मिट्टी के बर्तन बनाए और समूह में सहयोग कर अनाज की देखभाल की।
4. प्रश्न: नवपाषाण युग में मानव ने पशुपालन कैसे शुरू किया?
उत्तर: आरंभ में शिकारियों ने जानवरों के बच्चों को पकड़कर अपने निवास स्थान पर रखा। धीरे-धीरे उन्होंने भेड़, बकरी, गाय, सूअर आदि को पालतू बनाना शुरू किया। पशुपालन से उन्हें मांस, दूध और कृषि कार्य में मदद मिली।
5. प्रश्न: नवपाषाण युगीन मानव के घर किस प्रकार के थे?
उत्तर: नवपाषाण युग में मानव ने गोल या आयताकार घर बनाए। घरों में चूल्हे थे और मिट्टी के बर्तन रखे जाते थे। इस प्रकार मानव स्थायी रूप से गाँव में रहने लगा।
6. प्रश्न: नवपाषाण युगीन मानव की सामाजिक संरचना कैसी थी?
उत्तर: इस युग में मानव ने समूह में रहना शुरू किया। सभी लोग भोजन, खेती और पशुपालन में सहयोग करते थे। बच्चों और महिलाओं का विशेष ख्याल रखा जाता था और आपसी संबंध मजबूत हुए।
7. प्रश्न: नवपाषाण युग में मिट्टी के बर्तनों का क्या महत्व था?
उत्तर: मिट्टी के बर्तन अनाज रखने, खाना बनाने और मोजन बनाने के काम आते थे। इससे मानव की जीवनशैली अधिक व्यवस्थित और स्थायी हो गई।
8. प्रश्न: नवपाषाण युग में वस्त्र पहनने की शुरुआत कैसे हुई?
उत्तर: आरंभिक मानव जानवरों की खाल और पेड़-पौधों की पत्तियों का इस्तेमाल करके अपने शरीर को ढकने लगा। इससे उन्हें ठंड और मौसम से सुरक्षा मिली।
9. प्रश्न: नवपाषाण युग में मृतकों का संस्कार कैसे किया जाता था?
उत्तर: मृतकों को दफनाया जाता था। कभी-कभी उनके चारों ओर पत्थर रखे जाते थे। यह प्रथा मानव की सामाजिक और धार्मिक संवेदनाओं को दर्शाती है।
10. प्रश्न: नवपाषाण युगीन मानव की कृषि की शुरुआत कहाँ और कब हुई?
उत्तर: कृषि की शुरुआत ईरान और इराक की पहाड़ियों की तलहटी में 8000-10000 साल पहले हुई। भारत में पश्चिमोत्तर क्षेत्र में लगभग 5000-6000 साल पहले खेती शुरू हुई।
11. प्रश्न: नवपाषाण युग में मानव किस प्रकार समूह में रहते थे?
उत्तर: मानव छोटे-छोटे समूहों में रहते थे। वे शिकार, अनाज और फलों को इकट्ठा करने में एक-दूसरे की मदद करते थे। समूह में महिलाएँ जंगली फल और अनाज इकट्ठा करती थीं।
12. प्रश्न: नवपाषाण युग में मानव किस प्रकार शिकार करता था?
उत्तर: मानव समूह में शिकार करता था। उन्होंने पत्थर, लकड़ी, हड्डी और सींग से बने नुकीले औजारों का प्रयोग किया। अकेले शिकार करना कठिन होने के कारण समूह में शिकार करना आवश्यक था।
13. प्रश्न: नवपाषाण युग में भोजन कैसे प्राप्त किया जाता था?
उत्तर: मानव जंगल से फलों, जड़ और कंद-मूल इकट्ठा करता था। जानवरों का शिकार कर मांस प्राप्त करता था। सभी भोजन समूह में इकट्ठा करके बाँटा जाता था।
14. प्रश्न: नवपाषाण युगीन मानव ने किस प्रकार अपने निवास क्षेत्र का विस्तार किया?
उत्तर: मानव सीमित क्षेत्र में घूमता-फिरता था। भोजन और जल स्रोत की तलाश में समूह चारों दिशाओं में जाता था। यह यात्रा मौसम और संसाधनों की उपलब्धता पर निर्भर करती थी।
15. प्रश्न: नवपाषाण युगीन मानव ने अपने औजारों के लिए किन सामग्रियों का प्रयोग किया?
उत्तर: पत्थर, लकड़ी, हड्डी, सींग और हाथी के दांत। इनसे औजार बनाए जाते थे, जिन्हें शिकार, कृषि और वस्त्र बनाने में इस्तेमाल किया जाता था।
16. प्रश्न: नवपाषाण युग में चित्र और नृत्य का क्या महत्व था?
उत्तर: मानव ने गुफाओं की दीवारों पर रंगीन चित्र बनाए, ज्यादातर जानवरों के। नृत्य सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों का हिस्सा था। इससे समूह में सहयोग और संस्कृति विकसित हुई।
17. प्रश्न: नवपाषाण युग में स्थायी घर बनाने का कारण क्या था?
उत्तर: स्थायी घर फसलों की सुरक्षा, पशुपालन और समूह के लोगों के रहने के लिए आवश्यक थे। इससे मानव ने गुफाओं की जगह स्थायी गाँव बसाना शुरू किया।
18. प्रश्न: नवपाषाण युगीन मानव ने मिट्टी के बर्तन क्यों बनाए?
उत्तर: अनाज रखने, खाना बनाने और मोजन बनाने के लिए। बर्तनों से मानव जीवन अधिक व्यवस्थित और स्थायी हुआ।
19. प्रश्न: नवपाषाण युगीन मानव की कृषि में महिलाओं की भूमिका क्या थी?
उत्तर: महिलाएँ जंगली फल, दाने और जड़ें इकट्ठा करती थीं। उन्होंने पौधों और फसलों के बारे में ज्ञान प्राप्त किया और खेती शुरू करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
20. प्रश्न: नवपाषाण युग में मानव ने पशुपालन के लिए किन जानवरों को चुना?
उत्तर: कुत्ता, भेड़, बकरी, गाय, सूअर आदि। जानवरों को पालतू बनाने में उनका व्यवहार, आहार और उपयोगिता ध्यान में रखी गई।
21. प्रश्न: नवपाषाण युग में मानव ने कृषि के लिए किस प्रकार की फसल उगाई?
उत्तर: गेहूँ, जौ, धान, मसूर, चना, बाजरा और ज्वार। इन फसलों से भोजन और आर्थिक लाभ प्राप्त होता था।
22. प्रश्न: नवपाषाण युग में समूह में रहने से क्या लाभ हुआ?
उत्तर: समूह में रहने से शिकार आसान हुआ, भोजन साझा हुआ, बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा हुई, और सामाजिक संबंध मजबूत हुए।
23. प्रश्न: नवपाषाण युग में मानव के घरों का आकार किस प्रकार का था?
उत्तर: गोल या आयताकार। घरों में चूल्हे थे और मिट्टी के बर्तन रखे जाते थे।
24. प्रश्न: नवपाषाण युग में मृतकों के संस्कार का उद्देश्य क्या था?
उत्तर: मृतकों का दफनाना मानव की धार्मिक और सामाजिक संवेदनाओं का प्रतीक था।
25. प्रश्न: नवपाषाण युगीन मानव ने कृषि और पशुपालन के साथ स्थायी घर क्यों बनाए?
उत्तर: फसल और पशु की सुरक्षा के लिए। इससे मानव स्थायी गाँव में रहने लगा और गुफाओं की आवश्यकता कम हुई।
26. प्रश्न: नवपाषाण युग में औजार बनाने में समूह की भूमिका क्या थी?
उत्तर: समूह के सभी लोग औजार बनाने में सहयोग करते थे। किसी विशेष कारीगर की आवश्यकता नहीं थी।
27. प्रश्न: नवपाषाण युगीन मानव ने वस्त्र क्यों पहनना शुरू किया?
उत्तर: शरीर की सुरक्षा, ठंड से बचाव और मौसम के अनुसार। उन्होंने जानवरों की खाल और पत्तियों का उपयोग किया।
28. प्रश्न: नवपाषाण युग में मिट्टी के बर्तनों के रंग कैसे थे?
उत्तर: काले, काले-नीले, लाल और धूसर रंग के।
29. प्रश्न: नवपाषाण युग में मानव ने खेती से पहले किस प्रकार भोजन प्राप्त किया?
उत्तर: जंगल से फलों, कंद-मूल और जानवरों का शिकार करके।
30. प्रश्न: नवपाषाण युगीन मानव की सामाजिक और आर्थिक व्यवस्था कैसी थी?
उत्तर: समूह में सहयोग आधारित, अनाज और भोजन साझा, स्थायी घर और पशुपालन पर आधारित।
31. प्रश्न: नवपाषाण युग में मानव ने खेती शुरू करने के लिए क्या आवश्यक कदम उठाए?
उत्तर: जंगली बीजों को चुना, जमीन में बोया, नियमित पानी दिया और फसल उगने के बाद अनाज इकट्ठा किया।
32. प्रश्न: नवपाषाण युग में मानव ने घरों के निर्माण में किन सामग्रियों का प्रयोग किया?
उत्तर: लकड़ी, घास, मिट्टी और पत्तियाँ।
33. प्रश्न: नवपाषाण युग में मानव ने किस प्रकार समूह में सहयोग किया?
उत्तर: शिकार, फसल की देखभाल, भोजन तैयार करना, बच्चों की सुरक्षा और बर्तनों का निर्माण।
34. प्रश्न: नवपाषाण युगीन मानव ने कृषि से पहले क्यों स्थायी गाँव नहीं बसाए थे?
उत्तर: क्योंकि वे शिकार और संग्रह करते थे और भोजन की उपलब्धता निश्चित नहीं थी।
35. प्रश्न: नवपाषाण युग में मानव ने किस प्रकार कृषि और पशुपालन से लाभ प्राप्त किया?
उत्तर: स्थायी भोजन, मांस, दूध, खेती में मदद और वस्तुओं के परिवहन में सुविधा।
36. प्रश्न: नवपाषाण युग में मानव ने मिट्टी के बर्तनों का उपयोग कैसे किया?
उत्तर: अनाज रखने, खाना बनाने और मोजन बनाने में।
37. प्रश्न: नवपाषाण युगीन मानव ने अपने बच्चों की देखभाल कैसे की?
उत्तर: समूह के सभी लोग बच्चों की सुरक्षा और पालन-पोषण में मदद करते थे।
38. प्रश्न: नवपाषाण युग में मानव की जीवनशैली में मुख्य परिवर्तन क्या था?
उत्तर: शिकारी से खाद्य उत्पादक बनना, स्थायी घर, पशुपालन, मिट्टी के बर्तन, वस्त्र पहनना और मृतकों का संस्कार।
39. प्रश्न: नवपाषाण युगीन मानव ने मृतकों को दफनाने की प्रथा क्यों अपनाई?
उत्तर: यह सामाजिक और धार्मिक भावना का प्रतीक था और समूह में संस्कृति को मजबूत करता था।
40. प्रश्न: नवपाषाण युगीन मानव के कृषि और पशुपालन से जुड़ी मुख्य खोजें कौन-कौन सी पुरास्थलों से मिली हैं?
उत्तर: मेहरगढ़ (पाकिस्तान), कोल्डिहवा (उत्तर प्रदेश), बुर्जहोम (कश्मीर), चिराँद (बिहार), पैयमपल्ली (आंध्र प्रदेश)। इन स्थलों से गेहूँ, जौ, चावल, भेड़, बकरी, कुत्ता, मिट्टी के बर्तन और घरों के साक्ष्य मिले हैं।
Answer by Mrinmoee