Lesson 9

 चलो, तेजपुर चले 

2. अतिरिक्त प्रश्न उत्तर:

(क) प्रियम कौन से स्कूल में पढ़ता था?

उत्तर: प्रियम गोलाघाट के मरंगी दीननाथ हाईस्कूल में पढ़ता था।


(ख) तेजपुर भ्रमण के लिए कितने विद्यार्थी और कितने शिक्षक गए थे?

उत्तर: तेजपुर भ्रमण के लिए 35 विद्यार्थी और 2 शिक्षक गए थे।


(ग) बस के अंदर विद्यार्थियों ने कौन सा खेल खेला था?

उत्तर: बस के अंदर विद्यार्थियों ने अंताक्षरी का खेल खेला था।


(घ) तेजपुर का पुराना नाम क्या था?

उत्तर: तेजपुर का पुराना नाम शोणितपुर था।


3. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखो:

(क) पाठ में किस स्थान के भ्रमण के बारे में उल्लेख है?

उत्तर: पाठ में ऐतिहासिक स्थल 'तेजपुर' के भवन के बारे में उल्लेख है।


(ख) काजीरंगा किस लिए मशहूर है?

उत्तर: काजीरंगा एक सींग वाले गैंडे के लिए मशहूर है।


(ग)काजीरंगा के अलावा असम के अन्य दो राष्ट्रीय उद्यानों के नाम लिखो। वे किस-किस जिले में है?

उत्तर: काजीरंगा के अलावा असम के दो राष्ट्रीय उद्यान है-

 i. डिब्रू सैखोवा राष्ट्रीय उद्यान- (तीनीसुकिया)

 ii. नमेरी राष्ट्रीय उद्यान- (शोणितपुर)


(घ) पाठ में आए वन्यजीवों के नामों के अलावा किसी अन्य पांँच वन्यजीवों के नाम लिखो।

उत्तर: पाठ में आए वन्यजीवों के नामों के अलावा और अन्य पांँच वन्यजीवों के नाम हैं-तेंदुआ, नेवला, भेड़िया, चीता और अजगर।


(ङ) वाण की पुत्री कौन थी? उसकी सखी कौन थी?

उत्तर: वाण की पुत्री ऊषा थी। उसकी सखी चित्रलेखा थी।


(च) अग्नीगढ़ का निर्माण किसने करवाया था?

उत्तर: अग्निगढ़ का निर्माण राजा वाण ने करवाया था।

4. पालतू और जंगली होने के आधार पर वृत्त में दिए गए पशुओं के नाम सूची में भरो:


[पुस्तक में दिखाए गए वृत्त में जंतुओं के नाम कुछ इस प्रकार है-वन बिलाव, कुत्ता, हाथी, सियार, बकरी, बिल्ली, घोड़ा, हिरण, शेर, गाय, बैल।


उत्तर:

        पालतू जानवरों में: कुत्ता, बकरी, बिल्ली, घोड़ा, गाय और बैल आते हैं।

        जंगली जानवरों में: वन बिलाव, हाथी, सियार, हिरण और शेर आते हैं।


5. नीचे लिखे संयुक्त वर्णों का विच्छेद करो:

उत्तर:

द्य=द+य

च्च=च+च

न्ध=न+ध

स्त=स+त

क्य=क+य

ल्ल=ल+ल

त्त=त+त

ण्य=ण+य

ह्न=ह+न


6. आओ, समूह में बैठकर वाक्य  बनाने का खेल खेले:

विद्यालय:

          हमारा विद्यालय बहुत सुंदर है।

          विद्यालय में हम पढ़ते हैं।

          हम विद्यालय में खेलते भी हैं।

इस प्रकार निम्नलिखित शब्दों से वाक्य बनाओ:

[प्रसिद्ध    द्वार   भ्रमण   क्षेत्र    आनंद ज्ञान    छुट्टी]


उत्तर:

i. प्रसिद्ध- आज हमारे विद्यालय में एक प्रसिद्ध वैज्ञानिक आए थे।


iiद्वार- 9 बजे विद्यालय का द्वार बंद हो जाता है।


iii.भ्रमण- इस बार विद्यालय के छात्र भ्रमण हेतु चिड़ियाघर जाएंगे।


iv. क्षेत्र- विद्यालय के छठी कक्षा के छात्र हर क्षेत्र में आगे हैं।


v. आनंद- आज विद्यालय का कार्यक्रम देख खूब आनंद आया।


viज्ञान- विद्यालय एक ज्ञान का स्रोत है।


vii. छुट्टी- विद्यालय में कल से गर्मी की छुट्टी  शुरू होने वाली है।


7. आओ, रेखा खींच कर मिलाएं:

उत्तर:

बारह = १२

पंद्रह = १५

छत्तीस = ३६

छब्बीस = २६

तैंतीस = ३३

चालीस = ४०

बीस २०


8. रेखा खींचकर मिलाओ:

उत्तर:

क) महाभैरब मंदिर  =   तेजपुर


ख) लोकप्रिया गोपीनाथ बरदलै क्षेत्रीय मानसिक स्वास्थ्य अस्पताल    =     मानसिक अस्पताल


ग) चित्रलेखा    =     चित्रकार


घ) ऊषा         =      राजकुमारी


ङ) काजीरंगा      =      राष्ट्रीय उद्यान



 Answer by Reetesh Das (MA in Hindi) 

Edit By Dipawali Bora (27.04.2022)



Post Id: DABP000981