Lesson 14
अरुणाचल, जहांँ सूरज की पहली किरण पड़ती है
👉Short Question Answer
👉MCQ's Online Exam
👉MCQ's Question Answer
👉Paid Answer (For Membership User)
1. सूरज की पहली किरण का इलाका कौन-सा है?
उत्तर: सूरज की पहली किरण का इलाका अरुणाचल प्रदेश है।
2.भारत का राज्य होते हुए भी अरुणाचल प्रदेश के लिए राज्य सरकार का प्रवेश पत्र दिखाना क्यों जरूरी है?
उत्तर: प्रवेश पत्र दिखाना इसलिए आवश्यक है, ताकि इस क्षेत्र के प्राकृतिक सौंदर्य और भोले-भाले आदिवासियों की संस्कृति को सुरक्षित रखा जा सके। ताकि कोई घुसपैठिया आकर उनके राज्य को हानि न पहुंँचाएंँ।
3. अरुणाचल में कितनी प्रमुख आदिम जातियांँ और उपजातियांँ रहती है?
उत्तर: अरुणाचल में 20 प्रमुख आदिम जातियांँ और 80 उपजातियांँ रहती है।
4. अरुणाचल की विशेषताओं का वर्णन कीजिए।
उत्तर: अरुणाचल प्रदेश भारत का एक प्राकृतिक सौंदर्य से भरा राज्य है। जहांँ सबसे पहले सूरज की रोशनी पड़ती है। अरुणाचल को भारत का स्विट्जरलैंड भी कहा जाता है। यहांँ के प्राकृतिक सौंदर्य और भोले-भाले आदिवासियों की संस्कृत को देखने भारत तथा विदेशों से पर्यटक आते हैं। दूर-दूर तक फैली हिमालय की पहाड़ियांँ और उनमें से निकलते झड़ने को देख कोई भी मुग्ध हो जाएगा।
अरुणाचल की खास विशेषता रही है कि यहांँ 20 प्रमुख आदिम जातियांँ और 80 उपजातियांँ है। इन सभी लोगों कि अपनी-अपनी बोलियांँ और अलग-अलग तौर तरीके हैं। शादी के मामले में लड़की वाले की प्रधानता रहती है।लड़के वाले लड़की के माता-पिता को रक्षी-अपोग अर्थात देसी शराब पिलाकर प्रसन्न करने की कोशिश करते हैं।
अरुणाचल प्रदेश एक शांतिप्रिय राज्य हैं। यहांँ अपराध न के बराबर है। इसलिए यहांँ कोई जेल की व्यवस्था नहीं है। महिलाएंँ भी अपने को सुरक्षित समझती है। वे रात के दस-ग्यारह बजे भी एक गांँव से दूसरे गांँव आया जाया करती है। जो कि अन्य प्रदेशों में कम ही देखने को मिलता है।
5. बोमडीला के रास्ते एवं प्राकृतिक सौंदर्य का वर्णन कीजिए।
उत्तर: अरुणाचल प्रदेश पहाड़ और जंगलों से भरा प्रदेश है। भालुकपुंग से लेकर बोमडीला के सफर के दौरान उन पांँच पत्रकारों के दलों ने प्राकृतिक सौंदर्य का लुफ्त उठाया। उन्होंने दूर-दूर तक हिमालय की पहाड़ियों और उसमें से निकलते झड़ने को देखा, तथा बड़े-बड़े पेड़ और उनमें से निकलती खुशबू को महसूस किया। जगह-जगह कल-कल करती नदियों की आवाज को सुना।सेना द्वारा बनाए गए नदी के पुल और एक पहाड़ से दूसरे पहाड़ो तक झूलते हुए पुलों को देखा। वे जितना बोमडीला के करीब पहुंँचते हैं सड़कों पर कोहरा उतना ही छाने लगता है। ठंडी-ठंडी हवा बहने लगती है। अतः हम यह कह सकते हैं कि बोमडीला के रास्ते प्राकृतिक दृश्य को देख किसी का भी मान मोहित हो जाएगा।
6. अरुणाचल के आदिवासियों के विवाह संबंधी रीति-रिवाजों का परिचय दीजिए।
उत्तर: अरुणाचल प्रदेश के आदिवासियों के विवाह संबंधी रीति रिवाज पश्चिमी भारत से बिल्कुल अलग है। यहांँ लड़की की प्रधानता लड़कों से अधिक है। यहांँ लड़कियांँ आसानी से शादी करने को तैयार नहीं होती। उन्हें काफी मनाना पड़ता है। पहले लड़के के परिवार का एक प्रतिनिधि लड़की के माता-पिता के पास जाकर विवाह का प्रस्ताव रखता है और उन्हें रक्षी-अपोंग (देसी शराब) पिलाकर मनाने की कोशिश करता हैं। इसके अलावा लड़के की ओर से शादी के प्रस्ताव के साथ कोई अच्छा सा उपहार भेजा जाता है, यदि लड़की के माता-पिता उपहार स्वीकार कर लेते हैं तो शादी हुई समझो। लड़की की सहमति से ही विवाह होता है और लड़का अपना वैवाहिक जीवन उसी लड़की के यहांँ बिताने लगता है। कुछ वर्षों के बाद दो-तीन बच्चे भी हो जाते हैं। तब जाकर लड़का अपने पत्नी तथा बच्चों सहित उसके घर ले आता है।
7. 'बनाने वाला मर जायेंगे, लेकिन सड़क जिंदा रहेगी।'- कथन का आशय बताइए।
उत्तर: लेखक के अनुसार अरुणाचल प्रदेश के समस्त रास्ते एवं नदी के पुलों को भारतीय सेनाओं ने बनाया है और उनकी मरम्मत भी करते आए हैं। जगह-जगह उन्होंने वाहनों को सावधान कराने के लिए कई संदेश तथा रचनात्मक तरीके से चुटकुले भी लिखे हैं। इसी प्रकार सड़क के किनारे सेना द्वारा यह वाक्य लिखा गया था। जिसका आशय यह था कि जिस सेना ने इस सड़क को बनाया है, उसने अपना खून पसीना एक कर दिया है। वह एक न एक दिन इस संसार से चले जाएंगे लेकिन उनके द्वारा बनाए गए सड़क हमेशा जिंदा रहेगा।अगर सड़क बिगड़ता भी है तो बनाने के लिए हमेशा सैनिक तैयार है।
8. पांँच पत्रकारों के दल के स्वागत के लिए कौन-कौन तेजपुर हवाई अड्डे पर उपस्थित थे?
उत्तर: उनके स्वागत के लिए अरुणाचल प्रदेश के सूचना संचालक 'लुंमर दाई' और बोमडीला के जिला सूचना अधिकारी 'लेकी फुटसो' तेजपुर हवाई अड्डे पर उपस्थित थे।
9. अरुणाचली अपनी सुरक्षा के लिए कौन सा हथियार इस्तेमाल करते हैं?
उत्तर: 'वार' नामक हथियार का इस्तेमाल करते हैं। जिसे अरुणाचली में हँसियानुमा कहते हैं।
10. अर्चिड अनुसंधान और विकास केंद्र के प्रमुख कौन थे?
उत्तर: डॉ सदानंद हेगडे।
11. अरुणाचल में कितने वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में जंगल है?
उत्तर:अरुणाचल में 60 हजार किलोमीटर क्षेत्र में जंगल है।
12. अरुणाचल में कितने वर्ग किलोमीटर क्षेत्र को सुरक्षित वन घोषित कर दिया गया है?
उत्तर: अरुणाचल में 45,416 वर्ग किलोमीटर को सुरक्षित वन घोषित कर दिया गया है।
13. बोमडीला के युवा सूचना अधिकारी कौन थे?
उत्तर: फुटसो।
14. कौन अरुणाचल के सड़कों और पुलों को बनाता एवं उनकी देखभाल भी करता है?
उत्तर: भारतीय सेना।
15. बोमडीला में कौन कौन से जाति के आदिवासी पाए जाते हैं?
उत्तर: बोमडीला में मोन्पाज, मिजीस, सोवास, शैरदुकपेन्स और बांगनीज जाती के आदिवासी पाए जाते हैं।
16. दलाई लामा कब दिरांग के बौद्ध मंदिर में आए थे?
उत्तर: सन 1959 को दलाई लामा दिरांग के बौद्ध मंदिर में आए थे।
17. चीनियों ने भारत पर कब आक्रमण किया था?
उत्तर: 1962 में चीनियों ने भारत पर आक्रमण किया था।
(For Paid User)
(সকলো পাঠৰ Paid উত্তৰবোৰ চাব পাৰিব)
Reetesh Das
( M.A in Hindi )