(कोरोना वायरस)

परिचय:- 
             कोरोना वायरस एक ऐसी वायरस है जिसके संक्रमण से लाखों-करोड़ों लोगों की जान गई है। जिसके कारण विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कोरोना वायरस को महामारी घोषित कर दिया है। कोरोना वायरस इतना छोटा है कि उसे माइक्रोस्कोप से ही देखा जा सकता है। यह वायरस एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलता है। यह वायरस उन लोगों को ज्यादा नुकसान पहुंँचाता है जो पहले से किसी बीमारी का शिकार है। जैसे- अस्थमा, मधुमेह या हार्ट की बीमारी आदि। इस वायरस की उत्पत्ति चीन के वुहान शहर से हुई थी। लेकिन आज इस वायरस ने समस्त देशों पर अपना कब्जा बना लिया है। आज सभी देश कोरोना से जूझ रहा है। कई देशों की वैज्ञानिक तथा चिकित्सक वायरस से लड़ पाने के लिए वैक्सिंग बनाने में जुटे हैं।

कोरोना वायरस के लक्षण:- 
           चिकित्सकों ने बताया है कि वायरस के संक्रमण से लोगों को लगातार खांँसी, सर्दी, जुखाम, बुखार और सांँस लेने में तकलीफ हो सकती है। अगर इनमें से कोई भी लक्षण लोगों में दिखाई दे, तो वे तुरंत अपने आप को अलग कर दूसरों को अपने पास आने से रोके और जल्द से जल्द अस्पताल जाकर कोरोना टेस्ट करवाएंँ।

भारत में कोरोना का प्रभाव:-
        भारत में कोरोना वायरस का पहला मामला 30 जनवरी को केरल में दर्ज किया गया था। जैसा कि यह वायरस तेजी से एक दूसरे तक फैलता है, तथा एक-एक करके इस वायरस ने इतनी गति ले ली की समस्त भारत में इस वायरस ने अपना गढ़ बना लिया। सभी राज्यों में कोरोना के मरीज पाए जाने लगे। मजबूर होकर केंद्र और राज्य सरकारों ने मिलकर संपूर्ण भारत में लॉकडाउन की घोषणा कर दी। जिससे संपूर्ण भारत थम सा गया। भारत की अर्थव्यवस्था खराब हो गई। सबसे ज्यादा प्रभाव उन गरीब मजदूरों पर पड़ा जो दो वक्त की रोटी के लिए मजदूरी किया करते थे। लोग सड़कों पर आ गए। प्राइवेट कंपनियांँ बंद हो गई। जिसके कारण काम कर रहे कर्मचारियों की तनख्वाह भी बंद हो गई। लाखों लोग प्रदेश में ही फंसे रहे। भूख और प्यास से लोग मरने लगे। एक ओर कोरोना के कारण लोग अपनी जान गवा रहे थे, तो दूसरी ओर लाखों लोग भूख प्यास से मर रहे थे।

कोरोना वायरस से बचने का उपाय:-
       इस समय कोरोना वायरस का कोई सटीक इलाज नहीं निकल पाया है। हालांकि चिकित्सकों ने इसका वैक्सीन तैयार कर लिया है और लोगों को वैक्सिंग का टीका दिया जा रहा है। इस वायरस से तभी बचा जा सकता है जब लोग स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करेंगे। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक हमें समय-समय पर अपने हाथ को साबुन से धोना चाहिए। छीकते वक्त नाक और मुंँह को रुमाल से ढकना चाहिए। लोगों के बीच दो गज की दूरी बनाए रखनी चाहिए। बाहर निकलते वक्त मुंँह में मास्क लगाना चाहिए। सार्वजनिक वाहन जैसे- बस, ट्रेन  आदि का सफर करते वक्त सावधानी बरतनी चाहिए और घर आकर अच्छी तरह से नहा धोकर कमरे में प्रवेश करना चाहिए।

उपसंहार:- 
             अगर हमें कोरोना को जड़ से उखाड़ना है तो हमें अपना योगदान देना होगा। अगर हर व्यक्ति अपनी जिम्मेदारी को समझ स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा दिए गए नियमों का कड़ाई से पालन करेंगे तो अवश्य ही देश को कोरोना से मुक्त कराया जा सकता हैं।

Reetesh Kr. Das
M.A, B.ed