Lesson- 10

(आदर्श विद्यार्थी)

1. आदर्श विद्यार्थी बनने के लिए कौन-कौन से गुणों का होना जरूरी है? पाठ के आधार पर बताओ।

उत्तर: आदर्श विद्यार्थी बनने के लिए हर एक विद्यार्थी को समय का सटीक इस्तेमाल करना आना चाहिए। एक आदर्श विद्यार्थी होने के नाते उसे पहले अपने पाठ तैयार करने होते हैं। दूसरा यह है कि उसकी पुस्तकें, कापियाँ आदि सभी वस्तुएँ व्यवस्थित ढंग से रहे इसका ख्याल रखना चाहिए। तीसरा महत्वपूर्ण कार्य है खेलना। उसे नियमित रूप से खेलना चाहिए, ताकि अपने शरीर को मजबूत बनाकर रख सके। कारण स्वास्थ्य पर ही जीवन के सारे सुख आधारित होते हैं।

2. खेलना क्यों जरूरी है? अपना विचार व्यक्त करो।

उत्तर: शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए जीवन में खेलकूद करना अति आवश्यक है। खेलने से शरीर मजबूत रहता है और जो नियमित खेलकूद करता है वह बीमारी से भी दूर रहता है। खेलने से हमारा शारीरिक विकास होता है, साथ ही साथ मस्तिष्क का भी विकास होता है। इसीलिए खेलना जरूरी है।

3. "जहांँ अनुशासन है वहांँ सफलता है, जहांँ अनुशासनहीनता है वहांँ असफलता ही सफलता है।" इसका मतलब स्पष्ट करो।

उत्तर: इस वाक्य का भावार्थ यह है कि जो व्यक्ति अनुशासन का पालन करते हुए अपना नियमित कार्य करता है, वह व्यक्ति हर क्षेत्र में सफल होता है। और जो व्यक्ति अनुशासनहीन है अर्थात जो नियमों का पालन नहीं करता, वह व्यक्ति किसी भी क्षेत्र में कभी सफल नहीं हो सकता। इसीलिए अगर हमें कामयाब एवं जीवन को आनंदमय बनना है तो अनुशासन के दायरे में रहना अति आवश्यक है।

4. उत्तर लिखो:

(क) विद्यालय  से आकर स्नेहा ने क्या किया?

उत्तर: विद्यालय से आकर स्नेहा ने हाथ-मुंँह धोकर जलपान किया। फिर किताब लेकर बैठ गई।

(ख) स्नेहा के दोस्त कौन-कौन हैं?

उत्तर: स्नेहा के दोस्त दिगन्त और हेमन्त है।

(ग) दिगन्त और हेमन्त से खेलने के बारे में स्नेहा ने क्या कहा?

उत्तर: दिगन्त और हेमन्त से खेलने के बारे में स्नेहा ने कहा कि वे दोनों ही खेलने के लिए चले जाएंँ, वह खेलने नहीं जाएगी। क्योंकि उसे खेलना पसंद नहीं, उसे पढ़ना है।

(घ) खेलने के अलावा हमें और क्या-क्या करना चाहिए?

उत्तर: खेलने के अलावा हमें नियमित रूप से पढ़ाई लिखाई करनी चाहिए। इसके अलावा रोज का समाचार पत्र पढ़ना, घर के कामों में हाथ बँटाना, शाम-सुबह घूमना, समाज के प्रति कार्य करना भी हर एक व्यक्ति का कर्तव्य है।

(ङ) खेलना क्यों जरूरी है?

उत्तर: शरीर को स्वस्थ और तरोताजा रखने के लिए खेलना जरूरी है। रोजाना खेलकूद करेंगे तो हमारे शरीर का विकास भी अच्छी तरह से होगा और बीमारी से भी दूर रहेंगे।

5. कौन किस खेल से संबंधित है लिखो:

उत्तर:

(क) सुनील गावस्कर - क्रिकेट

(ख) भोगेश्वर बरुवा -  दौड़ 

(ग) अभिनव विन्द्रा - शूटिंग

(घ) कपिल देव - क्रिकेट

(ङ) बाईचुंग भूटिया - फुटबॉल

(च) लियेण्डर पेज - टेनिस

(घ) सानिया मिर्जा - टेनिस

(ज) पेले - फुटबॉल

6. वाक्य बनाओ:

(i)दोस्ती: श्याम और रमेश के बीच गहरी दोस्ती है।

(ii)आदर्श: एक आदर्श विद्यार्थी बनने के लिए उसमें अनुशासन का होना आवश्यक है।

(iii)हाथ बँटाना: हमें समाज के कार्य में हाथ बँटाना चाहिए।

(iv)अनुशासन: अनुशासन से ही व्यक्ति सफलता को हासिल करता है।

(v)मजबूत: तुमने जो खिलौने खरीदे हैं वे काफी मजबूत है।

(vi)सफलता: अनुशासन और सफलता में घनिष्ठ संबंध है।

Reetesh Das

M.A in Hindi