Lesson -7

( योग और हम)


1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखो:

(i) पाठ में अच्छे स्वास्थ्य का क्या रहस्य बताया गया है?

उत्तर: पाठ में योग को अच्छे स्वास्थ्य का रहस्य बताया गया है।


(ii) व्यायाम क्यों आवश्यक है?

उत्तर: मानसिक सुख और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए व्यायाम आवश्यक है।


(iii) व्यायाम कब करना चाहिए?

उत्तर: हमेशा नहाने से पहले और खाने से पूर्व व्यायाम करना चाहिए।


(iv) योगाभ्यास के कुछ फायदे बताओ।

उत्तर: योगाभ्यास से हमें कई सारे फायदे होते हैं, जैसे- मानसिक एकाग्रता बढ़ती है, शारीरिक अंगों में स्पूर्ति आती है, पाचन शक्ति बढ़ जाती है तथा जीवन-शक्ति, कार्य-क्षमता का संचार होता है, बल्कि व्यक्तित्व का चहुँमुखी विकास भी होता है।


(v) व्यायाम किसे कहते हैं?

उत्तर: शारीरिक अंगों द्वारा समुचित ढंग से परिश्रम करने को ही व्यायाम कहते हैं।


(vi) व्यायाम के तुरंत बाद स्नान क्यों हानिकारक है?

उत्तर: व्यायाम करते समय शरीर के सभी अंगों में गर्मी का संचार होने लगता है। अगर हम व्यायाम के तुरंत ही स्नान करते हैं तो हम उल्टा बीमार पड़ सकते हैं। इसलिए व्यायाम के तुरंत बाद स्नान करना हानिकारक है।


(vii) खाने के बाद व्यायाम क्यों करना नहीं चाहिए? 

उत्तर: खाने के बाद व्यायाम करने से पाचन तंत्रों पर अधिक दबाव व कुप्रभाव पड़ता है, परिणाम स्वरूप पेट में विकार पैदा हो जाते हैं। इसलिए खाने के बाद व्यायाम करना नहीं चाहिए।


(viii) व्यायाम को हम कितनी श्रेणियों में विभक्त कर सकते हैं?

उत्तर: व्यायाम को हम दो श्रेणियों में विभक्त कर सकते हैं। एक तो वे जिन्हें करने में शरीर के अंगों को विशेष शक्ति नहीं लगानी पड़ती, जैसे- घूमना, दौड़ना, उठना-बैठना आदि आदि। दूसरे वे जिनको करने में विशेष शक्ति लगानी पड़ती है, जैसे- कुश्ती, वजन उठाना, तैरना आदि आदि।


(ix) टिप्पणी लिखो: पद्मासन, वज्रासन और शवासन।

उत्तर: 

पद्मासन:- पद्मासन बैठकर किया जाने वाला एक आसन है जिसे बैठकर सबसे पहले बाएंँ पैर को मोड़कर एड़ी को नाभि के पास लगाते हैं, फिर दाएंँ पैर की एड़ी को भी उसी प्रकार नाभि के पास लगाना पड़ता है। ऐसा करने से नाभि दोनों एड़ियों के बीच में आ जाती है। फिर दोनों हाथों को घुटनों पर रखकर रीढ़ की हड्डी को सीधा करते हुए आगे देखना होता है। इस आसन से रीढ़ की हड्डी स्वस्थ व सबल रहती है, पाचन शक्ति बढ़ जाती है तथा मन एकाग्र व शांत हो जाता है।


वज्रासन:- यह आसन घुटनों के बल भूमि पर बैठकर किया जाने वाला आसन है। घुटनों के बल भूमि पर बैठकर दोनों पैरों के पंजों को उलट कर मोड़ लेते हैं। उसके बाद दोनों पैरों पर बैठ जाते हैं। फिर दोनों हाथों को घुटनों पर रखकर रीढ़ की हड्डी को सीधा करते हुए सामने देखते हैं। इस आसन से शरीर सुदृढ़ होता है। पाचन शक्ति बढ़ जाती है। यही एकमात्र ऐसा आसान है जो भोजन के बाद किया जाता है।


शवासन:- यह आसन भूमि पर पीठ के बल लेटते हुए दोनों पैरों को आपस में मिलाकर हाथों को इस प्रकार रखते हैं कि हथेलियांँ ऊपर की ओर रहे इसके बाद सम्पूर्ण शरीर के अंगों एवं मन को एकदम ढीला छोड़ देते हैं। इस आसन के करने से शारीरिक वह मानसिक थकान दूर होती है तथा शरीर में स्फूर्ति व ताजगी बनी रहती है।


2. निम्नलिखित खाली जगह की पूर्ति करो:

(i) व्यायाम ............... करना चाहिए। (प्रतिदिन/कभी-कभी)

उत्तर: प्रतिदिन


(ii) व्यायाम करने से लोगों में ............. आती है। (गर्मी/ठंडी)

उत्तर: गर्मी


(iii) व्यायाम ........... करना चाहिए। (खुली जगह में/बंद जगह में)

उत्तर: खुली जगह में


(iv) योग हमारा ............. विकास करता है। (चहुँमुखी/एकतरफा)

उत्तर: चहुँमुखी


(v) योग डर से छुटकारा दिलाकर हमें ............... बनाता है। (निडर/डरपोक)

उत्तर: निडर


(vi) व्यायाम शारीरिक और मानसिक .............. का मूल है। (उन्नति/अवनति)

उत्तर: उन्नति


3. व्याख्यामूलक प्रश्न:

(क) "पाश्चात्य सभ्यता के बढ़ते प्रभाव में इस ओर से कुछ समय के लिए ध्यान हटा दिया था, लेकिन अब फिर लोग अपनी भारतीयता की धरोहर को पहचानने लगे हैं।"


(i) पाश्चात्य सभ्यता किसे कहा गया है?

उत्तर: पाश्चात्य सभ्यता पश्चिमी देशों की सभ्यता को कहा गया है।


(ii) पाश्चात्य प्रभाव पड़ने पर क्या हुआ था?

उत्तर: पाश्चात्य सभ्यता पड़ने पर लोगों का ध्यान अपनी परंपरा योग से हट गया था।


(iii) 'अपनी भारतीयता की धरोहर को पहचानने लगे हैं'

उत्तर: यहांँ कवि कहना चाहते हैं कि प्राचीन काल से भारत में योगासन करने की प्रथा थी। पर आधुनिकता और पाश्चात्य सभ्यताओं के कारण भारतीय लोग अपने ही कुछ परंपराओं से दूर होते गए। जिसका परिणाम भी आज लोग भुगत रहे हैं। जिस योग के कारण कभी भारतीय लोग अमूल्य स्वास्थ्य प्राप्त करते थे आज मोटापे और कई सारी बीमारियों के साथ जूझ रहे हैं। लेकिन आज लोग धीरे धीरे समझ चुके हैं कि योग एक संजीवनी बूटी की तरह है। इसीलिए लोग फिर से भारतीयों की धरोहर को पहचानने लगे हैं। अर्थात वे फिर से योगासन करके शारीरिक और मानसिक शक्ति को बढ़ा रहे हैं।


(ख) "व्यायाम ही स्वस्थ जीवन का रहस्य है और मानसिक बल व शांति का साधन है।"


(i) 'व्यायाम स्वस्थ जीवन का रहस्य है'-से क्या मतलब है?

उत्तर:- इसका मतलब यह है कि व्यायाम ही वह संजीवनी बूटी है। जिसके बल पर बिना किसी बीमारी के कोई भी व्यक्ति दीर्घायु तक जी सकता है। अर्थात अगर हमें स्वस्थ रहना है तो दैनिक व्यायाम करना आवश्यक है।


(ii) मानसिक बल और शांति का साधन क्या है?

उत्तर: व्यायाम ही मानसिक बल और शांति का साधन है।


(iii) मानसिक व शारीरिक बल में क्या अंतर है?

उत्तर: मानसिक बल में व्यक्ति का मानसिक रूप से विकास होता है। वह व्यक्ति मानसिक रूप से बुद्धिमान, चतुर, सूझ-बूझ में निपुण होता है। दूसरी और शारीरिक बल में व्यक्ति का विकास शारीरिक रूप से बलवान होता है। वह व्यक्ति कठिन से कठिन कार्य शारीरिक बल के कारण आसानी से कर लेता है। जैसे कुश्ती लड़ना, वजन उठाना आदि।


4. निम्नलिखित शब्दों से वाक्य बनाओ:

उत्तर:

तन-मन: नियमित रूप से व्यायाम करने से तन-मन तरोताजा रहता है।


धरोहर: योग भारतभूमि की धरोहर है।


मानसिक: मानसिक सुख प्राप्त करने का मुख्य साधन व्यायाम है।


योगाभ्यास: योगाभ्यास से कई सारी बीमारियों से छुटकारा मिलता है।


एकाग्र: कोई भी काम एकाग्र के साथ करना चाहिए।


आपस में: आपस में काम बांटने से काम आसान हो जाता है।


प्रतिदिन: श्याम प्रतिदिन व्यायाम करता है।


परिणाम: अच्छा काम करोगे तो अच्छा परिणाम मिलेगा।


सभ्यता: भारतीय सभ्यता प्राचीनतम सभ्यता है।


जीवन-भर: जीवन भर स्वस्थ रहने के लिए व्यायाम करना आवश्यक है।


5. 'करण कारक' और 'अपादान कारक' के कुछ वाक्य बनाओ:

उत्तर: 

करण कारक:- 

(i) हम साइकिल से स्कूल आते हैं।

(ii) वह जहाज से गुवाहाटी आया।

(iii) वह ट्रेन से दिल्ली गया है।


अपादान कारक:

(i) वह साइकिल से गिर पड़ा।

(ii) पेड़ से फल गिरते हैं।

(iii) वह घर से आया है।


6. रेखांकित शब्द का लिंग परिवर्तन करके रिक्त स्थान की पूर्ति करो:


(i) छोटी सी बात को लेकर ननद और ........ मैं झगड़ा शुरू हो गया।

उत्तर: ननदोई


(ii) बाघ और .......... वे एक हिरण का शिकार किया।

उत्तर: बाघिन


(iii) ठाकुर और .......... दोनों ही क्रोधी स्वभाव के हैं।

उत्तर: ठकुराइन


(iv) उसका पुत्र ............... है और पुत्री आज्ञाकारिणी।

उत्तर: आज्ञाकारी


(v) पेड़ पर बंदर और .......... आम खा रहे हैं।

उत्तर: बंदरिया


(vi) राजीव एक तेज वक्ता है और उसकी बेटी प्रियंका भी एक तेज .......... है।

उत्तर: वक्त्री





Type- Reetesh Kr. Das

 MA in Hindi