पाठ 6 


वीर अभिमन्यु



1. प्रश्नों के उत्तर दो

(क) अभिमन्यु किसका पुत्र था ?
उत्तरः- अभिमन्यु अर्जुन का पुत्र था। 

(ख) अभिमन्यु की युद्ध के समय उम्र कितनी थी
उत्तरः- अभिमन्यु की युद्ध के समय उम्र सोलह साल थी। 

(ग) अभिमन्यु चक्रव्यूह में क्यों फँसा ?
उत्तरः- महाभारत का युद्ध हुआ और अभिमन्यु चक्रव्यूह में घुस गया लेकिन निकल नहीं सका। अभिमन्यु ने इस प्रकार युद्ध किया कि सब देखते रह गये। वह चक्रव्युह में फँस गया। 

(घ) महाभारत का युद्ध किस-किस के बीच हुआ ?
उत्तरः- महाभारत का युद्ध पांडव और कौरवों के बीच हुआ। 

2. वाक्य बनाओ-

अभिमन्यु- अभिमन्यु एक पराक्रमी और वीर था। 

चक्रव्यूह- कौरवों के सेनापति द्रोणाचार्य ने चक्रव्यूह की रचना की। 

वीर-गति- चक्रव्यूह में घुसकर अभिमान्यु को वीर-गति प्राप्त हुआ और वह वीर अभिमन्यू कहलाया। 

आज्ञा- चक्रव्यूह में घुसने के लिए अभिमन्यु ने युधिष्ठिर से आज्ञा माँगी। 


3. खाली स्थान भरो-

(क) महाभारत का युद्ध पांडव और कौरवों के बीच हुआ।

(ख) अभिमन्यु चक्रव्यूह में फँस गया लेकिन निकल न सका।

(ग) चक्रव्यूह में घुसकर लड़ना केवल अर्जुन ही जानता था।

4. पढ़ो और समझो

व् + य = व्य            व्यूह, चक्रव्यूह        

ष् + ट= ष्ट              कष्ट, दुष्ट

न् + य = न्य            न्याय, अभिमन्यु



5. सही पर [✔] और गलत पर [✖] निशान लगाओ-

(क) अभिमन्यु अर्जुन का बेटा था।                     [✔]



(ख) अभिमन्यु चक्रव्यूह में नहीं घुस सका।        [✖]



(ग) द्रोणाचार्य ने चक्रव्यूह की रचना की।          [✔]


Hirak Jyoti Bora.

Madhushmita Hazarika. 





Post ID : 
DABP004893