Lesson 16
भारत का राष्ट्रीय खेल: हॉकी
1. संक्षेप में उत्तर लिखो:
(i) भारत का राष्ट्रीय खेल क्या है?
उत्तर: भारत का राष्ट्रीय खेल हॉकी है।
(ii) आधुनिक हॉकी खेल का आरंभ कब से माना जाता है?
उत्तर: आधुनिक हॉकी खेल का आरंभ 18 जनवरी 1886 ई. से माना जाता है।
(iii) ओलंपिक खेलों में हॉकी का प्रवेश कब हुआ है?
उत्तर: ओलंपिक खेलों में हॉकी का प्रवेश सन 1908 ई. में हुआ है।
(iv) हॉकी को भारत का राष्ट्रीय खेल की मर्यादा कब प्राप्त हुआ?
उत्तर: हॉकी को भारत का राष्ट्रीय खेल की मर्यादा 7 नवंबर सन 1925 ई. को प्राप्त हुआ।
(v) हॉकी खेल में 'फाउल' कैसे होता है?
उत्तर: खेल के दौरान अगर खिलाड़ी ऑफ साइड पर चला जाता है या बॉल पैर में लग जाता है या फिर हॉकी स्टिक एक निश्चित ऊंँचाई से ऊपर उठ जाता है तो फाउल माना जाता है।
2. उत्तर लिखो:
(i) 'हॉकी का जादूगर' किन्हे माना जाता है? उनके बारे में संक्षेप में लिखो।
उत्तर: मेजर ध्यानचंद को हॉकी का जादूगर माना जाता है। वे सेंन्टर फॉरवर्ड के रूप में खेलते थे। मैदान में वे इतनी तेजी और जबरदस्त पूर्ति के साथ हॉकी खेलते थे कि लोग उन्हें हॉकी का जादूगर कहने लगे। उन्होंने अपने करिश्माई प्रदर्शन से पूरी दुनिया को अचंभित कर दिया था।
(ii) हॉकी खेल के नियमों के बारे में लिखो।
उत्तर: नियमों के अनुसार होगी का खेल 35-35 मिनट की पारियों में खेला जाता है। जिसमें हर एक टीम में 11-11 खिलाड़ी होते हैं। हॉकी के मैदान को दो हिस्सों में बटा होता है। दोनों हिस्सों के किनारों पर गोल पोस्ट बने होते है। जहांँ एक गोलकीपर गोल को रोकने के लिए तैनात रहता है। गोल के सामने एक अर्ध गोलाकार रेखा खींची जाती है, जिसे 'डी' कहते हैं। इस 'डी' के अंदर से ही हिट लगाने पर बॉल जब गोल-पोस्ट के अंदर चली जाती है, तब गोल माना जाता है। जो टीम अधिक गोल करती है वही विजयी होती है।
(iii) हॉकी खेल में रेफ्री की भूमिका पर प्रकाश डालो।
उत्तर: हॉकी के खेल में रेफ्री की विशेष भूमिका होती है। वही खेल को चलाता है। वह सीटी बजाकर किसी भी खिलाड़ी को रोक सकता है। जो खिलाड़ी जानबूझकर नियमों का उल्लंघन करता है उसे रेफ्री रेड कार्ड दिखाकर खेल के मैदान से बाहर भी कर सकता है। और दो रेफ्री दोनों छोरों के रेखाओं के बाहर हाथ में फ्लैग लिए दौड़ लगाकर यह देखता है कि कोई खिलाड़ी ऑफ साइड है या नहीं, अगर खिलाड़ी ऑफ साइड है तो रेफ्री अपने फ्लैग को तुरंत उठा देता है। इस प्रकार रेफ्री पूरे खेल को सुचारू रूप से चलाता है।
(iv) अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हॉकी खेल में भारत का प्रदर्शन कैसा रहा? क्या हॉकी की राष्ट्रीय खेल होने का गौरव निभा पाया है?
उत्तर: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हॉकी खेल में भारत का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। सन 1928 से लेकर सन 1956 तक लगातार चार बार भारत ने ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक हासिल किया था। उसके बाद 1964 और 1980 में स्वर्ण पदक प्राप्त की थी। लेकिन विश्वकप में भारत का प्रदर्शन ओलंपिक जैसा नहीं रहा। विश्वकप में केवल 1973 उपविजेता रहा और एक बार सन 1975 मैं विजेता रहा। राष्ट्रीय खेल होने के बाद भी सत्तर दशक के बाद भारत हॉकी में लगातार गिरावट देखने को मिली है। आज देश में हॉकी को उतना महत्व नहीं दिया जाता जितना कि क्रिकेट खेल को दिया जाता है। इसकी लोकप्रियता भी पहले जैसी नहीं रही। आज लोग हॉकी से ज्यादा क्रिकेट खेल को पसंद करते हैं। यही कारण है कि हॉकी राष्ट्रीय खेल होने के बावजूद पहले जैसा गौरव नहीं निभा पा रहा है।
3. नीचे दिए गए प्रारूप के अनुसार एक तालिका प्रस्तुत करो:
खेल - प्रसिद्ध खिलाड़ी का नाम - किस देश के खिलाड़ी
उत्तर:
(i) हॉकी - ध्यानचंद - भारत
(ii) क्रिकेट - सचिन तेंदुलकर - भारत
(iii) फुटबॉल - क्रिस्टीयानो रोनाल्डो - पुर्तगाल
(iv) बॉक्सिंग - मोहम्मद अली - अमेरिका
(v) लॉन टेनिस - रोजर फेडरर - स्विजरलैंड
(vi) बैडमिंटन - सानिया नेहवाल - भारत
(vii) कबड्डी - मंजीत चिल्लर - भारत
4. नीचे दिए गए अशुद्ध वाक्य को शुद्ध करो:
(क) मोहन ने रोटी खाया।
उत्तर: मोहन ने रोटी खायी।
(ख) शिवानी घर की एकलौती बेटी है।
उत्तर: शिवानी इस घर की एकलौती बेटी है।
(ग) मीनू और सीता बाजार जा रहे हैं।
उत्तर: मीनू और सीता बाजार जा रही है।
(घ) महापुरुष शंकरदेव ने 'कीर्तन घोषा' लिखा था।
उत्तर: महापुरुष शंकरदेव ने 'कीर्तन घोषा' को लिखा था।
(ङ) मेरे भाई सात दिन से बीमार है।
उत्तर: मेरा भाई सात दिन से बीमार है।
5. नीचे दिए गए विभक्ति चिह्नों से वाक्य को पूरा करो:
(क) जीवन में खेलों........... बहुत महत्व है।
उत्तर: जीवन में खेलों का बहुत महत्व है।
(ख) ओलंपिक खेलों में भी हॉकी........ स्थान प्राप्त है।
उत्तर: ओलंपिक खेलों में भी हॉकी को स्थान प्राप्त है।
(ग) हॉकी खेल में 'रेफ्री' .......... बहुत बड़ी भूमिका होती है।
उत्तर: हॉकी खेल में रेफ्री की बहुत बड़ी भूमिका होती है।
(घ) 'रेफ्री' सिटी बजाकर किसी भी खिलाड़ी ....... रोक सकता है।
उत्तर: 'रेफ्री' सीटी बजा का किसी भी खिलाड़ी को रोक सकता है।
(ङ) ओलंपिक खेलों में हॉकी ....... प्रवेश सन 1908 में हुआ।
उत्तर: ओलंपिक खेलों में हॉकी का प्रवेश सन 1908 में हुआ।
Author: Reetesh Das
Check By- Mukesh Borah