पाठ 16

सोने का अण्डा

1. प्रश्नों के उत्तर दो- 

(क)  रीना को मुर्गी किसने दी? 

उत्तरः- रीना को मुर्गी एक जादूगर ने दी। 

(ख) रीना अपनी माँ के साथ सोने का अण्डा लेकर कहाँ गई? 

उत्तरः- रीना अपनी माँ के साथ सोने का अण्डा लेकर सुनार की दुकान पर गई। 

(ग)  गरीब बच्चे ने रीना से क्या माँगा? 

उत्तरः- गरीब बच्चे ने रीना से रोटी माँगी। 

(घ) जादूगर ने रीना को क्या कहा? 

उत्तरः- जादूगर ने रीना को कहा कि- इसमें मुर्गी का दोष नहीं है। तुमने दयालुता को त्याग कर गरीब बच्चे का अपमान किया था। इसलिये तुम्हें उसका दण्ड मिला है। 

2. वाक्य बनाओ- 

गरीब-  रीना एक गरीब लड़की थी। 

दयालु- मीना एक दयालु लड़की है। 

अण्डा- जादूगर ने रीना को सोने का अण्डा देनेवाली मुर्गी दी थी। 

खुश- सोने का अण्डा देखकर रीना बहत खुश हुआ। 

व्यवहार- "मन की प्रसन्नता व्यवहार में उदारता बन जाती है।"

अपमान- हम किसी मनुष्य को अपमान न करना चाहिये। 


3. खाली स्थान भरो-

(क) रीना की दयालुता देखकर जादूगर ने रीना को एक मुर्गी दी। (मुर्गी, दयालुता)।

(ख) मुर्गी रोज एक सोने का अण्डा देती थी। (सोने, चाँदी)।

(ग) रीना गरीब बच्चों से बुरा व्यवहार करने लगी। (अच्छा, बुरा)।

(घ) रीना को सोने का अण्डा बेच कर बहुत सारा धन प्राप्त हुआ। (धान, धन)।

 

4. पढ़ो और समझो-   

    त् + क = त्क      सत्काम, सत्कार  

    प् + त = प्त        प्राप्त, दीप्ति  

    ण् + ड = ण्ड      दण्ड, अण्डा  


5. उल्टे अर्थ वाले शब्द लिखो 

गरीब = अमीर।

अच्छा =  बुरा।

ऊँचा =  नीचा। 

लम्बा =  ठिगना,नाटा। 

दूर = पास, निकट, अदूर। 


Madhushmita Hazarika.