Chapter 4 

 मेरा छोटा-सा निजी पुस्तकालय

बोध-प्रश्न 

1. लेखक का ऑपरेशन करने से सर्जन क्यों हिचक रहे थे?

उत्तरः लेखक के दिल का साठ प्रतिशत हिस्सा बेकार हो गया था और केवल चालीस प्रतिशत हिस्सा ही काम कर रहा था। सर्जन को लगता था कि ऑपरेशन करने के बाद लेखक का दिल फिर से काम नहीं कर पाएगा। इसलिए वे लेखक का ऑपरेशन करने से हिचक रहे थे ।

2. 'किताबों वाले कमरे' में रहने के पीछे लेखक के मन में क्या भावना थी?

उत्तरःलेखक को लगता था कि जैसे परीकथाओं में राजा के प्राण किसी तोते में बसते हैं वैसे ही लेखक के प्राण उन किताबों में बसते थे। इसलिए लेखक अपने 'किताबों वाले कमरे' में रहना चाहते थे ।


3. लेखक के घर कौन-कौन-सी पत्रिकाएँ आती थीं?

उत्तरः आर्यमित्र साप्ताहिक पत्रिका, वेदोदम, सरस्वती, गृहणी, बालसखा तथा चमचम (बाल पत्रिकाएँ) लेखक के घर आती थीं।


4. लेखक को किताबें पढ़ने और सहेजने का शौक कैसे लगा?

उत्तरः लेखक के बचपन में उनके घर में कई पत्रिकाएँ और किताबें आतीं थीं। लेखक को उन्हें पढ़ने के लिए प्रोत्साहन मिलता था। इस तरह से उन्हें पढ़ने का शौक लगा


5. माँ लेखक की स्कूली पढ़ाई को लेकर क्यों चिंतित रहती थी?

उत्तरः लेखक स्कूल की किताबों को छोड़कर अन्य पत्रिकाओं को पढ़ने में बहुत रुचि होने लगा था। उसका स्कूल की किताबें पढ़ने में कम मन लगता था। माँ यह देखकर चिंतित रहने लगी थी। माँ को लगता था कि कहीं वह साधु बनकर घर छोड़कर चला न जाए।

6. स्कूल से इनाम में मिली अंग्रेज़ी की दोनों पुस्तकों ने किस प्रकार लेखक के लिए नयी दुनिया के द्वार खोल दिए?

उत्तरःएक पुस्तक ने लेखक का परिचय पक्षी जगत से कराया, तो दूसरी पुस्तक में जहाज़ में रहने वाले नाविकों, समुद्र में रहने वाले जीवों के बारे में बताया। इन्हें पढ़कर लेखक को एक नयी दुनिया के विषय में जानकारियाँ मिलीं। अतः इन पुस्तकों ने लेखक के लिए नयी दुनिया का द्वार खोल दिया।


7. 'आज से यह खाना तुम्हारी अपनी किताबों का। यह तुम्हारी अपनी लाइब्रेरी है'-पिता के इस 4 कथन से लेखक को क्या प्रेरणा मिली?

उत्तरःपिता के इस कथन से लेखक को किताबें सहेजने की प्रेरणा मिली ।


8. लेखक द्वारा पहली पुस्तक खरीदने की घटना का वर्णन अपने शब्दों में कीजिए।

उत्तरः एक बार जाने कैसे पाठ्‌यपुस्तकें खरीदकर भी दो रूपए बच गए थे उसने देवदास फिल्म देखने का निर्णय किया। तभी पुस्तक की दुकान पर शरतचंद्र चट्‌टोपाध्याय की देवदास को देखा। उसने वह पुस्तक खरीद ली और बाकी के बचे पैसे खर्च करने की बजाए माँ को लौटा दिए। इस प्रकार लेखक ने अपनी पहली पुस्तक खरीदी।


9. 'इन कृतियों के बीच अपने को कितना भरा-भरा महसूस करता हूँ'-का आशय स्पष्ट कीजिए।

उत्तरःइस पाठ से स्पष्ट है कि लेखक को किताबों से गहरा लगाव है। अपनी पूरी जिंदगी में लेखक ने हजारों किताबें खरीदी है। उन किताबों से उनका निजी पुस्तकालय भरा पड़ा है।



Question Type Bikash Bora 

Answer Type Bhargov jyoti Nath


Post ID: DABP001867