Chapter:13

ग्राम श्री


1. कवि ने गाँव को 'हरता जन मन' क्यों कहा है? 

उत्तर:  गाँव का वातावरण अत्यंत सुंदर है। यहाँ प्रकृति का सौंदर्य सभी लोगों के मन को अच्छा लगता हैइसलिए कवि ने गाँव को 'हरता जन मन' कहा है।


2. कविता में किस मौसम के सौंदर्य का वर्णन है?

उत्तर: कविता में वसंत ऋतु के सैंदर्य का वर्णन हुआ है।


3. गाँव को 'मरकत डिब्बे सा खुला ' क्यों कहा गया है?

उत्तर: गाँव को 'मरकत डिब्बे सा खुला ' कहा गया हैं क्योंकि- जैसे मरकत के डिब्बे में से सबकुछ दिखता हैं। वैसे ही गाँव की सुंदरता सबको देखता है। मरकत का डिब्बा जैसे हरे रंग का होता है, वैसे गाँव में हरियाली नजर आती हैं।


4. अरहर और सनई के खेत कवि को कैसे दिखाई देते हैं?

उत्तर: अरहर और सनई के सुनहरे खेतों को देखकर कवि को लगता है कि मानो वसुधा ने अपनी कमर पर सुनहरे रंग के धुंघरुओं वाली करधनी धारण कर रखी हो।


5. भाव स्पष्ट कीजिए-

(क) बालू के साँपों से अंकित

        गंगा की सतरंगी रेती

उत्तर: प्रस्तुत पंक्तियों में गंगा नदी के तट वाली ज़मीन को सतरंगी कहा गया है। रेत पर टेढ़ी-मेढ़ी रेखाएँ हैं, जो सूरज की किरणों के प्रभाव से चमकने लगती हैं। ये रेखाएँ टेढ़ी चाल चलने वाले साँपों के समान प्रतीत होती हैं।


(ख) हँसमुख हरियाली हिम- आतप

         सुख से अलसाए-से सोए

उत्तर: इन पंक्तियों में गाँव की हरियाली का वर्णन प्रस्तुत किया गया है। हँसते हुए मुख के समान गाँव की हरियाली सर्दियों की धूप में आलस्य से सो रही प्रतीत होती है।


6. निम्न पंक्तियों में कौन-सा अलंकार है?

     तिनकों के हरे  हरे तन पर

     हिल रहित रुधिर है रहा झलक

उत्तर: 


 7. इस कविता में तिस गाँव का चित्रण हुआ है वह भारत के किस भू-भाग पर स्थित है?

उत्तर: इस कविता में तिस गाँव का चित्रण हुआ है वह भारत के उत्तरी भारत पर स्थित है।


DIKHA BORA 



Post Id: DABP002692