संसाधन

Lesson 1

1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-

क) पृथ्वी पर संसाधन असमान रुप से क्यों वितरित हैं?

उत्तरः प्राकृतिक संसाधनो का वितरण भूभाग, जलवायु,उँचाई जैसे अनेक भौतिक कारकों पर निर्भर करता है। पृथ्वी पर इन कारकों में विभिन्नता होने के कारण संसाधनों का वितरण असमान हैं।


ख) संसाधन संरक्षण क्या है?

उत्तरः  संसाधनों का सर्तकता तथा बुद्धिमतापूर्वक उपयोग करना और उन्हें नवीकरण के लिए समय देना,इन सारे कार्य ही संसाधन संरक्षण कहलाता है।


ग) मानव संसाधन महत्वपूर्ण क्यों हैं?

उत्तरः मनुष्य की योग्यताएँ ही भौतिक पदार्थों को मूल्यवान संसाधन बनाने में सहायता करती है।प्रकृति से मिलने वाले चिजों को अपने योगताए के बल पर मनुष्य के लाभ के लिए बनाते हैं, संसाधनों का सावधानीपूर्वक उपयोग ताकि न केवल वर्तमान पीढी ही नहीं, अपितु भावी पीढ़ियों की आवश्यकताएँ भी पूरी होती रहें।जो न केवल आज ताकि आगे जारे नई पीढ़ीयों के काम आएंगे। तो मानव संसाधन महत्वपूर्ण हैं।


घ) सततपोषणीय विकास क्या है?

उत्तरः संसाधनो का उपयोग करने की आवश्यकता और भविष्य के लिए उनके संरक्षण में संतुलन बनाए रखना ही सततपोषणीय विकास कहलाता हैं।


2. सही उत्तर पर निशान लगाइए-

 (निम्नलिखित में से कौन संसाधन को निर्धारित नहीं करता?

(क) उपयोगिता 

(ख) मूल्य

(ग) मात्रा

उत्तरः (ग) मात्रा


( निम्नलिखित में से कौन-सा मानव निर्मित संसाधन है?

(क) कैंसर उपचार की औषधियाँ

(ख) झरने का जल

(ग) उष्णकटिबंधीय वन

उत्तरः (क) कैंसर उपचार की औषधियाँ   


( कथन पूरा कीजिए-

अनवीकरणीय संसाधन ....... होते हैं।

(क) सीमित भंडार वाले

(ख) मनुष्यों द्वारा निर्मित 

(ग) निर्जीव वस्तुओं से व्युप्तन्न

उत्तरः (क) सीमित भंडार वाले


3. क्रियाकलाप-

"रहिमन पानी राखिए बिनु पानी सब सून।

पानी गए न ऊबरे मोती, मानुस, चून.....

उत्तरः इस वाक्य का मतलब हैं कि पानी के बिना कुछ नही होता। कोई जीव जिंदा नही रह सकता। पानी मोती के समान हैं। वहुत मूल्यवान।


Question Answer By- Dikha Bora