प्रश्नावली

1.संसदीय कार्यपालिका का अर्थ होता है। (क) जहाँ संसद हो वहाँ कार्यपालिका का होना (ख) संसद द्वारा निर्वाचित कार्यपालिका (ग) जहाँ संसद कार्यपालिका के रूप में काम करती है।

(घ) ऐसी कार्यपालिका जो संसद के बहुमत के समर्थन पर निर्भर हो 2. निम्नलिखित संवाद पढ़ें। आप किस तर्क से सहमत हैं और क्यों?

अमित - संविधान के प्रावधानों को देखने से लगता है कि राष्ट्रपति का काम सिर्फउप्पा मारना है।

शमा- राष्ट्रपति प्रधानमंत्री की नियुक्ति करता है। इस कारण उसे प्रधानमंत्री को शमाहटाने का भी अधिकार होना चाहिए। राजेश - हमें राष्ट्रपति की जरूरत नहीं। चुनाव के बाद, संसद बैठक बुलाकर एक नेताचुन सकती है जो प्रधानमंत्री बने।

3.निम्नलिखित को सुमेलित करें (क) भारतीय विदेश सेवा जिसमें बहाली हो उसी प्रदेश में काम करती है। (ख) प्रादेशिक लोक सेवा केंद्रीय सरकार के दफ्तरों में काम करती है जो या तो देश की राजधानी में होते हैं या देश में कहींऔर। (ग) अखिल भारतीय सेवाए जिस प्रदेश में भेजा जाए उसमें काम करती है, इसमें प्रतिनियुक्ति पर केंद्र में भी भेजा जा सकता है।

(घ) केंद्रीय सेवाएँ भारत के लिए विदेशों में कार्यरत । 4.उस मंत्रालय की पहचान करें जिसने निम्नलिखित समाचार को जारी किया होगा। यह मंत्रालय प्रदेश की सरकार का है या केंद्र सरकार का और क्यों? (क) आधिकारिक तौर पर कहा गया है कि सन् 2004-05 में तमिलनाडु पाठ्यपुस्तक निगम कक्षा 7, 10 और 11 की नई पुस्तकें जारी करेगा। (ख) भीड़ भरे तिरूवल्लुर-चेन्नई खंड में लौह-अयस्क निर्यातकों की सुविधा के लिए एक नई रेल लूप लाइन बिछाई जाएगी। नई लाइन लगभग 80 कि.मी. की होगी। यह लाइन पुट्टर से शुरु होगी और बंदरगाह के निकट अतिपट्टू तक जाएगी। (ग) रमयमपेट मंडल में किसानों की आत्महत्या की घटनाओं की पुष्टि के लिए गठित तीन सदस्यीय उप-विभागीय समिति ने पाया कि इस माह आत्महत्या करने वाले दो किसान फ़सल के मारे जाने से आर्थिक समस्याओं का सामना कर रहे थे। 5.प्रधानमंत्री की नियुक्ति करने में राष्ट्रपति - (क) लोकसभा के सबसे बड़े दल के नेता को चुनता (ख) लोकसभा में बहुमत अर्जित करने वाले गठबंधन-दलों में सबसे बड़े दल के नेता को चुनता है। (ग) राज्यसभा के सबसे बड़े दल के नेता को चुनता है। (घ) गठबंधन अथवा उस दल के नेता को चुनाता है जिसे लोकसभा के बहुमत का समर्थन प्राप्त हो ।

6. इस चर्चा को पढ़कर बताएं कि कौन-सा कथन भारत पर सबसे ज्यादा लागू होता है।

आलोक - प्रधानमंत्री राजा के समान है। वह हमारे देश में हर बात का फैसला करता है। शेखर - प्रधानमंत्री सिर्फ 'बराबरी के सदस्यों में प्रथम' है। उसे कोई विशेष अधिकार प्राप्त नहीं। सभी मंत्रियों और प्रधानमंत्री के अधिकार बराबर हैं। बॉबी - प्रधानमंत्री को दल के सदस्यों तथा सरकार को समर्थन देने वाले सदस्यों का ध्यान रखना पड़ता है। लेकिन कुल मिलाकर देखें तो नीति-निर्माण तथा मंत्रियों के चयन में प्रधानमंत्री की बहुत ज्यादा चलती है। 7. क्या मंत्रिमंडल की सलाह राष्ट्रपति को हर हाल में माननी पड़ती है? आप क्या सोचते हैं? अपना उत्तर अधिकतम 100 शब्दों में लिखें। 8. संसदीय व्यवस्था ने कार्यपालिका को नियंत्रण में रखने के लिए विधायिका को बहुत-से अधिकार दिए हैं। कार्यपालिका को नियंत्रित करना इतना ज़रूरी क्यों है? आप क्या सोचते हैं? 9. कहा जाता है कि प्रशासनिक तंत्र के कामकाज में बहुत ज्यादा राजनीतिक हस्तक्षेप होता है। सुझाव के तौर पर कहा जाता है कि ज्यादा से ज्यादा स्वायत्त एजेंसियाँ बननी चाहिए जिन्हें मंत्रियों को जवाब न देना पड़े। (क) क्या आप मानते हैं कि इससे प्रशासन ज्यादा जन हितैषी होगा? (ख) क्या आप मानते हैं कि इससे प्रशासन की कार्य कुशलता बढ़ेगी? (ग) क्या लोकतंत्र का अर्थ यह होता है कि निर्वाचित प्रतिनिधियों का प्रशासन पर पूर्ण नियंत्रण हो? 10. नियुक्ति आधारित प्रशासन की जगह निर्वाचन आधारित प्रशासन होना चाहिए विषय पर 200 शब्दों में एक लेख लिखो। - इस