जब जनता बगावत करती है 1857 और उसके बाद

फिर से याद करें

1. झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई की अंग्रेजों से ऐसी क्या माँग थी जिसे अंग्रेजों ने ठुकरा दिया?

उत्तरः झाँसी की रानी की माँग-झाँसी की रानी चाहती थी कि कंपनी उसके पति की मृत्यु के बाद उनके गोद लिये हुए बैते के वैध उत्तराधिकारी मान लें।     

2. ईसाई धर्म अपनाने वालों के हितों की रक्षा के लिए अंग्रेजों ने क्या किया?

उत्तरः  ईसाई धर्म अपनाने वालों के हितों की रक्षा-

1) 1850 में एक नया कानून बनाया गया जिससे ईसाई धर्म को अपनाना और आसान हो गया। 

2) ईसाई धर्म अपनाने वाले भारतीयों को अपने पूर्वजों की संपत्ति प्रात्प करने का अदिकार दे दिया। 

3. सिपाहियों को नए कारतूसों पर क्यों ऐतराज था ?

उत्तरः 1) सिपाहियों को लगता था कि कारतुस पर लगी पट्टी को बनाने में गाय व सुअर की चर्बी का प्रयोग किया गया है।

2) बंदूक में कारतूस लगाने के लिए कारतुस पर लगी पट्टी दाँत से कटनी पड़ती थी।

3) इसइे हिन्दु एवं मुसलमान सीपाहियों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचती थी।  

4. अंतिम मुग़ल बादशाह ने अपने आखिरी साल किस तरह बिताए?

उत्तरः मुगल बादशाह के जीवन के आखिरी साल- 

1) उन पर मुकदमा चलाया गया और उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई।

2) सम्राट के पुत्रों को उसके सामने ही गोली मार दी गयी।

नमय.चलत3) सम्राट और उनकी पत्नी जीनत महल को रंगून जेल भेज दिया गया जहां नवंबर 1862 में उनकी मृत्यु हो गई।

आइए विचार करें

5. मई 1857 से पहले भारत में अपनी स्थिति को लेकर अंग्रेज़ शासकों के आत्मविश्वास के क्या कारण थे?

उत्तरः अंग्रेज़ शासकों के आत्मविश्वास के कारणः 

1) अंग्रेज सोचते थे कि भारतीय सैनिक उनके भरोसेमंद हैं, क्योंकि 1857 से पहले उन्होंने भारतीय सैनिकों की मदद से कई लड़ाइयाँ जीती थीं और बड़े-बड़े विद्रोहों को कुचला था।

2) ब्रिटिश शासक जानते थे कि कई स्थानीय राजा और जमींदार उनके शासन का समर्थन करते थे, क्योंकि स्थानीय शासक अपने हितों की रक्षा के लिए कंपनी के साथ बातचीत करते थे।

3) स्थानीय शासकों की स्वतंत्रता कम हो रही थी, क्योंकि उनकी सेनाएँ भंग हो गई थीं। और उनके राजस्व वसूलने के अधिकार छीन लिये गये।

इसलिए वह भारत में अपनी स्थिति को लेकर आश्वस्त थे।

6. बहादुर शाह ज़फ़र द्वारा विद्रोहियों को समर्थन दे देने से जनता और राज-परिवारों पर क्या असर पड़ा?

उत्तरः जनता और राज-परिवारों पर प्रभाव-

1) बहादुर शाह जफर के समर्थन से जनता बहुत उत्साहित हुई, उनका उत्साह और साहस बढ़ गया। इससे उन्हें आगे बढ़ने का साहस, आशा और आत्मविश्वास मिला।

2) ब्रिटिश शासन के विस्तार से डरकर कई शासकों को लगने लगा कि अब मुगल सम्राट फिर से अपना शासन स्थापित कर लेंगे, ताकि वे निर्भय होकर अपने क्षेत्रों पर शासन कर सकें।

3) विभिन्न ब्रिटिश नीतियों के कारण अपनी सत्ता खो चुके राजघरानों को यह समाचार बहुत पसंद आया। वे खुश थे क्योंकि उन्हें लगा कि अब ब्रिटिश राज ख़त्म हो जायेगा और उन्हें अपनी सत्ता वापस मिल जायेगी।

7. अवध के बागी भूस्वामियों से समर्पण करवाने के लिए अंग्रेजों ने क्या किया?

उत्तरः अवध के बागी भूस्वामियों का समर्पण-

1)अंग्रेजों ने कुछ जमींदारों, राजाओं और नवाबों पर मुकदमा चलाया और उन्हें फाँसी दे दी।

2) अंग्रेजों ने घोषणा की कि जो जमींदार ब्रिटिश राज के प्रति वफादार रहेंगे, उन्हें अपनी भूमि पर पारंपरिक अधिकार का आनंद लेने की स्वतंत्रता जारी रहेगी।

3) यदि विद्रोह करने वाले जमींदारों ने किसी अंग्रेज की हत्या नहीं की है और वे आत्मसमर्पण करना चाहते हैं, तो उन्हें सुरक्षा की गारंटी दी जाएगी और जमीन पर उनका अधिकार और दावा बना रहेगा।

8. 1857 की बग़ावत के फलस्वरूप अंग्रेज़ों ने अपनी नीतियाँ किस तरह बदली?

उत्तरः अंग्रेज़ों की नीति में बदलाव-

1) ब्रिटिश संसद ने 1858 समें एक नया कानून परित किया और इस्ट इंडिया कंपना के सारे अधिकार ब्रिटिश साम्राज्य के हाथ में सौंप दिए।

2) ब्रिटिश मंत्रिमंडल के एक सदस्य को भारत मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया। उसे सलाह देने के लिए एक परिषद का गठन किया गया जिसे इंडिया काउंसिल कहा जाता था।

3) भारत के गवर्नर-जनरल को वायसराय कहा जाने लगा।

आइए करके देखें

9.पता लगाएँ कि सन सत्तावन की लड़ाई के बारे में आपके इलाके या आपके परिवार के लोगों को किस तरह की कहानियाँ और गीत याद इस महान विद्रोह से संबंधित कौन सी यादें अभी लोगों को उत्तेजित करती हैं?

उत्तरः

10. • झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई के बारे में और पता लगाएँ। आप उन्हें अपने समय की एक विलक्षण महिला क्यों मानते हैं?

उत्तरः


Type- Anjali Bora

Answer type by-Mandira Saha