अध्याय-6

द्वितीयक क्रियाएँ

अभ्यास

1. नीचे दिए गए चार विकल्पों में सही उत्तर चुनिएः

 (i) निम्न में से कौन-सा कथन असत्य है?

 (क) हुगली कै सहारे जूट के कारखाने सस्ती जल यातायात की सुविधा के कारण स्थापित हुए।

(ख) चीनी, सूती वस्त्र एंव वनस्पति तेल उद्योग स्वच्छंद उद्योग है।

 (ग) खनिज तेल एंव जलविद्युत शक्ति के विकास ने उद्योगों की अवस्थिति कारक के रूप में कोयला शक्ति के महत्व को कम किया है।

 (घ) पत्तन नगरों ने भारत में उद्योगोम को आकर्षित किया है।


 (ii) निम्न में से कौन-सी एक अर्थव्यवस्था में उत्पादन का स्वामित्व व्यक्तिगत होता है?

  (क) पूँजीवाद 

 (ख) मिक्षित

 (ग) समाजवाद  

(घ) कोई भी नहीं


 (iii)  निम्न में से कौन-सा एक प्रकार का उद्योग अन्य उद्योगों के लिए कच्चे माल का उत्पादन करता है?

(क) कुटीर उद्योग 

 (ख) छोटे पैमाने के उद्योग

 (ग) आधारभूत उद्योग  

(घ) स्वच्छंद उद्योग


 (iv) निम्न में से कौन-सा एक जोड़ा सही मेल खाता है?

 (क) स्वचालित वाहन उद्योग  ...लाँस एंजिल्स

 (ख) पोत निर्मण उद्योग         ...लूसाका

  (ग) वायुयान निर्नण उद्योग    ... फलोरेंस

  (घ) लौह- इस्पात उद्योग       ... पिट्रसबर्ग


2.  निम्नलिखित पर लगभग 30 शब्दों में टिप्पणी लिखिएः

 (i) उच्च प्रौद्योगिकी उद्योग

  (ii) विनिर्मण

 (iii) स्वच्छंद उद्योग


3. निम्न प्रशनों का 150 शब्दों में उत्तर दीजिएः

 (i) प्राथमिक एवं द्वितीयक गतिविधियों में क्या अंतर है।

 (ii) विश्व के विकसित देशों के उद्योगों के संदर्भ में आधुनिक औद्योगिक क्रियाओं की मुख्य प्रवृतियों की विवेचना कीजिए।

 (iii) अधिकतर देशों में उच्च प्रौद्योगिकी उद्योग प्रमुख महानगरों के परिधि क्षेत्रों में ही क्यों विकसित हो रहे हैं। व्याख्या कीजिए।

 (iv) अफ्रीका में अपरिमित प्राकृतिक संसाधन हैं फिर भी औद्योगिक दृष्टि से यह बहुत पिछड़ा महाद्वीप है। 

                                           परियोजना/क्रियाकलाप             

 (i)आपके विद्यालय परिसर का सर्वेक्षण कीजिए एवं सभी व्यक्तियों द्वारा उपयोग में लाए गए कारखाना निर्मित सामान की जानकारी प्राप्त कीजिए।

(ii)जैव अपधटनीय एवं अजैव अपघटनीय शब्दों के क्या अर्थ हैंं। इनमें से कोन-से प्रकार का पदार्थ उपयोग के लिए अच्छा है और क्यों?

 (iii) अपने चारों और दृष्टि दौड़ाइए एवं सार्वभौम ट्रेडमार्क उनके भाव चिह एवं उत्पाद की सूची तैयार कीजिए। 





Type_Krishna devi