महासागरीय जल

Chapter 13

1. बहुवैकल्पिक प्रश्न : (1) उस तत्त्व की पहचान करें जो जलीय चक्र का भाग नहीं है। (क) वाष्पीकरण (ख) वर्षण (ग) जलयोजन (घ) संघनन (ii) महाद्वीपीय ढाल की औसत गहराई निम्नलिखित के बीच होती है (क) 220 मीटर (ख) 20-200 मीटर (ग) 200-2,000 मीटर (घ) 2,000-20,000 मीटर (iii) निम्नलिखित में से कौन सी लघु उच्चावच आकृति महासागरों में नहीं पाई जाती है? (क) समुद्री टीला (ख) महासागरीय गभीर (ग) प्रवाल द्वीप (घ) निमग्न द्वीप (v) लवणता को प्रति समुद्री जल में घुले हुए नमक (ग्राम) की मात्रा से व्यक्त किया जाता (क) 10 ग्राम (ख) 100 ग्राम (ग) 1,000 ग्राम (घ) 10,000 ग्राम (iv) निम्न में से कौन सा सबसे छोटा महासागर है? (क) हिंद महासागर (ख) अटलांटिक महासागर (ग) आर्कटिक महासागर (घ) प्रशांत महासागर 2. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 30 शब्दों में दीजिए : (i) हम पृथ्वी को नीला ग्रह क्यों कहते हैं? (ii) महाद्वीपीय सीमांत क्या होता है? (iii) विभिन्न महासागरों के सबसे गहरे गर्तों की सूची बनाइये। (iv) तापप्रवणता क्या है?

(v) समुद्र में नीचे जाने पर आप ताप की किन परतों का सामना करेंगे? गहराई के साथ तापमान में भिन्नता क्यों आती है?

(vi) समुद्री जल की लवणता क्या है?


3. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 150 शब्दों में दीजिए : (i) जलीय चक्र के विभिन्न तत्व किस प्रकार अंतर-संबंधित हैं? (ii) महासागरों के तापमान वितरण को प्रभावित करने वाले कारकों का परीक्षण कीजिए।

परियोजना कार्य (i) विश्व की एटलस की सहायता से महासागरीय नितल के उच्चावचों को विश्व के मानचित्र पर दर्शाइए। (ii) एटलस की सहायता से हिंद महासागर में मध्य महासागरीय कटकों के क्षेत्रों को पहचानिए।



Type - Dimpi Bora