महासागरों और महादुीपों का वितरण

Chapter 4 

 1. बहुवैकल्पिक प्रश्न :

(i) निम्न में से किसने सर्वप्रथम यूरोप, अफ्रीका व अमेरिका के साथ स्थित होने की संभावना व्यक्त की? (क) अल्फ्रेड वेगनर (ख) अब्राहम आरटेलियस (ग) एनटोनियो पेलेग्रिनी (घ) एडमंड हैस (ii) पोलर फ्लीइंग बल (Polar fleeing force) निम्नलिखित में से किससे संबंधित है? (क) पृथ्वी का परिक्रमण (ख) पृथ्वी का घूर्णन (ग) गुरुत्वाकर्षण (घ) ज्वारीय बल (iii) इनमें से कौन सी लघु (Minor) प्लेट नहीं है? क) नजका (ख) फिलिपीन (ग) अरब (घ) अंटार्कटिक (iv) सागरीय अधस्तल विस्तार सिद्धांत की व्याख्या करते हुए हेस ने निम्न में से किस अवधारणा पर विचार नहीं किया? (क) मध्य-महासागरीय कटकों के साथ ज्वालामुखी क्रियाएँ। (ख) महासागरीय नितल की चट्टानों में सामान्य व उत्क्रमण चुंबकत्व क्षेत्र की पट्टियों का होना। (ग) विभिन्न महाद्वीपों में जीवाश्मों का वितरण। (घ) महासागरीय तल की चट्टानों की आयु।

(v) हिमालय पर्वतों के साथ भारतीय प्लेट की सीमा किस तरह की प्लेट सीमा है? (क) महासागरीय महाद्वीपीय अभिसरण (ख) अपसारी सीमा (ग) रूपांतर सीमा (घ) महाद्वीपीय -महाद्वीपीय अभिसरण । 2. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 30 शब्दों में दीजिए : (1) महाद्वीपों के प्रवाह के लिए वेगनर ने निम्नलिखित में से किन बलों का उल्लेख किया?

(ii) मैंटल में संवहन धाराओं के आरंभ होने और बने रहने के क्या कारण हैं? (iii) प्लेट की रूपांतर सीमा, अभिसरण सीमा और अपसारी सीमा में मुख्य अंतर क्या है? (iv) दक्कन ट्रेप के निर्माण के दौरान भारतीय स्थलखंड की स्थिति क्या थी?

3. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 150 शब्दों में दीजिए : (1) महाद्वीपीय विस्थापन सिद्धांत के पक्ष में दिए गए प्रमाणों का वर्णन करें। (ii) महाद्वीपीय विस्थापन सिद्धांत व प्लेट विवर्तनिक सिद्धांत में मूलभूत अंतर बताइए। (iii) महाद्वीपीय प्रवाह सिद्धांत के उपरांत की प्रमुख खोज क्या है, जिससे वैज्ञानिकों ने महासागर व महाद्वीपीय वितरण के अध्ययन में पुनः रुचि ली? परियोजना कार्य भूकंप के कारण हुई क्षति से संबंधित एक कोलाज बनाइए।





Type - Dimpi Bora