जैव-विविधता एवं संरक्षण 

Chapter 16

 1. बहुवैकल्पिक प्रश्न :

(1) जैव-विविधता का संरक्षण निम्न में किसके लिए महत्वपूर्ण है (क) जंतु (ख) पौधे (ग) पौधे और प्राणी (घ) सभी जीवधारी (ii) निम्नलिखित में से असुरक्षित प्रजातियाँ कौन सी है (क) जो दूसरों को असुरक्षा दें

(ख) वाघ व शेर (ग) जिनकी संख्या अत्यधिक हों (घ) जिन प्रजातियों के लुप्त होने का खतरा है। (iii) नेशनल पार्क (National parks) और पशुविहार (Sanctuaries) निम्न में से किस उद्देश्य के लिए बनाए गए हैं; (क) मनोरंजन (ख) पालतू जीवों के लिए (ग) शिकार के लिए (घ) संरक्षण के लिए (iv) जैव-विविधता समृद्ध क्षेत्र है। (क) उष्णकटिबंधीय क्षेत्र (ख) शीतोष्ण कटिबंधीय क्षेत्र (ग) ध्रुवीय क्षेत्र (घ) महासागरीय क्षेत्र (v) निम्न में से किस देश में पृथ्वी सम्मेलन (Earth summit) हुआ था (क) यू.के. (U.K.). (ख) ब्राजील (ग) मैक्सिको (घ) चीन 2. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 30 शब्दों में दीजिए: (i) जैव-विविधता क्या है?

(ii) जैव-विविधता के विभिन्न स्तर क्या है? (iii) हॉटस्पॉट (Hot spots) से आप क्या समझते हैं?
(iv) मानव जाति के लिए जंतुओं के महत्व का वर्णन संक्षेप में करें। (v) विदेशज प्रजातियों (Exotic species) से आप क्या समझते हैं?


3. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 150 शब्दों में दीजिए: (i) प्रकृति को बनाए रखने में जैव-विविधता की भूमिका का वर्णन करें।

(ii) जैव-विविधता के ह्रास के लिए उत्तरदायी प्रमुख कारकों का वर्णन करें। इसे रोकने के उपाय भी बताएँ।
परियोजना कार्य जिस राज्य में आपका स्कूल है, वहाँ के नेशनल पार्क (National parks) पशुविहार (Sanctuaries) और जोवमंडल आरक्षित क्षेत्र (Biosphere reserves) के नाम लिखें और उन्हें भारत के मानचित्र पर रेखांकित करें।




Type - Dimpi Bora