chapter: 3 

मैं हूँ रोबोट

1. पाठ संबंधी प्रश्न

 क) तुममें और रोबोट में क्या-क्या अंतर है?

उत्तर: 

मुझमें (मानव)रोबोट
(क) मानव का शरीर हाड़-माँस का बना होता है।(क) रोबोट का शरीर लोहा-इस्पात तथा प्लास्टिक से बना होता है।
(ख) शिराओं और धमनियों का जाल बिछा हुआ है।(ख) रोबोट में तारों का जाल विद्यमान होता है।
(ग) मानव की शिराओं तथा धमनियों में रक्त प्रवाहित होता है।(ग) रोबोट के तारों में विद्युत प्रवाहित होती है।

 

ख) अगर तुम्हें रोबोट से कुछ काम करवाना हो तो क्या करोगे ?

उत्तर: अगर मैं रोबोट से कुछ काम करवाना चाहूं तो मैं उससे अपना कमरा साफ करवाऊंगा। मैं अपने कपड़े धो लूंगा। मैं उससे पूरे घर की सफाई करने के लिए भी कहूंगी ताकि मेरी मां को कुछ मदद मिल सके।

2. सही मिलान करो

 क) तुम्हारे शरीर में                                  चाँद पर पहुँचा है। 

 ख) मनुष्य अपनी बुद्धि के बल से             शिराओं और धमनियों का जाल बिचा हुआ है ।  

 ग) रोबोट का मस्तिष्क                            लोहा-इस्पात और प्लास्टिक का बना है। 

 घ) रोबोट का शरीर                                 विषैले और विषम वातावरण में काम कर सकता है । 

 ङ) रोबोट                                               कंप्यूटर है।

उत्तर: क) शिराओं और धमनियों का जाल बिचा  हुआ है ।  

ख) चाँद पर पहुँचा है।

ग) कंप्यूटर है।

घ) लोहा-इस्पात और प्लास्टिक का बना है। 

ङ) विषैले और विषम वातावरण में काम कर सकता है । 

3. सोचो और जवाब दो 

क) अगर रोबोट की आँखें या हाथ न होते तो वह कौन-कौन से काम नहीं कर पाता ?

उत्तर: 1. वह कुछ देख नहीं पाता ।

2. वह हमें कुछ लाकर नहीं दे पाता ।

3. वह हमारे लिए घर की सफाई नहीं कर पाता ।

4. वह चीज़ों को जान तथा समझ नहीं पाता ।

ख) रोबोट ऐसे कौन-कौन से काम कर सकता है। जो मनुष्य नहीं कर सकता ?

उत्तर: 1. रोबोट निर्भीकतापूर्वक ग्रहों से सैम्पल इकट्ठा कर पाता है। मनुष्य ऐसा नहीं कर पाता है।

2. रोबोट सुमद्र की गहराईयों तथा तलहटी में उत्तर पाता है। मनुष्य ऐसा नहीं कर पाता है।

3. रोबोट बर्फीले स्थानों पर बिना किसी कठिनाई के कार्य कर सकता है। मनुष्य को एसा करने में बहुत प्रकार की कठिनाइयाँ होती है।

ग) रोबोट ऐसे कौन-कौन से काम नहीं कर सकता है जो मनुष्य नर्ही कर सकता है ? 

उत्तर:1. रोबोट सुंघ नहीं सकता है।

2. रोबोट स्पर्श नहीं कर सकता है।

3. रोबोट मनुष्य के समान सुख-दुख का अनुभव नहीं कर सकता है।

4. रोबोट मनुष्य के समान किसी वस्तु का निर्माण नहीं कर सकता है।

4. आओ कुछ और करें 

रोबोट कई आकार-प्रकार के होते हैं जैसे- गाड़ीनुमा, मशीननुमा आदि। पत्रिकाओं और समाचार-पत्रों से    उनके चित्र और मनपसंद लेख काटकर अपनी कॉपी में चिपकाओ। जरूरत हो तो कंप्यूटर/इंटरनेट की भी मदद लो। 

5. नमूने के अनुसार लिखो

               नमूने              सजीव-निर्जीव 

क)     सम          -

ख)     गरमी       -

ग)      गंदा         -

घ)      कम         -

ङ)     जीवन       -

च)      हाज़िर      -

उत्तर: क) विषम                ख) सरदी                ग) साफ

           घ) ज्यादा               ङ) मरण                च) गैरहाज़िर    

6. सही शब्द चुनकर वाक्य पूरे करो

क) मेरा शरीर हाड़-माँस का नहीं  बल्कि   लोहा-इस्पात और प्लास्टिक का बना है। (बल्कि /या)

ख) वेणु सातवीं कक्षा में पढ़ता है और   उसकी बहन आठवीं कक्षा में पढ़ती है। (और/फिर)                                                              

ग) पहले खाना खा लो  फिर  पढ़ना। (लेकिन\फिर)

घ) तुम्हें घूमना पसंद है या  खेलना ? (किंतु/या)

ङ) मैं तैरना चाहता हूँ लेकिन  मुझे तैरना नहीं आता। (लेकिन/और)

च) छाता लेकर जाओ वरना भीग जाओगे। (फिर/वरना)


7. पढ़ो और समझो

निम्नलिखित वाक्यों को पढ़ो और रेखांकित शब्दों की ओर ध्यान दो। तुम जानते हो कि ये शब्द 'मैं' शब्द के विभिन्न रूप हैं। 'मैं' शब्द सर्वनाम है और ये सभी शब्द भी सर्वनाम हैं। इसी प्रकार 'वह' (लड़का अथवा लड़की) तथा 'तुम' सर्वनामों के विभिन्न रूपों से पाँच-पाँच वाक्य बनाओ।

नमूना       वह यह यंत्र मानव नहीं है। तुम यंत्र मानव हो।

में  एक यंत्र मानव हूँ। आम भाषा में लोग मुझे   रोबोट कहते हैं।

मेरा  शरीर हाड़-माँस का नहीं है।

मेरी  भी टाँग, भुजा और अँगुलियाँ हैं।

लेकिन मेरे  ये सभी अंग धातुओं से बने हैं।

Type by: Junmoni Das

  DABP007448