Chapter 13

वीर कुँवर सिंह 


- निबंध से

1. वीर कुंवर सिंह के व्यक्तित्व की कौन-कौन सी विशेषताओं ने आपको प्रभावित किया?

उत्तरः वीर कुँवर सिंह के व्यक्तित्व की निम्नलिखित विशेषताएँ मुझे प्रभावित करती हैं:

साहस – कुँवर सिंह का सम्पूर्ण जीवन उनकी साहसी घटनाओं से भरा पड़ा है। लेकिन अपने घायल हाथ को काटकर गंगा को समर्पित करने की उनकी क्षमता साहस का सबसे अनूठा उदाहरण है।

उदारता – कुँवर सिंह का व्यक्तित्व अत्यंत उदार था। अपनी ख़राब आर्थिक स्थिति के बावजूद भी वे हमेशा गरीबों की मदद करते थे। इस उदारता के फलस्वरूप उन्होंने अनेक तालाब, कुएँ, विद्यालय तथा रास्ते बनवाये।

स्वाभिमानी - कुँवर सिंह कितने स्वाभिमानी व्यक्ति थे, इसका पता इसी बात से चलता है कि वृद्ध होने के बाद भी उन्होंने अंग्रेजों के सामने घुटने नहीं टेके।

साम्प्रदायिक सद्भाव - कुँवर सिंह की साम्प्रदायिक सौहार्द में गहरी आस्था थी इसलिए उनकी सेना में इब्राहीम खान और किफायत हुसैन धर्म के आधार पर नहीं बल्कि कार्यकुशलता और वीरता के कारण थे। यहां हिंदू और मुसलमानों के सभी त्योहार एक साथ मनाए जाते थे।

2. कुँवर सिंह को बचपन में किन कामों में मजा आता था? क्या उन्हें उन कामों से स्वतंत्रता सेनानी बनने में कुछ मदद मिली?

उत्तरः पढ़ने-लिखने की बजाय कुँवर सिंह को घुड़सवारी, तलवारबाजी और कुश्ती में आनंद आता था। निःसंदेह इन कार्यों से उनमें एक वीर पुरुष का विकास हुआ जिसके फलस्वरूप उन्होंने आगे चलकर अनेक वीरतापूर्ण कार्य करके इतिहास में अपनी अमिट छाप छोड़ी। यदि वे ये काम नहीं करते तो अंग्रेजों से अनेक युद्ध कैसे लड़ते।

3. सांप्रदायिक सद्भाव में कुँवर सिंह की गहरी आस्था थी-पाठ के आधार पर कथन की पुष्टि कीजिए।

उत्तरः यह कथन कुँवर वीर सिंह पर सर्वाधिक सटीक बैठता है। वह एक सांप्रदायिक व्यक्ति थे, सेना में उनकी नियुक्ति धर्म के आधार पर नहीं बल्कि दक्षता और वीरता के आधार पर होती थी। इसके उदाहरण इब्राहिम खान और किफायत हुसैन थे जो सेना में उच्च पदों पर थे। उन्होंने हमेशा हिंदुओं और मुसलमानों के बीच सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखते हुए हिंदुओं के लिए स्कूल और मुसलमानों के लिए मकतब बनवाए। 

4. पाठ के किन प्रसंगों से आपको पता चलता है कि कुँवर सिंह साहसी, उदार एवं स्वाभिमानी व्यक्ति थे?

उत्तरः

5. आमतौर पर मेले मनोरंजन, खरीद फ़रोख्त एवं मेलजोल के लिए होते हैं। वीर कुँवर सिंह ने मेले का उपयोग किस रूप में किया?

उत्तरःवीर कुँवर सिंह को अच्छी तरह पता था कि ब्रिटिश सरकार उनके पीछे पड़ी है। वे ऐसे स्थान चुनते थे जो उनकी गुप्त बैठकों के लिए उपयुक्त स्थान हों। जहाँ वे सक्रिय रूप से अंग्रेजों के विरुद्ध गुप्त योजनाएँ बना सकते थे। इसके लिए उन्होंने अपनी गुप्त बैठकों के लिए बिहार के प्रसिद्ध सोनपुर मेले को चुना। यहीं पर सभी क्रांतिकारी एकत्रित होकर अंग्रेजों के विरुद्ध गुप्त योजनाएं क्रियान्वित करते थे।

निबंध से आगे

1. सन् 1857 के आंदोलन में भाग लेनेवाले किन्हीं चार सेनानियों पर दो-दो वाक्य लिखिए।

उत्तरः

2. सन् 1857 के क्रांतिकारियों से संबंधित गीत विभिन्न भाषाओं और बोलियों में गाए जाते हैं। ऐसे कुछ गीतों को संकलित कीजिए।

उत्तरः

अनुमान और कल्पना

1. वीर कुंवर सिंह का पढ़ने के साथ-साथ कुश्ती और घुड़सवारी में अधिक मन लगता था। आपको पढ़ने के अलावा और किन-किन गतिविधियों या कामों में खूब मज़ा आता है? लिखिए।

उत्तरः

2. सन् 1857 में अगर आप 12 वर्ष के होते तो क्या करते? कल्पना करके लिखिए।

उत्तरः

3. अनुमान लगाइए, चुना गया होगा? स्वाधीनता की योजना बनाने के लिए सोनपुर के मेले को क्यों गया होगा?

उत्तरः

भाषा की बात

आप जानते हैं कि किसी शब्द को बहुवचन में प्रयोग करने पर उसकी वर्तनी में बदलाव आता है। जैसे-सेनानी एक व्यक्ति के लिए प्रयोग करते हैं और सेनानियों एक से अधिक के लिए। सेनानी शब्द की वर्तनी में बदलाव यह हुआ है कि अंत के वर्ण 'नी' की मात्रा दीर्घ 'ी' (ई) से ह्रस्व 'ि' (इ) हो गई है। ऐसे शब्दों को, जिनके अंत में दीर्घ ईकार होता है, बहुवचन बनाने पर वह इकार हो जाता है, यदि शब्द के अंत में ह्रस्व इकार होता है, तो उसमें परिवर्तन नहीं होता जैसे-दृष्टि से दृष्टियों।

उत्तरः

  • निचे दिये गए शब्दों का वचन बदलिए-
 
उत्तरः नीति-नीतियों

स्थिति-स्थितियों

ज़िम्मेदारियों-ज़िम्मेदारी

स्वाभिमानियों-स्वाभिमान

सलामी-सलामीयों

गोली-गोलियों