जाड़े में तमिलनाडु के तटीय भागों में वर्षा का क्या कारण है ?

(क) दक्षिण-पश्चिमी मौनसून

(ख) उत्तर-पूर्वी मौनसून

(ग) शीतोष्ण कटिबंधीय चक्रवात

(घ) स्थानीय वायु परिसंचरण ।

उत्तर- (क) दक्षिण-पश्चिमी मौनसून


2. दक्षिण भारत के संदर्भ में कौन-सा तध्य गलत है ?

(क) दैनिक तापांतर कम होता है ।

(ख) वार्षिक तापांतर कम होता है ।

(ग) तापांतर वर्ष भर अधिक रहता है ।

(घ) विषम जलवायु पायी जाती है।

उत्तर- (क) दैनिक तापांतर कम होता है ।


3. जब सूर्य कर्क रेखा पर सीधा चमकता है, तो उसका क्या प्रभाव होता है ?

(क) उत्तरी पश्चिमी भारत में उच्च वायुदाब रहता है ।

(ख) उत्तरी पश्चिमी भारत में निम्न वायुदाब रहता है ।

(ग) उत्तरी पश्चिमी भारत में तापमान एवं वायुदाब में कोई परिवर्तन नहीं होता है।

(घ) उत्तरी-पश्चिमी भारत से मौनसून लौटने लगता है।

उत्तर- (ख) उत्तरी पश्चिमी भारत में निम्न वायुदाब रहता है ।


4. विश्व में सबसे अधिक वर्षा किस स्थान पर होती है ?

(क) सिलचर

(ख) चेरापुंजी

(ग) मौसिमराम

(घ) गुवाहाटी

उत्तर- (ग) मौसिमराम


5. मई महिने में पश्चिम बंगाल में चलने वाली धूल भरी आँधी को क्या कहते हैं ?

(क) लू

(ख) व्यापारिक पवन

(ग) काल वैशाखी

(घ) इनमें से कोई नहीं

उत्तर- (ग)  काल वैशाखी


6. भारत में दक्षिणी-पश्चिम मौनसून का आगमन कब से होता है ?

(क) 1 मई से

(ख) 2 जून से

(ग) 1 जुलाई से

(घ) 1 अगस्त से

उत्तर- (ख) 2 जून से


7. जाड़े में सबसे ज्यादा ठंढ कहाँ पड़ती है ?

(क) गुलमर्ग

(ख) पहलगाँव

(ग) खिलनमर्ग

(घ) जम्मू

उत्तर- (ग) खिलनमर्ग


8. उत्तर पश्चिमी भारत में शीतकालीन वर्षा का क्या कारण है ?

(क) उत्तर-पूर्वी मौनसून

(ख) दक्षिण-पश्चिमी मौनसून

(ग) पश्चिमी विक्षोभ

(घ) उष्णकटिबंधीय चक्रवात

उत्तर- (ख) दक्षिण-पश्चिमी मौनसून


9. ग्रीष्म ऋतु का कौन स्थानीय तूफान है जो कहवा की खेती के लिए उपयोगी होता है ?

(क) आम्र वर्षा

(ख) फूलों वाली बौछार

(ग) काल वैशाली

(घ) लू

उत्तर- (क) आम्र वर्षा


रिक्त स्थान की पूर्ति करें :

1. जनवरी में चेन्नई का तापमान कोलकाला से … से रहता

(कम/अधिक)

उत्तर-  अधिक,


2. उत्तर भारत में वर्षा पूरब की अपेक्षा पश्चिम की ओर ….. .. …..” होती है।

 (कम/अधिक)

उत्तर- कम,


3. मौनसून शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम . .. नाविकों ने किया था ।

 (अरब/भारत)

उत्तर- अरब,


4. पश्चिम घाट पहाड़ के पश्चिमी भाग में ……………….. वर्षा होती

 (कम/अधिक)

उत्तर-अधिक,


5. पर्वत का ……………….. भाग वृद्धि छाया का प्रदेश होता है।

(पवन विमुख/पवन अभिमुख)

उत्तर- पवन विमुख ।

प्रश्न 1: जाड़े में भारत में कहाँ वर्षा होती है?

उत्तर: भारत के दक्षिण-पूर्वी तटीय भागों जैसे तमिलनाडु और केरल में जाड़े के मौसम में वर्षा होती है।


प्रश्न 2: फैरेल का नियम क्या है?

उत्तर: फैरेल नियम के अनुसार, पृथ्वी के घूमने से हवाएँ उत्तरी गोलार्ध में दाहिनी ओर और दक्षिणी गोलार्ध में बाईं ओर मुड़ जाती हैं। इसे ही कोरियोलिस प्रभाव कहते हैं।


प्रश्न 3: जेट स्ट्रीम क्या है?

उत्तर:   जेट स्ट्रीम ऊँचाई पर बहने वाली तेज़ हवाएँ होती हैं, जो भारत में शीतकाल में 27° से 30° उत्तरी अक्षांशों के बीच बहती हैं। ये हिमालय के दक्षिण में बहती हैं और पश्चिमी विक्षोभ लाकर उत्तर भारत में वर्षा कराती हैं।


प्रश्न 4: मौनसूनी वर्षा की विशेषताएँ क्या हैं?

  1. उत्तर  : यह वर्षा मौसम और स्थल के अनुसार बदलती है।
  • इसका वितरण असमान होता है।
  • यह कभी समय पर नहीं आती, और कभी-कभी अनिश्चित मात्रा में वर्षा करती है।


प्रश्न 5: ‘लू’ से आप क्या समझते हैं?

उत्तर: गर्मी के मौसम में, विशेषकर मई महीने में उत्तर भारत में चलने वाली अत्यंत गर्म और शुष्क हवा को ‘लू’ कहा जाता है।


प्रश्न 6: ‘मौनसून का विस्फोट’ क्या है?

उत्तर: जून के मध्य में जब दक्षिण-पश्चिमी मौनसून अचानक तेज़ वर्षा और गरज के साथ आता है, तो उसे मौनसून का विस्फोट (Monsoon Burst) कहते हैं।


प्रश्न 1: पश्चिमी राजस्थान मरुस्थल क्यों है?

उत्तर:बंगाल की खाड़ी की हवाएँ पहले ही सूख जाती हैं।अरावली पहाड़ियाँ मौनसून पवनों को रोकती नहीं।गर्मी में तापमान अधिक होने से वाष्पीकरण हो जाता है।इसलिए वहाँ कम वर्षा (25 से.मी.) होती है और यह क्षेत्र थार का मरुस्थल कहलाता है।


प्रश्न 2: तमिलनाडु में शीतकाल में वर्षा क्यों होती है?

उत्तर: 1. शीतकाल में उत्तर-पूर्वी हवाएँ बंगाल की खाड़ी पार कर नमी ग्रहण करती हैं। 

2.ये हवाएँ तमिलनाडु और आसपास के क्षेत्रों में वर्षा कराती हैं। 

3.इसी समय बंगाल की खाड़ी में चक्रवात भी बनते हैं जिससे अधिक वर्षा होती है।


प्रश्न 3: भारतीय कृषि मौनसून पर निर्भर क्यों है?

उत्तर: 1.मौनसून का समय और मात्रा निश्चित नहीं है। 

2.कहीं ज्यादा वर्षा होती है, कहीं बहुत कम। 

3.इससे कभी सूखा, तो कभी बाढ़ की स्थिति बनती है।

4.इसलिए कहा जाता है कि भारतीय कृषि मौनसून के साथ एक जुआ है।


प्रश्न 4: मौसिनराम में सबसे अधिक वर्षा क्यों होती है?

उत्तर:बंगाल की खाड़ी से आई नम हवा खासी पहाड़ियों से टकराकर ऊपर उठती है और भारी वर्षा करती है। इस कारण से मौसिनराम (मेघालय) में दुनिया में सबसे अधिक वर्षा (1187 से.मी.) होती है।


प्रश्न 5: ऊटी में सालभर ठंड क्यों रहती है?

उत्तर:ऊटी अधिक ऊँचाई पर स्थित है। जैसे-जैसे ऊँचाई बढ़ती है, तापमान कम होता है। इसलिए यहाँ का मौसम हमेशा ठंडा रहता है।


प्रश्न 1: भारत में जलवायु की क्षेत्रीय विभिन्नताएँ समझाइए।

उत्तर संक्षेप में:

  1. राजस्थान में तापमान 50°C तक, कश्मीर में 0°C से भी कम।
  2. मौसिनराम में 1187 से.मी. वर्षा, जैसलमेर में 12 से.मी.
  3. उत्तर भारत में गर्मी अधिक और सर्दी कड़ी होती है, जबकि दक्षिण भारत में सम जलवायु पाई जाती है।
  4.  इन कारणों से भारत की जलवायु में क्षेत्रीय विभिन्नता होती है।


प्रश्न 2: भारत में कितनी ऋतुएँ होती हैं? एक का वर्णन करें।

उत्तर:भारत में मुख्य रूप से 4 ऋतुएँ होती हैं: 

1.शीत ऋतु (नवंबर–मार्च) 

2.ग्रीष्म ऋतु (मार्च–जून)

3.वर्षा ऋतु (जून–सितंबर) 

4.लौटती मौनसून (सितंबर–नवंबर)

शीत ऋतु का वर्णन:

  • तापमान घटकर 12–18°C हो जाता है।
  • उत्तर भारत में अधिक ठंड, हिमपात।
  • तमिलनाडु में इस समय अधिक वर्षा होती है।
  • पश्चिमी विक्षोभ के कारण पंजाब, हरियाणा आदि में हल्की वर्षा    


  1. प्रश्न 3: भारत की जलवायु को प्रभावित करने वाले प्रमुख कारण बताइए।
उत्तर:

  1. अक्षांशीय स्थिति – भारत में कर्क रेखा गुजरती है।
  2. ऊँचाई – ऊँचाई बढ़ने से तापमान घटता है (उदा: हिमालय ठंडा है)।
  3. समुद्र से दूरी – तटीय क्षेत्रों में जलवायु सम होती है।
  4. पवनों की दिशा – गर्मी में दक्षिण-पश्चिम मौनसून नमी लाता है।


प्रश्न 4: मौनसूनी वर्षा क्या है? इसकी विशेषताएँ बताइए।

उत्तर: भारत में वर्षा मुख्यतः मौनसून से होती है।

  • ग्रीष्मकालीन मौनसून – दक्षिण-पश्चिम हवाएँ भारत में भारी वर्षा करती हैं।
  • शीतकालीन मौनसून – तमिलनाडु और केरल में होती है।

विशेषताएँ:

  • वर्षा का समय निश्चित नहीं।
  • वर्षा असमान रूप से होती है।
  • वर्षा के बीच शुष्क अंतराल भी होता है।
  • अधिकांश वर्षा जून से सितंबर तक होती है।