Chapter 9 


प्र.1सुनिए बोलिए।

1) भारतीय स्वतंत्रता संग्राम भाग लेने वाले कुछ महान व्यक्तियों के नाम बताओ

उत्तर –  भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में भाग लेने वाले कुछ महान व्यक्तियों में लाला लाजपत राय, महात्मा गांधी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस और सरदार वल्लभभाई पटेल शामिल थे। इन लोगों ने देश की आज़ादी के लिए अद्वितीय साहस और समर्पण दिखाया।

2) वल्लभभाई पटेल को किस उपाधि से सम्मानित किया गया और क्यों?

उत्तर –  वल्लभभाई पटेल को “सरदार” की उपाधि से सम्मानित किया गया। यह उपाधि उन्हें तब दी गई जब उन्होंने बारडोली सत्याग्रह में लगान वृद्धि के विरोध का नेतृत्व किया और उसमें सफलता प्राप्त की। उनकी इस संघर्षशील और नेतृत्वकारी भावना के कारण जनता ने उन्हें यह सम्मान दिया।

2) वल्लभभाई उत्तर – जब बारडोली सत्याग्रह में उन्होंने लग्न वृद्धि का विरोध किया था। और वह सफल भी हुए थे तभी सभी जनता ने उन्हें सरदार की उपाधि से सम्मानित किया।

3) वल्लभ की जगह तुम होते तो क्या करते

उत्तर-  यदि मैं वल्लभ की जगह होता तो मैं भी अपनी सुरक्षा की परवाह किए बिना जनता की भलाई के लिए काम करता और रास्ते में आए किसी भी खतरे या नुकीले पत्थर को हटा देता।

अ) पाठ के आधार पर वाक्य पढ़कर पोस्ट में हां या नहीं लिखिए।

1) गांव से विद्यालय दूर था।

उत्तर – हां

2)वल्लभ के साथी उसे अकेला छोड़कर चले गए।

उत्तर-  हां।

3) वल्लभ के अध्यापक ने उसे दंडित किया

उत्तर – नहीं

उत्तर – नहीं

4)वल्लभ ने लगान  वृद्धि का जमकर विरोध किया

उत्तर – हां

5)सरदार वल्लभभाई पटेल देश के पहले गृह मंत्री बने थे 

उत्तर-  हां।

आ) पाठ के आधार पर वाक्य को सही क्रम दीजिए।

उत्तर- 1)पैर में चोट लगने से खून बहने लगा

2)उसका शरीर पसीने से भीग गया

3) अंत में उसकी जीत हुई पत्थर निकल आया।

4) सरकार ने लगान की वृद्धि को घटा दिया

5) देश हमेशा आपका ऋणी ही रहेगा।

इ) वाक्य पढ़कर उचित शब्द से खाली जगह भारी।


1) वल्लभ के पैर में ………पत्थर लगा

उत्तर – नुकीला

2)वल्लभ को……. का बहुत शौक था ।

उत्तर-  पढ़ने।

3) वह विद्यालय ……..से पहुंचा

उत्तर – देर

4)वल्लभ अपनी साथियों के साथ …….जा रहा था

उत्तर – विद्यालय

5)वल्लभ ने उनका धैर्य से ……..किया

उत्तर – सामना।

ई) पाठ के आधार पर अधूरे वाक्य को पूरा कीजिए।

1) बारडोली की जनता बहुत खुश

उत्तर – हुई और वल्लभ को सरदार की उपाधि प्रदान की।

2) वल्लभ के साथियों से अकेला

उत्तर – छोड़कर चले गए पर उसने हिम्मत ना हरी

3)प्रादेशिक सरकार ने किसानों को

उत्तर- लगान को बढ़ा दिया था।

4) इस लड़के ने आगे चलकर

उत्तर – स्वतंत्रता आंदोलन में भी भाग लिया

5) सरदार वल्लभभाई पटेल का जीवन

उत्तर-  हम सभी भारतीयों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

 

प्र.2 निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए

1)गद्यांश को पढ़कर दिए गए प्रश्नों के उत्तर एक वाक्य में लिखिए।

1) बाल गंगाधर तिलक का जन्म कहां हुआ था

उत्तर – बाल गंगाधर तिलक का जन्म महाराष्ट्र के रत्नागिरी में हुआ था।

2) तिलक किसे सफलता का आधार मानते थे

उत्तर-  शिक्षा की सफलता को तिलक आधार मानते थे।

3) तिलक जी ने किन समाचार पत्रों में काम किया

उत्तर – तिलक जी ने मराठा समाचार और केसरी में काम किया।

4) बाल गंगाधर तिलक का प्रसिद्ध कथन क्या है

उत्तर-  स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है ।यह बाल गंगाधर तिलक का प्रसिद्ध कथन है।

5) लोमान्य की उपाधि से किसे सम्मानित किया गया

उत्तर-  लोकमान्य की उपाधि से बाल गंगाधर तिलक को सम्मानित किया गया।

2) गद्यांश पढ़कर तीन प्रश्न बनाइए।

उत्तर- 1) वावीलाल कौन से जिले में हुआ था।

2) वावीलाला को केंद्र सरकार ने कौन से उपाधि से सम्मानित किया ।

3)आंध्र प्रदेश के राजा भाषा आयोग के अध्यक्ष कौन थे।

3) नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दो या तीन वाक्य में लिखिए।

1) वल्लभ को विद्यालय पहुंचने में क्यों देरी हुई।

उत्तर-  वल्लभ जब विद्यालय जा रहे थे, तब उनके पैर में एक नुकीला पत्थर लगा। उन्होंने अपनी चोट की चिंता न करते हुए वह पत्थर रास्ते से हटा दिया। इसी कारण उन्हें विद्यालय पहुँचने में देरी हुई।

2) वल्लभ को सरदार की उपाधि कैसे मिली

उत्तर-   वल्लभभाई पटेल को “सरदार” की उपाधि तब मिली जब उन्होंने गुजरात के बारडोली सत्याग्रह में लगान वृद्धि का विरोध किया और आंदोलन को सफल बनाया। उनकी इस नेतृत्व क्षमता और जनता के लिए समर्पण के कारण उन्हें यह सम्मान दिया गया।

3) वल्लभ भाई पटेल किन-किन पदों पर नियुक्त हुए 

उत्तर – वल्लभभाई पटेल स्वतंत्र भारत के पहले गृहमंत्री बने और बाद में वे उप प्रधानमंत्री के पद पर नियुक्त हुए।


4) इस पाठ का सारांश अपने शब्दों में लिखिए।

उत्तर-  इस पाठ में वल्लभभाई पटेल की साहस और समर्पण की कहानी बताई गई है। स्कूल जाते समय उनके पैर में नुकीला पत्थर लग गया, लेकिन उन्होंने खुद उसे हटा दिया। उन्होंने बारडोली सत्याग्रह में लगान वृद्धि का दृढ़ता से विरोध किया। स्वतंत्र भारत के पहले गृहमंत्री और उपप्रधानमंत्री बने पटेल ने देश की स्वतंत्रता और जनता के कल्याण के लिए अपना जीवन समर्पित किया। उनकी वीरता और योगदान हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।

प्र.3 लिखिए

अ)नीचे दिए गए शब्दों के पर्यायवाची शब्द डिब्बे में से चुनकर लिखिए।

उत्तर ; 1)दुनिया-  जग, विश्व

2)अध्यापक – गुरु ,शिक्षक

3)विरोध – झगड़ा, विवाद

4) रस्ता-  पेशथ, राह

5) साथी – मित्र ,दोस्त।

आ) रेखांकित शब्द का विलोम शब्द वाक्य में पहचान कर लिखिए।

उत्तर – 1)वीर ×कायर

2)दिन ×रात

3)अनेकता× एकता

4)गांव× शहर

5) प्रसिद्ध ×अप्रसिद्ध।

इ) पाठ में आए शब्दों को वर्ग पहेली में ढूंढ कर लिखिए।

उत्तर – 1)अहिंसा

2)घोषणा

3)पटेल

4)गृहमंत्री

5)बारडोली।

Answer by Mrinmoee