1) शार का अर्थ क्या है।

उत्तर – शार का अर्थ श्रीहरीकोटा रेंज है। 

2) उपग्रह और कृत्रिम उपग्रह में क्या अंतर है।

उत्तर – जो आकाशीय पिंड स्वाभाविक रूप से किसी ग्रह की परिक्रमा करते हैं उन्हें उपग्रह कहा जाता है, जैसे चंद्रमा। वहीं मनुष्यों द्वारा बनाए गए और पृथ्वी या अन्य ग्रहों की परिक्रमा करने वाले यंत्र को कृत्रिम उपग्रह कहते हैं।

3) अंतरिक्ष अनुसंधान में भारतीय वैज्ञानिकों का क्या योगदान है?

उत्तर –  भारतीय वैज्ञानिकों ने अपनी प्रतिभा और परिश्रम से अंतरिक्ष अनुसंधान को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है। उन्होंने स्वदेशी रॉकेट और उपग्रह तैयार किए और उन्हें सफलतापूर्वक अंतरिक्ष में प्रक्षेपित किया। आज भारत 100 से अधिक कृत्रिम उपग्रहों को अंतरिक्ष में भेज चुका है। इस उपलब्धि का श्रेय हमारे वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट योगदान को जाता है।

अ) पाठ के आधार पर वाक्य पढ़कर कोष्टक में हां या नहीं लिखिए।

 1) सुजाता अपने पाठशाला की ओर से वैज्ञानिक यात्रा के लिए गई थी।

उत्तर – हां

2)श्रीहरिकोटा तमिलनाडु राज्य में है 

उत्तर – नहीं।

3) सतीश धवन एक वैज्ञानिक थे 

उत्तर-  हां

4) ग्रहों की परिक्रमा करने वाले आकाशीय पिंडों को उपग्रह कहते हैं 

उत्तर-  हां।

5) रॉकेटों की सहायता से कृत्रिम उपग्रह को समुद्र में भेजा जाता है 

उत्तर – नहीं।

आ) वाक्य पढ़कर उचित शब्द से खाली जगह भारी।

1) धरती के ऊपर आकाश में जो शून्य दिखाई देता है उसे …….कहते हैं 

उत्तर-  अंतरिक्ष।

2) शार को भारत सरकार ने ………में सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र नाम दिया 

उत्तर – 5 सितंबर 2002।

3) श्रीहरिकोटा ……..के नेल्लूर जिले में सल्लू रुपेट के पास है।

उत्तर-  आंध्र प्रदेश।


4) सतीश धवन को ………उपाधि से संबंधित किया गया

उत्तर – कृत्रिम उपग्रह।

इ) पाठ के आधार पर अधूरे वाक्य को पूरा कीजिए।

1) हां मैंने अपना जन्मदिन ।

उत्तर – बड़ी खुशी से श्रीहरिकोटा में मनाया ।

2) श्री हरी कोटा रोकेटो के प्रयोग और ।

उत्तर – अनुसंधान के लिए प्रसिद्ध है।

3) अच्छा तो बताओ ।

उत्तर – उपग्रह और कृत्रिम उपग्रह में क्या अंतर है?

4) इन उपग्रहों के द्वारा सरकार को ।

उत्तर – करोड़ों रुपए की आमदनी भी मिलती है।

5) हम लोगों ने रोकटो की अंतरिक्ष में 

उत्तर-  भेजने का प्लेटफार्म, वैज्ञानिक प्रयोगशाला, विभिन्न रोकटो के नमूने, बैठक मंदिर ,रोकेटो के स्पेयर पार्ट्स आदि देखा।

प्र.2 लिखिए।

अ)1) गद्यांश पढ़ कर दिए गए प्रश्नों के उत्तर एक वाक्य में लिखिए।

1) भारत के पहले मंगल अभियान का नाम क्या है उत्तर – मंगलयान भारत के पहले मंगल अभियान का नाम है?।

2) मंगलयान का असली नाम क्या है ।

उत्तर – मंगलयान का असली नाम मंगल कक्षीत्र  मिशन है।

3) मंगलयान को कब भेजा गया है।

उत्तर – मंगलयान को 5 नवंबर 2013 में भेजा गया।

4) किस रॉकेट की सहायता से मंगलयान भेजा गया है

उत्तर-  पी.एस.एल.वी.सी 25 सहायता से मंगलयान भेजा गया।

5) मंगलयान के लिए कितने रुपए खर्च हुए

उत्तर – मंगलयान के लिए 450 करोड रुपए खर्च हुए।

आ) नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दो या तीन वाक्य में लिखिए।

1) श्रीहरिकोटा किसके लिए प्रसिद्ध है 

उत्तर- श्रीहरिकोटा भारत का प्रमुख अंतरिक्ष केंद्र है। यह रॉकेट प्रक्षेपण स्थल के रूप में प्रसिद्ध है, जहाँ से विभिन्न कृत्रिम उपग्रहों को रॉकेट की मदद से अंतरिक्ष में भेजा जाता है।

2) सुजाता ने शार केंद्र में क्या-क्या देखा 

उत्तर – सुजाता ने शार केंद्र में वैज्ञानिकों की प्रयोगशालाएँ, रॉकेट के स्पेयर पार्ट्स और रॉकेट को अंतरिक्ष में भेजने के लिए बनाए गए प्लेटफार्मों को देखा। उसने वहाँ की तकनीकी गतिविधियों और अंतरिक्ष अनुसंधान की प्रक्रिया का भी अवलोकन किया।

3) कृत्रिम उपग्रह से क्या-क्या लाभ होते हैं।

उत्तर –  कृत्रिम उपग्रहों के माध्यम से हमें देश और पृथ्वी के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिलती है। ये मौसम और वातावरण का अध्ययन करने, प्राकृतिक आपदाओं की चेतावनी देने, और विभिन्न प्राकृतिक संसाधनों की जानकारी जुटाने में भी मदद करते हैं। इस प्रकार, ये कई क्षेत्रों में उपयोगी लाभ प्रदान करते हैं।

इ) श्रीहरिकोटा का सारांश अपने शब्दों में लिखिए।

उत्तर –  श्रीहरिकोटा, नेल्लूर जिले में स्थित, भारत का प्रमुख अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र है। यह रॉकेट और कृत्रिम उपग्रहों के परीक्षण और प्रक्षेपण के लिए प्रसिद्ध है। यहाँ वैज्ञानिक प्रयोगशालाएँ, रॉकेट के नमूने और विभिन्न तकनीकी सुविधाएँ मौजूद हैं। अंतरिक्ष में उपग्रह भेजने के लिए कई वैज्ञानिकों ने मेहनत और कुशलता दिखाई है। शार का अर्थ श्रीहरिकोटा रेंज है।

प्र.3 नीचे दिए गए शब्दों के पर्यायवाची शब्द दिव्या में चुनकर लिखिए।

उत्तर-1) निकट – पास ,करीब

2) प्रसिद्ध – प्रमुख, प्रख्यात

3) सावधानी – सतर्क ,सचेत

4)विपत्ति – संकट, मुसीबत

5) आमदनी – कमाई ,आय।

आ) रेखांकित शब्द का विलोम शब्द वाक्य में पहचान कर लिखिए।

उत्तर- 1) पास× दूर

2) अच्छे× बुरे

3) आमदनी ×खर्च

4)सफल× विफल

5) देश ×विदेश।

इ) पाठ में आए शब्दों को वर्ग पहेली में ढूंढ कर लिखिए 

उत्तर – 1) उपग्रह

2) कृत्रिम

3) शार

4) झील

5) अंतरिक्ष।

ई) सूचना के अनुसार अपने बारे में लिखिए।

उत्तर – 1) मेरा नाम प्रतीक्षा है

2) मैं आठवीं कक्षा में हूं

3) मैं भी हर दिन पाठशाला जाती हूं

4) मुझे कैरम खेलना पसंद है।


Answer by Mrinmoee