Chapter 14

घर्षण 

---------


👉 Text Books Question Answer
👉 Download Books PDF
👉 MCQs Online Exam
👉 Click Here You Tube Video
👉 MCQs Answer



 मुख्य प्रश्न उत्तर (Important Questions)

1. घर्षण क्या है?

उत्तर: जब दो सतहें आपस में रगड़ती हैं तो जो बल उन्हें रोकता है उसे घर्षण कहते हैं।

2. घर्षण से क्या होता है?

उत्तर: वस्तुएँ फिसलने से रुकती हैं।

गर्माहट पैदा होती है।

चलने में सहायता मिलती है।

3. तेल लगाने से घर्षण कम क्यों हो जाता है?

उत्तर: क्योंकि तेल सतहों के बीच चिकनाई पैदा करता है, जिससे रगड़ कम होती है और घर्षण घट जाता है।

4. किन सतहों पर घर्षण ज्यादा होता है?

उत्तर: खुरदरी सतहों पर (जैसे दरी, बालू, टायर की सतह)।

ये सतह वस्तुओं को रोकने या धीमा करने में मदद करती हैं।

5. किन सतहों पर घर्षण कम होता है?

उत्तर: चिकनी सतहों पर (जैसे टाइल्स, फर्श, बर्फ)।

इस पर वस्तुएँ आसानी से फिसलती हैं।

7. जब कंचा दरी-पट्टी पर लुढ़काया गया तो क्या हुआ?

उत्तर: कंचा दरी-पट्टी पर जल्दी रुक गया क्योंकि वहाँ घर्षण अधिक था।

8. समतल फर्श पर कंचा ज्यादा दूर क्यों गया?

उत्तर: समतल फर्श चिकना होता है, इसलिए घर्षण कम होता है और कंचा ज्यादा दूर लुढ़कता है।

10. जब किताब को ऊँचा रखा गया और कंचा लुढ़काया गया तो वह ज्यादा दूर गया। क्यों?

उत्तर: क्योंकि ऊँचाई से लुढ़काने पर कंचे को ज्यादा गति (speed) मिलती है, जिससे वह अधिक दूरी तय करता है।

11.कम ढलान पर कंचा कम दूरी क्यों तय करता है?

उत्तर: कम ढलान पर कंचे की गति कम होती है, इसलिए वह जल्दी रुक जाता है।

प्रश्न 12:जब किताब को सीधे फर्श पर धकेला गया तो क्या हुआ?

उत्तर: किताब को धकेलने में ज्यादा बल लगाना पड़ा क्योंकि फर्श पर घर्षण अधिक था।

प्रश्न 13: जब किताब के नीचे पेन्सिल रखी गई, तब क्या हुआ?

उत्तर: किताब आसानी से खिसक गई क्योंकि पेन्सिल रोलर की तरह काम कर रही थी और घर्षण बहुत कम हो गया

प्रश्न 14: नीलम जब दरवाज़ा खोलती थी, तो वह आवाज़ करता था। क्यों?

उत्तर: क्योंकि दरवाज़े के कब्ज़ों (hinges) में घर्षण अधिक था, जिससे दरवाज़ा खोलने में जोर लग रहा था और आवाज़ हो रही थी।

 प्रश्न 15: नीलम द्वारा तेल डालने के बाद दरवाज़ा आसानी से क्यों खुला और आवाज़ क्यों बंद हो गई?

उत्तर: तेल डालने से घर्षण कम हो गया, जिससे दरवाज़ा आसानी से और बिना आवाज़ के खुलने लगा।

प्रश्न 16:क्या तुम अपनी साइकिल या दरवाज़ों में समय-समय पर तेल डालते हो? क्यों?

उत्तर: हाँ, क्योंकि इससे घर्षण कम होता है, चीज़ें आसानी से चलती हैं और टूटने-फँसने की समस्या नहीं आती।

कल्पना करो:

1. ऐसी एक जगह की कल्पना करो जहाँ बिल्कुल भी घर्षण न हो — वहाँ चलना कैसा होगा?

उत्तर: अगर कहीं पर बिल्कुल भी घर्षण नहीं होगा, तो वहाँ चलना, खड़ा रहना, दौड़ना — सब कुछ असंभव हो जाएगा। हर वस्तु फिसलती रहेगी क्योंकि पैरों को ज़मीन पर पकड़ नहीं मिल पाएगी। यह बहुत खतरनाक होगा।

महत्त्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर (मुख से / मौखिक):

1. घर्षण किन बातों पर निर्भर करता है?

उत्तर: घर्षण इन बातों पर निर्भर करता है:

सतह की प्रकार (चिकनी या खुरदरी)

वस्तु का भार

वस्तु और सतह के बीच का संपर्क क्षेत्र

2. चिकनी सतह पर चलने से फिसलने का डर क्यों होता है?

उत्तर: क्योंकि चिकनी सतह पर घर्षण बहुत कम होता है, जिससे पैर ज़मीन को पकड़ नहीं पाते और हम फिसल जाते हैं।

 लिखित प्रश्न-उत्तर:

1. आटा चक्की के पाटों को क्यों टाँका जाता है?

उत्तर: आटा चक्की के पाटों को टाँकने से उनकी सतह खुरदरी होती है, जिससे घर्षण बढ़ता है और अनाज अच्छे से पिसता है।

2. चलने और दौड़ने में घर्षण कैसे मदद करता है?

उत्तर: चलते और दौड़ते समय हमारे पैरों को ज़मीन पर पकड़ चाहिए होती है, जो घर्षण से मिलती है। यदि घर्षण न हो, तो पैर फिसलने लगेंगे।

3. बरसात के दिनों में गीली सड़क पर साइकिल फिसल क्यों जाती है?

उत्तर: क्योंकि गीली सड़क पर घर्षण कम हो जाता है, जिससे साइकिल के टायर सड़क को सही से पकड़ नहीं पाते और फिसल जाते हैं।

4. मशीनों के कलपुर्जों में तेल क्यों डाला जाता है?

उत्तर: मशीनों में तेल डालने से घर्षण कम होता है, जिससे कलपुर्जे आसानी से चल सकते हैं और जल्दी घिसते नहीं।

अपने आसपास देखें (खोज करो):

1. घर्षण कम करने के लिए कौन-कौन से उपाय किए जाते हैं?

उत्तर: मशीनों में तेल या ग्रीस डाला जाता है

रोलर, बॉल-बेयरिंग का उपयोग किया जाता है

चिकनी सतहें बनाई जाती हैं

2. स्कूल की फिसलपट्टी तिरछी क्यों होती है?

उत्तर: फिसलपट्टी को तिरछा बनाने से गुरुत्वाकर्षण बल के कारण बच्चे नीचे की ओर फिसलते हैं। इसका आनंद लेने के लिए उसे तिरछा बनाया जाता है।