Chapter 16

जंतुओं का भोजन

------------------------

👉 Text Books Question Answer
👉 Download Books PDF
👉 MCQs Online Exam
👉 Click Here You Tube Video
👉 MCQs Answer


प्रश्न 1: सभी जीवों को भोजन की आवश्यकता क्यों होती है?

 उत्तर: सभी जीवों को जीवित रहने, ऊर्जा प्राप्त करने, बढ़ने और अपने कार्य करने के लिए भोजन की आवश्यकता होती है।

प्रश्न 2: क्या सभी जीव एक जैसा भोजन करते हैं? समझाइए।

उत्तर: नहीं, सभी जीव एक जैसा भोजन नहीं करते। कुछ जीव शाकाहारी होते हैं, जो केवल पेड़-पौधों का भोजन करते हैं, जबकि कुछ मांसाहारी होते हैं, जो अन्य जीवों को खाते हैं। कुछ जीव सर्वाहारी होते हैं जो दोनों प्रकार का भोजन करते हैं।

प्रश्न 3: शाकाहारी और मांसाहारी जानवरों में क्या अंतर होता है?

 उत्तर: शाकाहारी जानवर केवल पेड़-पौधों, पत्तों, फल आदि को खाते हैं, जैसे – गाय, बकरी, हाथी।

मांसाहारी जानवर अन्य जानवरों का मांस खाते हैं, जैसे – शेर, बाघ, बिल्ली।

प्रश्न 4: मधुमक्खी अपना भोजन कहाँ से प्राप्त करती है?

 उत्तर: मधुमक्खी फूलों से रस (NECTAR) प्राप्त करती है और उसी से शहद बनाती है।

प्रश्न 5: मनुष्य किस प्रकार का भोजन करता है?

 उत्तर: मनुष्य सर्वाहारी होता है। वह शाकाहारी और मांसाहारी दोनों प्रकार का भोजन करता है, जैसे – अनाज, फल, सब्जियाँ, मांस, अंडे आदि।

प्रश्न 6: जो जानवर केवल पेड़-पौधे, फल, बीज आदि खाते हैं, उन्हें क्या कहा जाता है?

उत्तर: ऐसे जानवरों को शाकाहारी (Herbivore) कहा जाता है।

प्रश्न 7: जो जानवर केवल मांस खाते हैं, उन्हें क्या कहा जाता है?

 उत्तर: ऐसे जानवरों को मांसाहारी (Carnivore) कहा जाता है।

प्रश्न 8: जो जानवर पौधों और मांस दोनों को खाते हैं, उन्हें क्या कहा जाता है?

 उत्तर: ऐसे जानवरों को सर्वाहारी (Omnivore) कहा जाता है।

प्रश्न 9: जो जानवर दूसरे जानवरों को मारकर उनका शिकार करते हैं, उन्हें क्या कहा जाता है?

 उत्तर: ऐसे जानवरों को शिकारी (Predator) कहा जाता है।

प्रश्न 10: शाकाहारी और मांसाहारी जानवरों में क्या अंतर होता है?

 उत्तर: शाकाहारी जानवर पेड़-पौधों से प्राप्त भोजन जैसे घास, फल, पत्ते आदि खाते हैं।

मांसाहारी जानवर दूसरे जानवरों का मांस खाते हैं।

प्रश्न 11: शिकारी पौधे क्या होते हैं? कोई तीन उदाहरण लिखिए।

 उत्तर: शिकारी पौधे (कीटभक्षी पौधे) वे पौधे होते हैं जो कीड़े-मकोड़ों को पकड़कर खाते हैं।

इनके उदाहरण हैं: नीपेन्थिस (Nepenthes/कलश पादप)

ड्रोसेरा (Drosera)

यूट्रीकुलेरिया (Utricularia)

प्रश्न 12: नीपेन्थिस पौधा कीड़ों को कैसे पकड़ता है?

 उत्तर: नीपेन्थिस पौधा एक घड़े जैसा होता है जिसमें खास खुशबू निकलती है। कीड़े उसकी खुशबू से आकर्षित होकर अंदर चले जाते हैं और फँस जाते हैं। फिर पौधा उन्हें पचा लेता है।

मौखिक प्रश्न

13. मछली क्या खाती है?

 उत्तर: मछली छोटी मछलियाँ, कीट, शैवाल और पानी में मौजूद सूक्ष्म जीव खाती है।

14. हाथी की सूँड़ उसे भोजन करने में कैसे मदद करती है?

 उत्तर: हाथी अपनी सूँड़ की सहायता से भोजन (जैसे पत्ते, फल, गन्ना आदि) तोड़ता है और अपने मुँह तक ले जाता है

🖊️ लिखित प्रश्न

1. शाकाहारी और मांसाहारी जन्तुओं में क्या अंतर है?

 उत्तर: शाकाहारी जन्तु केवल पौधों से प्राप्त भोजन खाते हैं।

मांसाहारी जन्तु दूसरे जानवरों का मांस खाते हैं।

2. पाँच शाकाहारी और पाँच मांसाहारी जन्तुओं के नाम लिखो।

 उत्तर: शाकाहारी जन्तु: गाय, बकरी, हाथी, घोड़ा, हिरन

मांसाहारी जन्तु: शेर, बाघ, बिल्ली, उल्लू, चील

3. परजीवी जन्तु किसे कहते हैं? एक उदाहरण दो।

 उत्तर: जो जन्तु दूसरे जीवों के शरीर से भोजन प्राप्त करते हैं, उन्हें परजीवी जन्तु कहते हैं।उदाहरण: खटमल, जूँ

4. दी गई तालिका के अनुसार इन्हें अलग-अलग करो:

भैंस, शेर, चूहा, पेट की कृमि, मनुष्य, मधुमक्खी, मकड़ी, कौआ, खटमल

 उत्तर: शाकाहारी: भैंस, मनुष्य (आंशिक),

मांसाहारी: शेर, मकड़ी, कौआ

सर्वाहारी: चूहा, मनुष्य, कौआ

परजीवी: खटमल, पेट की कृमि

पराग खाने वाले (Nectar feeders): मधुमक्खी

📋 तालिका-1: जंतुओं का भोजन

क्रम संख्या🐾 जंतु का नाम🍽️ यह क्या खाता है?
1.भैंसघास, खली, भूसा, अनाज आदि
2.बिल्लीदूध, चूहे, मछली
3.चूहाअनाज, रोटी के टुकड़े, फल
4.कौआरोटी, कीड़े, मांस, बचा हुआ खाना
5.बकरीघास, पत्ते, अनाज
6.मकड़ीकीड़े-मकोड़े
7.शेरमांस, हिरन जैसे जानवर
8.मुर्गीअनाज, कीड़े, छोटे पतंगे
9.गिद्धमरे हुए जानवरों का मांस (शवभक्षी)
10.छिपकलीमच्छर, कीड़े
11.खटमलमनुष्य का खून
12.पेट की कृमिखाया हुआ अधपचा भोजन (आंतों में पाया जाता है)
13.बंदरफल, पत्ते, अनाज, कभी-कभी कीड़े
14.कुत्तारोटी, मांस, चावल, दूध
15.मनुष्यफल, सब्जियाँ, अनाज, दाल, दूध, मांस आदि
16.मधुमक्खीफूलों का रस (NECTAR)
17.चींटी (पूरक)मीठी चीजें, रोटी के टुकड़े, दाना