Chapter 4

राष्ट्रीय प्रतीक

------------------

1. हमारे देश के राष्ट्रध्वज में कितने रंग होते हैं?

उत्तर: हमारे राष्ट्रध्वज में तीन रंग होते हैं – इसलिए इसे तिरंगा कहते हैं।

2. राष्ट्रीय प्रतीक किसे कहते हैं?

उत्तर: राष्ट्रीय प्रतीक वे चिन्ह होते हैं जो देश की पहचान, आदर्श और संस्कृति को दर्शाते हैं और सभी नागरिकों को एकता के सूत्र में बाँधते हैं।

3. क्या तुम्हें राष्ट्रगान याद है?

उत्तर: हाँ! राष्ट्रगान है – "जन गण मन..."

4. राष्ट्रध्वज में केसरिया रंग कहाँ होता है?

उत्तर: सबसे ऊपर (Aij / ऊपर की पट्टी)

5. राष्ट्रध्वज का आकार कैसा होता है?

उत्तर:आयताकार (Rectangle) — लम्बाई और चौड़ाई का अनुपात 3:2 होता है।

6. जब राष्ट्रीय पर्व पर झंडा फहराया जाता है, तो किन बातों का ध्यान रखा जाता है?

उत्तर: झंडा साफ और ठीक हो।

झंडा ऊँचाई पर और पूरे सम्मान के साथ फहराया जाए।

झंडे को जमीन पर नहीं गिरने देना चाहिए।

7. राष्ट्र-चिह्न में कितने शेर होते हैं?

उत्तर: चार शेर होते हैं, लेकिन हमें केवल तीन ही दिखाई देते हैं, क्योंकि वे एक-दूसरे से पीठ सटाकर खड़े होते हैं।

8. क्या राष्ट्र-गान और राष्ट्र-चिह्न एक जैसे हैं?

नहीं,

 उत्तर: राष्ट्र-गान एक गीत है — "जन गण मन..."

राष्ट्र-चिह्न एक प्रतीक चिन्ह है जिसमें शेर बने होते हैं और उसके नीचे लिखा होता है "सत्यमेव जयते"

9. राष्ट्र-चिह्न के नीचे कौन-सा जानवर बना होता है?

उत्तर: राष्ट्र-चिह्न के नीचे बैल, घोड़ा, और अशोक चक्र बने होते हैं।

10. राष्ट्र-चिह्न का प्रयोग कहाँ-कहाँ होता है?

उत्तर: यह सिक्कों, सरकारी कागजों, पासपोर्ट, और सरकारी इमारतों पर दिखाई देता है।

🔠 राष्ट्रीय गान (Rashtriya Gaan)

नाम: जन गण मन

रचयिता: रवीन्द्रनाथ टैगोर

यह हमारे देश की एकता और सम्मान का प्रतीक है।

11. राष्ट्र-गान के समय हमें कैसे खड़ा होना चाहिए?

उत्तर: 1.राष्ट्र-गान के समय हमें

2.सावधान की स्थिति में खड़ा रहना चाहिए।

3. शांत और सम्मानपूर्वक सुनना और गाना चाहिए।

12. वन्दे मातरम् किसने लिखा और कहाँ से लिया गया है?

उत्तर: वन्दे मातरम् को बंकिम चन्द्र चट्टोपाध्याय ने लिखा और यह "आनन्दमठ" पुस्तक से लिया गया है।

🐅 राष्ट्रीय पशु: बाघ

📝 जानकारी:

नाम: बाघ (Tiger)

प्रतीक: शक्ति और फुर्ती (ताकत और तेज़ी)

स्थिति: पहले बहुत पाए जाते थे, अब गिनती में कमी हो रही है।

13. बाघ को राष्ट्रीय पशु क्यों माना गया है?

उत्तर: क्योंकि यह शक्ति (Power) और फुर्ती (Agility) का प्रतीक है।

14. कमल को राष्ट्रीय फूल क्यों कहा जाता है?

उत्तर: क्योंकि यह पवित्रता और भारतीय संस्कृति का प्रतीक है।

🐅❌ बाघ का संरक्षण (बचाव) क्यों ज़रूरी है?

15. बाघ को बचाने के लिए भारत सरकार ने क्या योजना बनाई है?

उत्तर: भारत सरकार ने 'प्रोजेक्ट टाइगर (Project Tiger)' नाम की योजना शुरू की है ताकि बाघों की घटती संख्या को रोका जा सके।

16. "बाघ को बचाने के लिए भारत सरकार ने क्या किया?"

उत्तर: भारत सरकार ने "Project Tiger" नामक योजना बनाई जिससे बाघों की संख्या को बढ़ाया जा सके। इसके अंतर्गत बाघों के रहने के लिए सुरक्षित स्थान बनाए गए, जैसे बाघ अभयारण्य

17. "मोर कहाँ रहता है और क्या खाता है?"

उत्तर: मोर खेतों, जंगलों और गांवों के आसपास पाया जाता है। यह अनाज, बीज, कीड़े, साँप आदि खाता है।

 18."मोर और मोरनी में क्या अंतर है?"

उत्तर: मोर (नर) के पास सुंदर, लंबे और रंग-बिरंगे पंख होते हैं।

मोरनी (मादा) के पंख छोटे होते हैं और वह ज़्यादा रंगीन नहीं होती।

19. तुम्हारे स्कूल के अलावा और कहाँ-कहाँ ध्वजारोहण किया जाता है?

उत्तर: ध्वजारोहण स्कूल के अलावा सरकारी कार्यालयों, पंचायत भवनों, डाकघर, रेलवे स्टेशन, ऐतिहासिक स्थलों और स्वतंत्रता दिवस व गणतंत्र दिवस पर घरों में भी किया जाता है।

20. हमारा राष्ट्र-चिह्न कहाँ से लिया गया है? 

उत्तर: हमारा राष्ट्र-चिह्न सारनाथ में सम्राट अशोक के सिंह स्तम्भ से लिया गया है।

21. राष्ट्र-चिह्न के नीचे क्या लिखा गया है?

उत्तर: राष्ट्र-चिह्न के नीचे "सत्यमेव जयते" लिखा गया है, जिसका अर्थ है — "सत्य की हमेशा विजय होती है।"

22. राष्ट्र-ध्वज की विशेषताओं का वर्णन करो।

उत्तर: भारत का राष्ट्र-ध्वज तिरंगा कहलाता है, जिसमें तीन रंग होते हैं:

ऊपर केसरिया (साहस और बलिदान)

बीच में सफेद (सत्य और शांति), जिसमें नीले रंग का अशोक चक्र (गति और प्रगति का प्रतीक)

नीचे हरा (विश्वास और समृद्धि)

23. बाघों को बचाना क्यों जरूरी है?

उत्तर: बाघ हमारे देश का राष्ट्रीय पशु है। यह जंगल के पारिस्थितिक संतुलन को बनाए रखने में मदद करता है।

इनकी संख्या बहुत कम हो रही है, इसलिए इन्हें बचाने के लिए सरकार ने 'प्रोजेक्ट टाइगर' योजना शुरू की है।

24. हमारे राष्ट्रीय प्रतीकों के नाम लिखो।

प्रतीकनाम
राष्ट्र-ध्वजतिरंगा
राष्ट्र-चिह्नअशोक स्तम्भ (सारनाथ)
राष्ट्र-गानजन गण मन
राष्ट्र-गीतवन्दे मातरम्
राष्ट्रीय पशुबाघ
राष्ट्रीय पक्षीमोर
राष्ट्रीय फूलकमल

25. स्वतंत्रता आंदोलन में ‘वन्दे मातरम्’ गीत का क्या महत्व है?

उत्तर: 'वन्दे मातरम्' गीत ने आज़ादी की लड़ाई में भारतीयों के मन में देशभक्ति और जोश जगाया। यह गीत बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचित ‘आनन्दमठ’ पुस्तक से लिया गया है।

26. छत्तीसगढ़ के राजकीय वृक्ष और पुष्प का नाम लिखो।

प्रकार   नाम
राजकीय वृक्ष   साल
राजकीय पुष्पगेंदा

🌿🦚 छत्तीसगढ़ राज्य के प्रतीक

प्रतीकनाम
राजकीय पशुवन भैंसा
राजकीय पक्षीपहाड़ी मैना
राजकीय वृक्षसाल
राजकीय पुष्पगेंदा