Chapter 5
मच्छर और मलेरिया
----------------------
👉Text Books Question Answer
👉 Download Books PDF
👉MCQs Online Exam
👉 Click Here You Tube Video
👉 MCQs Answer
महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर
1. चंदू स्कूल क्यों नहीं आ रहा था?
उत्तर: चंदू स्कूल इसलिए नहीं आ रहा था क्योंकि उसे मलेरिया हो गया था।
2. मलेरिया होने पर चंदू को क्या लक्षण हुए?
उत्तर: चंदू को ठंड के साथ कँपकँपी होकर बुखार आया और हाथ-पैरों में दर्द भी हुआ।
3. मलेरिया की पुष्टि डॉक्टर ने कैसे की?
उत्तर: डॉक्टर ने चंदू की उँगली में सुई चुभाकर खून निकाला और उसे काँच की पट्टी पर फैलाकर जांच के लिए रखा। अगले दिन रिपोर्ट देखकर डॉक्टर ने मलेरिया की पुष्टि की।
5. डॉक्टर ने खून निकालने के लिए कैसी सुई ली थी?
उत्तर: डॉक्टर ने नई सुई का प्रयोग किया था।
6. मलेरिया किससे होता है?
उत्तर:मलेरिया मादा एनोफिलीज मच्छर के काटने से होता है।
7. मलेरिया से बचाव के लिए क्या करना चाहिए?
उत्तर: 1. घर और आसपास पानी जमा न होने दें।
2.मच्छरदानी में सोएँ।
8.मच्छर भगाने वाली क्रीम या धूपबत्ती का उपयोग करें।
उत्तर: 1.पूरी बाँह के कपड़े पहनें।
2.खिड़की-दरवाज़ों पर जाली लगवाएँ।
9. मलेरिया किसके काटने से होता है?
उत्तर: मलेरिया मादा एनाफिलीज मच्छर के काटने से होता है।
9. मादा मच्छर खून चूसते समय क्या करती है?
उत्तर: मादा मच्छर खून चूसते समय अपनी सूँड़ चमड़ी में चुभोती है और खून जमने से रोकने के लिए लार छोड़ती है। इस लार में मलेरिया के रोगाणु भी हो सकते हैं।
10. नर मच्छर मलेरिया नहीं फैला सकता, क्यों?
उत्तर: क्योंकि नर मच्छर की सूँड़ तेज और धारदार नहीं होती, इसलिए वह काट नहीं सकता।
11. मादा मच्छर किस-किस का खून चूसती है?
उत्तर: मादा मच्छर गाय, बैल, बकरी और इंसानों का खून चूसती है।
12. मलेरिया के रोगाणु कैसे फैलते हैं?
उत्तर: जब मादा मच्छर किसी संक्रमित व्यक्ति का खून चूस लेती है, तो रोगाणु उसके शरीर में चले जाते हैं।
फिर जब वही मच्छर किसी अन्य व्यक्ति को काटती है, तो उसके खून में रोगाणु चले जाते हैं और वह मलेरिया से पीड़ित हो सकता है।
13. मलेरिया से बचने के उपाय क्या हैं?
उत्तर: 1. मच्छरदानी का उपयोग करें।
2.घर के आसपास पानी जमा न होने दें।
3.पूरी बाँह के कपड़े पहनें।
4.मच्छर भगाने वाली क्रीम या धुआँ (कॉइल) का प्रयोग करें।
5.खिड़की-दरवाज़ों पर जाली लगवाएँ।
14. मलेरिया के लक्षण कब दिखाई देने लगते हैं?
उत्तर: जब मादा मच्छर के काटने से मलेरिया के रोगाणु शरीर में पहुँचते हैं, तो लगभग 10-15 दिनों के बाद लक्षण दिखने लगते हैं।
15. मलेरिया होने पर क्या करना चाहिए?
उत्तर: अगर किसी को कँपकँपी के साथ बुखार आता है, तो उसे अस्पताल ले जाकर जांच करवानी चाहिए।
16. मलेरिया की जांच कैसे होती है?
उत्तर: डॉक्टर खून की जांच करवाते हैं।
यह जांच सरकारी अस्पतालों में मुफ्त में भी की जाती है।
17. मलेरिया की दवा लेते समय क्या सावधानी रखनी चाहिए?
उत्तर: दवा की पूरी खुराक लेनी चाहिए।
मरीज को भरपेट खाना, फल, दूध और खूब पानी देना चाहिए।
उल्टी होने पर भी खाना-पीना बंद नहीं करना चाहिए।