Chapter 5

Robot

--------------

प्रश्न 1: राहुल का जन्मदिन किस प्रकार मनाया गया?

उत्तर: राहुल का जन्मदिन बहुत धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही वह व्यस्त और खुश नजर आ रहा था। उसने अपने मित्रों को बुलाया और सभी ने मिलकर बड़े कमरे को सजाया। शाम को माँ ने टीका लगाकर आरती उतारी, बच्चों ने गुब्बारे उड़ाए और गाना गाया। संगीत की धुन पर सबने नृत्य किया।

प्रश्न 2: राहुल के पिताजी ने उसे क्या उपहार देने की बात कही थी?

उत्तर: राहुल के पिताजी ने उसे एक अनूठा उपहार देने की बात कही थी, जिसे देखकर सभी बच्चे बहुत उत्साहित और उत्सुक थे।

प्रश्न 3: इस पाठ में विज्ञान के किस आविष्कार का वर्णन किया गया है?

उत्तर: इस पाठ में विज्ञान के यंत्र मानव यानी रोबोट के आविष्कार का वर्णन किया गया है।

प्रश्न 4: रोबोट किस प्रकार का यंत्र है?

उत्तर: रोबोट एक ऐसा यंत्र मानव है जो आदेश पाकर काम करता है। वह मशीन द्वारा नियंत्रित होता है और बिना थके लगातार कार्य कर सकता है।

प्रश्न 5: वैज्ञानिक आविष्कारों से जीवन में क्या-क्या परिवर्तन आए हैं?

उत्तर: वैज्ञानिक आविष्कारों से जीवन बहुत सरल और सुविधाजनक बन गया है। अब मनुष्य आकाश में उड़ सकता है, अंतरिक्ष में जा सकता है, दूर-दराज लोगों से बात कर सकता है और रोबोट जैसे यंत्रों की सहायता से कठिन कार्य भी कर सकता है।

प्रश्न 6: पाठ में किस वाक्य से पता चलता है कि बच्चे उपहार के लिए उत्सुक थे?

उत्तर: "राहुल तथा उसके मित्रों में इस अनूठे उपहार को देखने के लिए विशेष उत्सुकता, उत्साह और प्रसन्नता है।" — इस वाक्य से बच्चों की उत्सुकता का पता चलता है।

प्रश्न 7: राहुल को उपहार में क्या मिला और वह कैसा था?

उत्तर: राहुल को उपहार में एक बड़ा-सा खिलौना रोबोट मिला। वह लोहे का बना हुआ था, काफी भारी था, सुंदर चमकीले कागज से ढँका और रंगीन फीते से बँधा हुआ था।

प्रश्न 8: रोबोट ने बच्चों को कौन-कौन से करतब दिखाए?

उत्तर: रोबोट ने बच्चों को नमस्कार किया, हाथ मिलाया, जन्मदिन की बधाई दी, व्यायाम और मार्चपास्ट करके दिखाया।

प्रश्न 9: रोबोट किस प्रकार के काम कर सकता है?

उत्तर: खिलौना रोबोट केवल मनोरंजन करता है, परंतु असली वैज्ञानिक रोबोट बहुत कठिन और जटिल काम कर सकते हैं। वे थकते नहीं, गलती नहीं करते और खतरनाक कार्य भी कर सकते हैं।

प्रश्न 10: वैज्ञानिकों ने रोबोट क्यों बनाए हैं?

उत्तर: वैज्ञानिकों ने रोबोट इसलिए बनाए हैं ताकि वे वहाँ काम कर सकें जहाँ आदमी की कमी हो या खतरनाक कार्य हों। ये रोबोट आदमी से अधिक काम कर सकते हैं और गलती नहीं करते

प्रश्न 11: सीमा ने रोबोट के बारे में क्या प्रश्न किया और उसका उत्तर क्या था?

उत्तर: सीमा ने पूछा, “आदमी की कमी होने पर आदमी तो कहीं से भी बुलाए जा सकते हैं, तो ये महँगे रोबोट क्यों बनाए जाते हैं  

पिता जी ने उत्तर दिया, “ये आदमियों से कई गुना अधिक काम कर सकते हैं, थकते नहीं और खतरनाक काम भी कर सकते हैं, जो आदमी नहीं कर सकते।”

प्रश्न 12: रोबोट और आदमी में क्या अंतर है?

उत्तर: रोबोट मशीन से चलता है, वह थकता नहीं, गलतियाँ नहीं करता और खतरनाक काम भी कर सकता है, जबकि आदमी सीमित समय तक काम कर सकता है, थक जाता है और गलती भी कर सकता है।

प्रश्न 13: ऐसे कौन-कौन से कार्य हैं, जिन्हें मनुष्य के स्थान पर रोबोट करते हैं?

उत्तर: रोबोट गरम वस्तुएँ उठाना, जहरीली गैसों वाली खदानों में काम करना, अंतरिक्ष यात्राएँ करना, गहरे समुद्र में गोताखोरी करना जैसे कार्य करते हैं, जिन्हें मनुष्य नहीं कर सकता।

प्रश्न 14: रोबोट को यह कैसे पता चलता है कि उसे कौन-सा काम कब और कैसे करना है?

उत्तर: रोबोट के अंदर एक यादगार यूनिट या कंप्यूटर फिट होता है, जिसमें आदेशों की सूची डाल दी जाती है। इसके बाद वह क्रमशः सभी कार्य स्वयं करने लगता है।

प्रश्न 15: रोबोट में किस प्रकार की उंगलियाँ फिट की जाती हैं और वे क्या कर सकती हैं?

उत्तर: रोबोट में आदमियों जैसी उंगलियाँ फिट होती हैं। उनसे वह किसी वस्तु को पकड़ सकते हैं, छोड़ सकते हैं, धक्का दे सकते हैं, घुमा सकते हैं, और हिला सकते हैं।

प्रश्न 16: ऐसे रोबोटों की विशेषताएँ क्या हैं, जो वातावरण के अनुसार स्वयं को ढाल सकते हैं?

उत्तर: ऐसे रोबोट वातावरण के अनुसार स्वयं को ढाल सकते हैं, निर्णय ले सकते हैं, और जटिल समस्याओं का समाधान कर सकते हैं। इन रोबोटों में कंप्यूटर आधारित निर्णय क्षमता होती है।

प्रश्न 17: रोबोट किन-किन क्षेत्रों में काम कर सकते हैं?

उत्तर: रोबोट कारखानों, अंतरिक्ष, गहरे समुद्र, हवाई जहाजों, दफ्तरों, और घरों में काम करते हैं, जैसे — पायलट का काम, सफाई, कपड़े धोना, बिस्तर बिछाना आदि।

प्रश्न 18: राहुल और उसके दोस्तों की जन्मदिन की पार्टी का अंत कैसे हुआ?

उत्तर: पार्टी में सभी बच्चों ने खाना खाया, उसके बाद रोबोट के करतब देखे, उसके साथ खेले और बहुत आनंद उठाया। बच्चों के साथ-साथ बड़ों ने भी खूब मजा लिया

प्रश्न 19: जन्मदिन के दिन राहुल की दिनचर्या कैसी थी?

उत्तर: जन्मदिन के दिन राहुल सुबह जल्दी उठ गया, जल्दी स्नान कर लिया और अपने मित्रों के साथ मिलकर घर के बड़े कमरे को सजाने लगा।

प्रश्न 20: रिमोट का बटन दबाने पर रोबोट ने क्या किया?

उत्तर: रिमोट का बटन दबाने पर रोबोट ने दोनों हाथ जोड़कर सबको नमस्कार किया, हाथ मिलाया और राहुल को जन्मदिन की बधाई दी।

प्रश्न 21: यदि सभी कार्यालयों, कारखानों में रोबोट का उपयोग करें तो क्या होगा? रोबोट कौन-कौन से कार्य कर सकता है?

उत्तर: अगर कार्यालयों और कारखानों में रोबोट का उपयोग हो, तो कार्य अधिक तेज़, सटीक और लगातार हो सकेंगे। रोबोट गरम वस्तुएँ उठाना, जहरीली जगहों पर काम करना, अंतरिक्ष और समुद्र में कार्य करना, सफाई, कपड़े धोना जैसे कई काम कर सकता है।

प्रश्न 22: मशीनों के आने से हमारे जीवन में क्या फर्क पड़ा है?

उत्तर: मशीनों के आने से हमारे जीवन में कार्य करना आसान, तेज़ और सुविधाजनक हो गया है। अब कम समय में अधिक काम हो सकता है।

प्रश्न 23: तुम अपने दैनिक जीवन में कौन-कौन सी मशीनों का उपयोग करते हो?

उत्तर: मैं दैनिक जीवन में पंखा, मिक्सर, वॉशिंग मशीन, मोबाइल फोन, कंप्यूटर, टेलीविजन आदि मशीनों का उपयोग करता हूँ।

प्रश्न 24: रोबोट व आदमी के कार्यों में क्या अंतर है?

उत्तर: आदमी थकता है, गलती कर सकता है और सीमित समय तक काम कर सकता है। जबकि रोबोट बिना थके, बिना गलती के लगातार और खतरनाक काम भी कर सकता है।

प्रश्न 25: तुम अपना जन्मदिन कैसे मनाते हो, अपने शब्दों में लिखो।

उत्तर: मैं अपना जन्मदिन बहुत खुशी से मनाता हूँ। सुबह माता-पिता का आशीर्वाद लेता हूँ, दोस्तों को बुलाता हूँ और केक काटता हूँ। हम सब मिलकर खेलते हैं, नाचते हैं और स्वादिष्ट खाना खाते हैं।

प्रश्न 26: इन वाक्यों में से विशेषण और उनके विशेष्य शब्दों को चुनकर अलग-अलग लिखो।

वाक्य 1: खिलौना रोबोट कठिन काम नहीं करता।

2. विशेषण: कठिन

3. विशेष्य: काम

वाक्य 2: पिता जी ने अनूठा उपहार दिया।

विशेषण: अनूठा

विशेष्य: उपहार

वाक्य 3: डिब्बे में लाल फीता बँधा था।

विशेषण: लाल

विशेष्य: फीता

वाक्य 4: यह एक बड़ा खिलौना है।

विशेषण: बड़ा

विशेष्य: खिलौना

🔤 शब्दार्थ

नीचे दिए गए शब्दों के अर्थ कोष्ठक से लेकर लिखे गए हैं:

1. व्यस्त – काम में लगा हुआ

2. अनूठा – अनोखा, विचित्र

3.करतब – आश्चर्यजनक कार्य

4.रिमोट कंट्रोलर – दूर से नियंत्रण करने वाला यंत्र

5. तुलना – दो वस्तुओं के गुण-दोष का मिलान करना

6. अंतरिक्ष – आकाश

7. विपरीत – उल्टा

8. यूनिट – इकाई