Chapter 4

प्रश्न 3.

कविता के आधार पर जोड़ियाँ मिलाइए:

अ – आ

अर्थ – बालों में

सुवर्ण – चेहरे पर

चाँदी – नई कविता में

मुद्रा – काव्य कृतियों में

उत्तर: (i) अर्थ – नई कविता में

(ii) सुवर्ण – काव्य कृतियों में

(iii) चाँदी – बालों में

(iv) मुद्रा – चेहरे पर।

प्रश्न 5.

ऐसे प्रश्न बनाइए जिनके उत्तर निम्न शब्द हों

a. अरण्यकांड

b. तख्त

c. असफलता

d. अनधिकृत

उत्तर: a. कवि के घर में क्या देखकर छापा मारने वालों का खिला चेहरा मुरझा गया?

b. कवि छापा मारने वालों से अपने घर में क्या डलवाने के लिए कहते हैं?

c. कवि के घर छापा मारने पर छापा मारने वालों को क्या मिली?

d. छापा मारने वालों को लेखक से किस प्रकार का अर्थ चाहिए था?

प्रश्न 7.

कर जमा करना, देश के विकास को गति देना हैं’ विषय पर अपने विचार लिखिए।

उत्तर: समाज में दो तरह के लोग होते हैं। एक वे, जो कर अदा करने लायक आय होने पर स्वेच्छा से ईमानदारी के साथ सरकार को कर अदा | कर देते हैं और दूसरे वे, जो कमाई तो जायज-नाजायज अंधाधुंध करते हैं, पर नियम के तहत कर अदा करने से कतराते हैं। यह मनोवृत्ति उचित नहीं है।

देश के विकास का कार्य जनता द्वारा प्राप्त कर से ही पूरा होता है। चिकित्सा, परिवहन तथा जनता की सहायतार्थ शुरू किए जाने वाले सारे कार्य जनता से प्राप्त कर से ही पूरे होते हैं। जिस देश में आय करने वाले सभी लोग ईमानदारी और स्वेच्छा से उचित मात्रा में कर अदा करते हैं, उस देश के विकास के सारे कार्य सुचारू रूप से पूरे होते हैं और सामान्य जनता को उसका पूरा-पूरा लाभ मिलता है।

यदि कोई व्यक्ति यह सोचता हो कि सभी लोग तो कर अदा करते हैं, उसके अकेले कर अदा न करने या कम कर का भुगतान करने से क्या फर्क पड़ेगा, ‘तो ऐसा सोचने वालों की संख्या अनगिनत हो सकती है। इस तरह कर की कितनी रकम सरकारी खजाने में जमा होने से रह जाती है। इस कारण पैसे के अभाव में सरकार की अनेक योजनाएँ अटकी रह जाती हैं। इसलिए कर योग्य आय पर ईमानदारी से कर जमा करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। कर अदा कर हम अपनी ही सहायता करते हैं। कर जमा करने से ही विकास को गति मिलती है।

प्रश्न 2.

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए:

(i) वे (छापा मारने वाले) रोष से बोले तो कवि किस प्रकार बोले?

(ii) वे (छापा मारने वाले) कड़ककर बोले तो कवि किस प्रकार बोले?

उत्तर: (i) वे रोष से बोले तो कवि जोश से बोले।

(ii) वे कड़ककर बोले तो कवि भड़ककर बोले।

प्रश्न 4.

कविता के आधार पर जोड़ियाँ मिलाइए:

अ – आ

अर्थ – बालों में

सुवर्ण – चेहरे पर

चाँदी – नई कविता में

मुद्रा – काव्य कृतियों में

प्रश्न 1.

निम्नलिखित शब्दों के दो-दो अर्थ लिखिए:

(i) सोना – (1) ……………………. (2) …………………….

(ii) अर्थ – (1) ……………………. (2) …………………….

(iii) नोट – (1) ……………………. (2) …………………….

(iv) चाँदी – (1) ……………………. (2) …………………….

उत्तर: (i) सोना – (1) (धातु) सोना (2) नींद लेना।

(ii) अर्थ – (1) संपत्ति (पैसा) (2) (साहित्य में) मतलब।

(iii) नोर्ट – (1) (रुपया) नोट (2) (परीक्षा के) टिप्पणी। .

(iv) चाँदी – (1) (धातु) चाँदी (2) (बालों में सफेदी) चाँदी।

प्रश्न 2.

निम्नलिखित शब्दों के विलोम शब्द लिखिए:

(i) रात × ………………………..

(ii) अनधिकृत × ………………………..

(iii) नई × ………………………..

(iv) धीरे-धीरे × ………………………..

उत्तर: (i) रात × दिन

(ii) अनधिकृत × अधिकृत

(iii) नई × पुरानी

(iv) धीरे-धीरे × जल्दी जल्दी

प्रश्न.

पद्यांश की अंतिम पाँच पंक्तियों – का सरल अर्थ 25 से 30 शब्दों में लिखिए।

उत्तर: अधिकारी कवि से छुपाकर रखी गई चाँदी निकालने के लिए कहते हैं। कवि चाँदी का अर्थ चाँदी जैसे सफेद हो गए अपने बालों से जोड़कर कहते हैं, “चाँदी तो मेरे सिर के बालों में आ रही है।” अधिकारी जब कड़ककर पूछते हैं कि उनके नोट (रुपये) कहाँ हैं, तो वे नोट का संबंध विद्यालय की परीक्षा के नोटों से जोड़कर जवाब देते हैं कि परीक्षा के नोट तो वे परीक्षा से एक महीने पहले तैयार करेंगे।