Chapter 6

(२) विशेषताओं के आधार पर पहचानिए 

१. भारत माता के रथ के दो पहिये – 

उत्तर: लड़का – लड़की (स्त्री – पुरुष)

२. खूब लड़ने वाली मर्दानी – 

उत्तर: रानी लक्ष्मीबाई

 ३. अपनी लगन का सच्चा – 

उत्तर: प्रह्लाद

४. किसी को कुछ न गिनने वाले – 

उत्तर: जयमल 

(३) सही/गलत पहचानकर गलत वाक्‍य को सही करके वाक्‍य पुन: लिखिए :

१. रानी कर्मवती ने अकबर को राखी भेजी थी

उत्तर: गलत

सही वाक्य: रानी कर्णावती ने हुमायूं को राखी भेजी थी, न कि अकबर को।

२. भरत शेर के दाँत गिनते थे 

उत्तर: सही 

३. झगड़ने से सब कुछ प्राप्त होता है ।

उत्तर: गलत

सही वाक्य : झगड़ने से बातें और उलझ जाती है।

४. ध्रुव आकाश में खेले थे ।

उत्तर: गलत

सही वाक्य : ध्रुव मिट्टी में खेले थे।

(४) कविता से प्राप्त संदेश लिखिए ।

उत्तर: स्त्री व पुरुष एक समान होते हैं। कोई एक-दूसरे से बड़ा या छोटा नहीं होता। दोनों का अस्तित्व समाज व देश के लिए अत्यावश्यक होता है। स्त्री-पुरुष समानता पर सभी को बल देना चाहिए। इसलिए वर्तमान बालकों बालिकाओं को एक-दूसरे का साथ देना है तथा भारत माता को प्रगति की ओर ले जाना है। क्योंकि वे हो आनेवाले भारत की पीढ़ी हैं। राष्ट्र के विकास की आधारशिला हैं।

Answer by Dimpee bora