Chapter 1 . भारत महिमा

 

1. जयशंकर प्रसाद जी का जन्म कब और कहाँ हुआ था?

उत्तर: जयशंकर प्रसाद जी का जन्म 1890 में वाराणसी (उत्तर प्रदेश) में हुआ था।


2. जयशंकर प्रसाद जी की मृत्यु कब और कहाँ हुई थी?

उत्तर: उनकी मृत्यु 1937 में वाराणसी (उत्तर प्रदेश) में हुई थी।


3. जयशंकर प्रसाद को हिंदी साहित्य में किस युग का स्तंभ माना जाता है?

उत्तर: उन्हें छायावादी युग के चार प्रमुख स्तंभों में से एक माना जाता है।


4. जयशंकर प्रसाद जी की कौन-कौन सी विधाओं में रचनाएँ उपलब्ध हैं?

उत्तर: वे कवि, नाटककार, कथाकार, उपन्यासकार तथा निबंधकार के रूप में प्रसिद्ध हैं।


5. जयशंकर प्रसाद की रचनाओं में किस प्रकार की भावना देखने को मिलती है?

उत्तर: उनकी रचनाओं में भारत के गौरवशाली अतीत और ऐतिहासिक विरासत की झलक मिलती है।


6. जयशंकर प्रसाद जी की प्रमुख काव्य रचनाएँ कौन-सी हैं?

उत्तर: उनकी प्रमुख काव्य रचनाएँ हैं – ‘झरना’, ‘आँसू’, ‘लहर’।


7. ‘कामायनी’ किस प्रकार की रचना है?

उत्तर: ‘कामायनी’ एक महाकाव्य है।


8. जयशंकर प्रसाद द्वारा लिखे गए ऐतिहासिक नाटकों के नाम लिखिए।

उत्तर: उनके प्रमुख ऐतिहासिक नाटक हैं – ‘स्कंदगुप्त’, ‘चंद्रगुप्त’, ‘ध्रुवस्वामिनी’।


9. जयशंकर प्रसाद की प्रमुख कहानियों के संग्रह कौन-से हैं?

उत्तर: उनके प्रमुख कहानी संग्रह हैं – ‘प्रतिध्वनि’, ‘आकाशदीप’, ‘इंद्रजाल’।


10. प्रस्तुत कविता में कवि ने किस भावना को व्यक्त किया है?

उत्तर: प्रस्तुत कविता में कवि ने देश के गौरवशाली अतीत का वर्णन करते हुए यह भावना व्यक्त की है कि हमें अपने देश पर गर्व करना चाहिए और उसके लिए सर्वस्व अर्पित करने के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए।


Answer by Barasha Bora